बुरे सपनों से उबरने के लिए आजमायें ये उपाय
बुरे और भयानक सपने आपकी नींद उड़ा सकते हैं, इनके कारण तनाव, बेचैनी, अनिद्रा जैसी समस्या हो सकती है, इसलिए रात में आने वाले बुरे सपनों से उबरना बहुत जरूरी है।

नींद उड़ाते हैं दु:स्वप्न
अच्छे सपने की तरह बुरे सपने भी आते हैं और कई बार तो इतने भयानक सपने आते हैं कि आपकी नींद भी उड़ जाती है। बुरे सपनों के कारण मन में कई प्रकार की खतरनाक परीस्थितियां, बेचैनी, तनाव आदि की समस्या हो सकती है। अगर यह सपने कभी-कभार आये तो समस्या नहीं होती, लेकिन अगर यह नियमित रूप से आयें तो इनके कारण व्यक्ति अनिद्रा का शिकार भी हो सकता है। इसलिए बुरे सपनों से उबरने वाले तरीके जरूर आजमाने चाहिए।
image source - getty images

शोध की मानें तो
सपनों का अलग संसार है, विज्ञान की मानें तो सपने आंखों के ′रेपिड आई मूवमेंट′ की वजह से आते हैं। जहां तक सपनों के अच्छा या बुरा होने का सवाल है तो इसे काफी हद तक मस्तिष्क और स्वास्थ्य भी प्रभावित करता है। अमेरिका के 'एसोसिएशन फॉर द स्टडी ऑफ ड्रीम्स' के विशेषज्ञों की मानें तो करीब पांच से दस प्रतिशत वयस्क महीने में एक बार या इससे अधिक बार बुरे सपनों का अनुभव लेते हैं। बुरे सपनों के लिए तनाव, गर्भावस्था, मोटापा जैसे कारण इस शोध में माने गये हैं।
image source - getty images

तनाव के साथ न सोयें
तनाव आपका सबसे बड़ा दुश्मन है, इसके कारण कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्यायें होती हैं और इनमें बुरा सपना भी आता है। बुरे सपनों से बचने के लिए जरूरी है कि सोने से पहले आप पूरी तरह से तनावमुक्त हों और आराम की अवस्था में हो। तनाव दूर करने के लिए सोने से पहले ध्यान, गर्म पानी से स्नान जैसे तरीकों को आजमायें।
image source - getty images

डरावनी फिल्में न देखें
आप दिन में जो भी करते हैं उसका परिणाम भी वैसा ही होता है, अगर आपने साने से पहले डरावने सीरियल या फिल्में, बहुत हिंसक वीडियो आदि देखे हैं तो इनके कारण बुरे सपने आ सकते हैं। इसलिए कोशिश करें कि सोने से पहले इस तरह के कार्यक्रम न देखें।
image source - getty images

खानपान पर ध्यान दें
खानपान के कारण भी रात में बुरे और भयानक सपने आते हैं। डिनर में हैवी और ऑयली डाइट या ओवर डाइट से शरीर में कॉर्टिजोल नामक स्ट्रेस हार्मोन का स्तर बढ़ता है और डरावने सपने अधिक आते हैं। इसलिए सोने से पहले एक ग्लास गर्म दूध पीने से तनाव कम होगा।
image source - getty images

सपनों के बारे में बतायें
अगर आपने कोई भयानक सपना देखा है तो उसका जिक्र घरवालों, दोस्तों और करीबियों से जरूर करें। कभी-कभी एक ही तरह के सपने लगातार आते हैं। ऐसे में आसान तरीका यह है कि नींद से जागने के तुरंत बाद करीबियों से अपने सपने पर जरूर चर्चा करे, इससे तनाव कम होता है और दोबारा डरावना सपना नहीं आता।
image source - getty images

एल्कोहल और कैफीन से बचें
शराब आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह है इसलिए इसका सेवन करने से बचें। रात में अधिक शराब और एल्कोहल के सेवन से बुरे सपने आते हैं, इसलिए अगर आप बुरे सपनों से परेशान हैं तो इनका सेवन करने से बचें।
image source - getty images

मेडीटेशन करें
ध्यान करने से कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्यायें दूर होती हैं साथ ही रात में आने वाले बुरे सपने भी नहीं आते हैं। नियमित व्यायाम करें, योगा करें और थोड़ा समय प्रकृति की गोद में बितायें। इससे तनाव नहीं होगा और रात में अच्छी नींद आयेगी।
image source - getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।