दालचीनी

दालचीनी एक बेहतरीन एंटी-ऑक्सीडेंट है। इसके तेल का प्रयोग एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल के रूप में भी किया जाता है। दालचीनी में फाइबर, आयरन और कैल्शियम होता है। इसका प्रयोग करने से दिमाग ज्‍यादा सक्रिय हो जाता है। इसे दही, दलिया और अनाज के साथ खाया जा सकता है।
अदरक

यह इसे महाऔषधि भी कहा जाता है। इसमें आयरन, कैल्शियम, आयोडीन, क्लो‍रीन व विटामिन सहित कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें पाया जाने वाला यौगिक (जिंजरोल्‍स) जोड़ों के दर्द से राहत दिलाता है। अदरक कैंसर से भी बचाव करता है।
प्याज

प्‍याज में तीखी गंध होती है जिसमें सल्‍फर मौजूद होता है और यह स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बहुत फायदेमंद है। सूजन में और जोड़ों से दर्द होने में प्‍याज का प्रयोग करना चाहिए। कैंसर की रोकथाम के लिए भी इसका प्रयोग किया जाता है।
चेरी

इसमें एंटी-ऑक्‍सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है और यह दर्द से निजात दिलाने में बहुत फायदेमंद है। चेरी गठिया और गाउट के दर्द से राहत दिलाता है। मांसपेशियों के दर्द को कम करने के लिए इसका प्रयोग किया जा सकता है।
हल्दी

यह हर प्रकार के शारीरिक दर्द को दूर करने का अचूक इलाज है। इसमें कर्कुमिन नामक नामक यौगिक पाया जाता है जो दर्द से निजात दिलाता है। चोट के दर्द को कम करने के लिए दूध के साथ हल्‍दी पीने से दर्द कम हो जाता है।
अनन्नास

इसमें ब्रोमलेन नामक एंजाइम पाया जाता है जो कि मांसपेशियों के दर्द के इलाज में सहायक है। गठिया, जोड़ों का दर्द दूर करने के लिए अनन्‍नास बहुत उपयोगी अनाज है। यह पाचन क्रिया को भी सुधारता है।
गाजर

गाजर में फाइटोकेमिकल्‍स पाया जाता है जो कि कोशिकाओं और इम्‍यून सिस्‍टम को मजबूत करता है। सूजन को कम करने में यह बहुत मदद करता है। इसके अलावा गाजर खाने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। इसे सलाद और कई प्रकार की रेसीपी में प्रयोग किया जा सकता है।
पत्तेदार साग

पालक और गोभी की तरह इन पत्‍तेदार सागों में फ्लेवनॉयड्स पाया जाता है जो दर्द से राहत दिलाता है। इन सागों का प्रयोग करने से हृदय मजबूत होता है और दिल की बीमारियां कम होती हैं तथा यह कैंसर से बचाव भी होता है। यह अल्‍जाइमर में भी फायदा करता है।
अखरोट

अखरोट में मूंगफली, बादाम और काजू की तुलना में अधिक एंटी-ऑक्‍सीडेंट होता है। इसे खाने से इम्‍यून सिस्‍टम मजबूत होता है। इसका प्रयोग करने से सामान्‍य दर्द नही होते हैं। यह दिल के लिए भी फायदेमंद है।