इन दस तरीकों से त्वचा और बालों को निखारता है दही
दही न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए बल्कि हमारे सौंदर्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह एक बढ़िया, सस्ता और हर घर में आसानी से उपलब्ध होने वाला सौंदर्य प्रसाधन है।

हमारे घर में कई ऐसी चीजें उपलब्ध है जिनमें खूबसूरती और स्वास्थ्य का खजाना छिपा होता है। दही उनमें से एक हैं। दही न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए बल्कि हमारे सौंदर्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह एक बढ़िया, सस्ता और हर घर में आसानी से उपलब्ध होने वाला सौंदर्य प्रसाधन है। आइए जानें, त्वचा और बालों को सौंदर्य को निखारने के लिए दही का इस्तेमाल कैसे किया जाता है। image courtesy : getty images

दही में मौजूद लेक्टिक एसिड त्वचा पर फेशियल मास्क की तरह कार्य करता है, और त्वचा के भीतरी छिपी गंदगी को बाहर करने में मदद करता है। जिससे त्वचा साफ और मुलायम बनती हैं। इसके लिए एक चम्मच दही में दो चम्मच मुलतानी मिट्टी मिलाकर पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगा लगाये। कुछ देर बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। इसके प्रतिदिन प्रयोग से त्वचा साफ होती है। image courtesy : getty images

बालों के झड़ने की समस्या होने पर दही आपके लिए मददगार हो सकता है। इसके लिए एक कटोरी खट्टा दही, चार चम्मच मुलतानी मिट्टी का पाउडर, चार चम्मच त्रिफला चूर्ण, आधे नींबू का रस, इन सभी को मिलाकर रात भर के लिए रख दें। सुबह इसे बालों की जड़ों में लगाकर एक घंटे के बाद पानी से सिर धो लें। सप्ताह में एक बार इस मिश्रण का इस्तेमाल करने से बालों का झड़ना बंद हो जाता है। और बाल स्वस्थ व सुन्दर बनते हैं। image courtesy : getty images

दही में एंटी फंगल तत्व की मौजूदगी बालों की रूसी की समस्या से निजात दिलाती हैं। बालों में रूसी की शिकायत होने पर दही में काली मिर्च का चूर्ण मिलाकर सिर धोएं। इससे भी रूसी खत्म होगी, बाल मुलायम, काले, घने एवं लंबे होंगे। यह उपाय हफ्ते में दो बार अवश्य करें। image courtesy : getty images

सनबर्न होने पर आटे के चोकर में दही व चुटकी भर पिसी कच्ची हल्दी मिलाकर उबटन बना लें। इस उबटन को चेहरे पर ऊपर से नीचे की तरफ गोलाई में मालिश करते हुए लगाएं। 20 मिनट तक लगा रहने के बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। image courtesy : getty images

तैलीय त्वचा के लिए दही बहुत उपयोगी होता है। इसके लिए दही में बेसन व शहद को मिलाकर लेप बनाकर चेहरे व गर्दन पर लगाएं। सूखने पर रगड़कर छुड़ा लें और चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इसका नियमित प्रयोग करने से त्वचा की अतिरिक्त चिकनाई दूर होकर त्वचा खिल जाता है। image courtesy : getty images

त्वचा पर कील-मुंहासे व दाग-धब्बे की समस्या होने पर एक चम्मच अरहर की दाल का पाउडर व एक चम्मच दही मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसके अलावा दो चम्मच मुलतानी मिट्टी में दो लौंग का चूर्ण, दही व नींबू का रस मिलाकर लेप बना लें। सूखने पर त्वचा को ठंडे पानी से धो लें। इससे मुंहासे व दाग-धब्बे दूर होकर त्वचा कोमल व दागरहित हो जाती है। image courtesy : getty images

दही बालों के लिए प्राकृतिक कंडीशनर के रूप में भी काम करता है। कंडीशनर बनाने के लिए दही में मेंहदी, थोड़ा सा सिरका व चाय की पत्ती का पानी मिलाकर बालों में लगाएं। image courtesy : getty images

कॉस्मेटिक सौंदर्य प्रसाधनों से जहां आप कुछ समय के लिए ही चेहरे को रंगत मिलेगी लेकिन लंबे समय तक बढ़ती उम्र को छिपाने और चेहरे पर निखार लाने के लिए नियमित रूप से दही का लेप चेहरे पर लगाना चाहिए। त्वचा को तरोताजा बनाने के लिए आप नींबू का रस दही में मिलाकर चेहरे पर लगाएं और फिर कुछ दिनों में ही आप चेहरे पर बदलाव पाएंगे। image courtesy : getty images

दही त्वचा पर मॉश्चराइजर का काम करता है यानी त्वचा की नमी लौटाता है और त्वचा को मुलायम बनाता है। उबटन के रूप में दही को त्वचा पर लगाना हमारे सौंदर्य के लिए फायदेमंद है। यह त्वचा पर एक प्राकृतिक मॉश्चराइजर की तरह काम करके त्वचा को चमकदार व कांतिमय बनाता है। image courtesy : getty images

रूखी त्वचा हेतु दही में बेसन तथा चुटकी भर पिसी हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे त्वचा की शुष्कता तो दूर होती ही है, साथ ही कमनीयता बढ़ती है और त्वचा में निखार आता है। साथ ही अगर शैंपू और रंगों के उपयोग से बालों की चमक कम हो गई हैं तो दही में बेसन घोलकर बालों की जड़ों में लगाकर एक घंटे बाद सिर धो लें। या दही, अंडे, नींबू के रस और शहद का पेस्ट बनाकर बालों में लगा लें। 30 मिनट लगा रहने के बाद बालों को धों लें। इससे बालों की चमक लौट आएगी image courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।