कम उम्र में शादी करने वालों को आती है ये 7 परेशानियां

कुछ लोगों को लगता है कि जब शादी करनी है तो जल्‍दी करके इसे निपटाया जाए। लेकिन कम उम्र में शादी करने वाले जोड़ों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्‍हें सामाजिक, आर्थ‍िक और पाारिवारिक स्‍तर पर कई दिक्‍कतों से रूबरू होना पड़ता है।

Pooja Sinha
Written by:Pooja SinhaPublished at: Oct 14, 2014

कब करें शादी

कब करें शादी
1/8

लोग अलग अलग उम्र में शादी करते हैं। कुछ लोग देर से शादी करते हैं, कुछ जल्दी और कुछ शादी के लिए आदर्श मानी जाने वाली उम्र में ही शादी करते हैं। यहां हम उन जोड़ों की बात कर रहे हैं जो कम उम्र में शादी करते हैं। कम उम्र के जोड़ों ने इतनी ज्यादा शिक्षा हासिल नहीं की होती जिससे कि वो एक अच्छा करियर बना सकें, अपने आपको बेहतर समझ सकें या रिलेशनशिप को ज्यादा मज़बूत बना सकें। आइये जानते हैं कि कम उम्र के शादीशुदा जोड़ों को किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है:-

बंधन और ठहराव महसूस करना

बंधन और ठहराव महसूस करना
2/8

अगर आपकी शादी कम उम्र में हो गई है और उससे पहले आप किसी रिलेशनशिप में नहीं रहे तो, आपको बंधन और ठहराव महसूस होगा। आप किसी एक रिलेशनशिप पर ठहरने नहीं पाएंगे। हो सकता है कि आपको अभी ये बात इतनी महसूस न हो लेकिन जल्द महसूस होने लगेगी।

ज़िम्मेदारियां लेना

ज़िम्मेदारियां लेना
3/8

ज़िम्मेदारियां लेना बड़ी आम सी समस्या है। कुछ दशक पहले तक घर की ज़िम्मेदारियों का स्प्ष्ट बंटवारा था, लेकिन अब इसमें काफी लचीलापन आ गया है। जहां ज़िम्मेदारियों में बंटवारे की बात आती है इस तरह के जोड़े दिक्कत महसूस करने लगते हैं।

एक-दूसरे को वक्त देना

एक-दूसरे को वक्त देना
4/8

कुछ जोड़े ऐसे भी होते हैं जो एक दूसरे की इतनी चाहत करते हैं कि वो ज्यादा इंतज़र नहीं कर पाते। अगर शादी का कारण एक दूसरे को बहुत ज्यादा चाहना है तो ये समझ लेना ज़रूरी है कि शादी के बाद की ज़िंदगी काफी अलग हो सकती है।

बातचीत में समस्या

बातचीत में समस्या
5/8

ये समस्या एक दूसरे को वक्त देने के मामले से जुड़ी हुई है। जो जोड़ों कम उम्र में शादी कर लेते हैं उनके बीच बातचीत की समस्या पैदा हो जाती है। इसका कारण ये है कि वो करियर और नौकरी पर ज्यादा ध्यान लगाने लगते हैं।

फैमिली प्लानिंग

फैमिली प्लानिंग
6/8

 ज्यादातर जोड़े माता-पिता बनने के सही वक्त को लेकर दिक्कतों का सामना करते हैं। जहां परिवार और सामाजिक के कारण महिलाएं जल्दी बच्चा पैदा करना चाहती हैं, वहीं पुरूष फाइनेंशियली और इमोशनली तैयारी के लिए वक्त लेना चाहते हैं। हालांकि माता-पिता बनने को कोई सही उम्र तो नहीं है लेकिन आप जितनी जल्दी पैरेंट्स बनेंगे उतनी ज्यादा समस्याओं का सामना करना होगा।

पैसों से जुड़े मामले

पैसों से जुड़े मामले
7/8

कम उम्र होने की वजह से धन के स्रोत कम होते हैं। करियर की भी बस शुरूआत ही होती है इसलिए कोई बचत भी नहीं होती। इसके साथ ही, यदि आपकी उम्र कम है तो पैसे संभालना आपने के लिए दिक्कत वाला काम हो सकता है।

ससुराल वालों के साथ समस्या

ससुराल वालों के साथ समस्या
8/8

कम उम्र में शादी करने वाले जोड़ों को एक और समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर आपकी शादी जल्दी हो गई है तो आपको अपने ससुराल वालों के साथ अच्छे संबंध बनाने का मौक़ा नहीं मिल पाता। चूंकि आप उन्हें बहुत अच्छी तरह से नहीं जानते, इसलिए समस्याएं समझे जाने से पहले सामने आ सकती हैं।

Disclaimer