ब्रश का रखें ख्याल

दांतों को साफ रखने और कीटाणुओं से बचाने के लिए आप टूथब्रश का इस्‍तेमाल करते हैं, लेकिन शायद इस बात से आप अनजान हैं, कि आपका यही ब्रश आपकेा बीमार भी कर सकता है। दांतों की सफाई के लिए आप जितना तवज्जो अच्छे टूथपेस्ट को देते हैं, उससे कहीं अधिक महत्व टूथब्रश का होता है। दांतों की सफाई के लिए आपकी जरूरत के हिसाब से सही टूथब्रश का चुनाव करना बहुत जरूरी है। आइए हम आपको बतातें है टूथब्रश से जुड़ी कुछ जरूरी बातें। Coutesy@gettyimages
ब्रश का शेप भी जरूरी

बाजार में इन दिनों तरह-तरह के शेप वाले टूथब्रश उपलब्ध हैं। ऐसे में गोल सिर वाले ब्रश सबसे अधिक आरामदायक होते हैं और ये अपेक्षाकृत अधिक तेजी से दांतों के कोने तक पहुंचते हैं। सामान्यतः एक इंच लंबे और आधा इंच चौड़े सिर वाले टूथब्रश दांतों के लिए सटीक माने जाते हैं। साथ ही, टूथब्रश का हैंडल जितना लंबा होगा उन्हें पकड़ना उतना अधिक आसान होगा।Coutesy@gettyimages
ब्रश करने की सही तरीका

सही टूथब्रश के चयन के साथ-साथ यह भी जरूरी है कि आपके ब्रश करने का तरीका कितना सही है। ब्रश करने का सही तरीका यह है कि टूथब्रश को दांतों के एनामेल यानी जोड़ पर ऊपर से नीचे और दाएं से बाएं की ओर करें। एक साथ तीन दांतों पर इसी विधि से ब्रश करें। ब्रश करने की प्रक्रिया के दौरान जीभ की सफाई भी बेहद जरूरी है। Coutesy@gettyimages
बदलते रहें ब्रश

चिकित्सकों का मानना है कि हर दो महीने के अंतराल में टूथब्रश बदलना चाहिए। पुराने टूथब्रश के ब्रिसल्स सख्त हो जाते हैं जिससे दांतों की सफाई सही तरीके से नहीं हो पाती और इनसे संक्रमण की आशंका भी अधिक रहती है।Coutesy@gettyimages
प्लास्टिक के कंटेनर में ना रखें

क्या आप अपने टूथब्रश को कंटेनर में रखते है, तो अपनी ये आदत बदल दीजिए। अगर आप टूथब्रश को बंद कर देंगे तो ब्रश ठीक से सूख नहीं पाएगा, जिससे बैक्टीरिया उसी में रह जाता है। औऱ अगर आप अपने परिवार वालों के ब्रश भी उसी में रखते हैं तो वो सभी टूथब्रश में फैल जाएंगे। इसलिए कभी भी टूथब्रश एक साथ बंद करके नहीं रखने चाहिए। Coutesy@gettyimages
बांटे नहीं

आप कहीं अपना टूथब्रश किसी के साथ शेयर तो नहीं करते? अगर हां तो ये आदत आपको बीमार कर सकती है। आप अपना टूथब्रश कितना भी साफ क्यों ना रखते हों, इसमें से सभी तरह के बैक्टीरिया नहीं खत्म कर सकते। इसलिए अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हो तो अपना टूथब्रश किसी के साथ भी ना बांटे। इससे आपके साथ दूसरा भी बीमार हो सकता है। Coutesy@gettyimages
साफ रखें ब्रश

अपने ब्रश को साफ रखना बहुत महत्वपूर्ण होता है। समय-समय पर अपने ब्रश को माउथवॉश या हाइड्रोजन पैराऑक्साइड से साफ करते रहें। साथ ही रोजाना ब्रश करने के बाद उसे पानी से अच्छे से साफ करें। इस तरह आप ब्रश में होने वाले बैक्टीरिया को खत्म कर सकते हैं। इससे ब्रश की लाइफ भी बढ़ जाती है। Coutesy@gettyimages
कमोड ढक कर रखें

अगर आपका टूथब्रश बाथरूम में ही रहता है तो ध्यान रखें कि आप अपने कमोड को ढक कर रखें। वरना बैक्टीरिया सीधे आपके ब्रश तक पहुंचा जायेंगे। जो आपको बीमार कर सकते हैं। इसलिए अगली बार बाथरूम का प्रयोग करने के बाद कमोड को ढकना नहीं भूलें। या आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। Coutesy@gettyimages