मानव शरीर के अंगों के बारे में अनजाने तथ्य
शरीर के अंगों से जुड़े बहुत से ऐसे तथ्य है जिनसे शायद हम सभी अनजान है। शरीर के अंगों से जुड़े ऐसे ही कुछ रोचक तथ्य के बारे में जाने हमारे इस स्लाइड शो में।

मानव शरीर प्रकृति की सबसे खूबसूरत रचना है, क्योंकि इसमें सोचने, समझने और निर्णय लेने की क्षमता होती है। हमारे शरीर के से जुड़े कई ऐसे रोचक तथ्य हैं जिनके बारे में हमें जानकारी नहीं होती है। शरीर के अंगों से जुड़े ऐसे ही कुछ रोचक तथ्यों के बारे में जानिये आगे के स्लाइड शो में।
image courtesy-gettyimages

जन्म के समय किसी भी मनुष्य के शरीर में 300 हड्डियां होती है जो समय के साथ जुड़ कर 206 रह जाती हैं। क्या आप जानते है कि इन हड्डियों में से 22 हड्डियां तो हमारे सिर में होती हैं।
image courtesy-gettyimages

लीवर से जुड़ा तथ्य शायद आपको पता नहीं होगा कि हमारा लीवर हमारे शरीर के भीतर का सबसे बड़ा अंग है जबकि हमारी खाल शरीर का सबसे बड़ा हिस्सा। जिस पर करीब 64 लाख संवेदनशील तंतु होते हैं।
image courtesy-gettyimages

मानव जब जाग रहा होता है तब उसका मस्तिष्क 10 से 23 वॉट तक विद्युत ऊर्जा को प्रवाहित करता है, जो एक बल्ब को भी चलाने के लिए काफी है। मानव के मस्तिष्क में दर्द की कोई भी नस नही होती इसलिए वह कोई दर्द नही महसूस नही करता।
image courtesy-gettyimages

मानव का हृदय बहुत शक्तिशाली होता है, यह बहुत ही तेज दबाव से ब्लड का पंप करता है। यह इतनी तेजी से ब्लड को पंप करता है कि अगर दिल को शरीर के बाहर ब्लड करना करना पड़े तो यह ब्लड को 30 मीटर ऊपर तक उछल सकता है। 24 घंटों में हमारा दिल करीब 1 लाख बार धड़कता है, जो पूरे जीवन में करीब 30 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए 400 मिलियन लीटर खून पंप कर शरीर को गतिमान बनाए रखता है।
image courtesy-gettyimages

नाक से हम सूंघ सकते है यह तो सभी जानते हैं लेकिन क्या आप नाक से जुड़े इस सच को जानते है कि आप की नाक लगभग पचास हजार किस्म की सुगंध को सूंघ सकती है और आंखे एक लाख रंगो को पहचान सकती हैं।
image courtesy-gettyimages

अगर एक औसतन मनुष्य की रक्त-वाहिका को जोड़ दिया जाए तो 96 हजार किलोमीटर लम्बी श्रृंखला बन सकती है जिससे धरती का ढाई बार चक्कर लगाया जा सकता है।
image courtesy-gettyimages

जब आप किसी आदमी का चेहरा गौर से देखते है तो आप अपने दिमाग का दायां भाग उपयोग करते है और हंसते समय हमारे दिमाग के लगभग पांच हिस्से एक साथ काम करते हैं।
image courtesy-gettyimages

मनाव शरीर में मोटोर न्यूरोन्स सबसे लंबी कोशिका है जो कि रीढ़ की हड्डी से शुरू होकर पैर के टखने तक जाती है। आप जानते है इसकी लंबाई 4.5 फुट लगभग (1.37 मीटर) तक हो सकती है।
image courtesy-gettyimages

पानी शरीर के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन स्वास्थ्य के अलावा भी इससे जुड़े कई तथ्य हैं। यदि शरीर में 1 प्रतिशत पानी की कमी हो तो हम प्यास महसूस करने लगते हैं। कोई भी इंसान बिना खाए एक महीना रह सकता है पर बिना पानी पिए एक सप्ताह नहीं जी सकता है। एक अनुमान के मुताबिक हम अपने पूरे जीवन काल में करीब 75000 लीटर पानी पी जाते हैं।
image courtesy-gettyimages

मनुष्य के शरीर के मुंह में रोज करीब 1 लीटर लार का निर्माण होता है और पूरे जीवन काल में लगभग 10 हजार गैलन लार का। पुरुषों के लगभग 70 और महिलाओं लगभग 90 बाल रोज झड़ते हैं।
image courtesy-gettyimages
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।