कब्ज दूर करने में मददगार ये 7 हर्ब्स
अनियमित दिनचर्या और खान-पान में लगातार मसालेदार भोजन के सेवन से आज कब्ज की समस्या आम हो गई हैं। कब्ज रोगियों में गैस व पेट फूलने की शिकायत भी देखने को मिलती है। लेकिन कब्ज की समस्या से बचने के लिए कुछ हर्ब्स आपकी मदद कर सकते हैं।

अनियमित दिनचर्या और खान-पान में लगातार मसालेदार भोजन के सेवन से आज कब्ज की समस्या आम हो गई हैं। आज बड़े ही नहीं बल्कि बच्चे भी इस समस्या से ग्रस्त है। इसके अलावा खाने के बाद बैठे रहने, रात को भोजन पश्चात सो जाने, अत्यधिक भोजन या शराब के सेवन से भी यह समस्या होती है। कब्ज रोगियों में गैस व पेट फूलने की शिकायत भी देखने को मिलती है। इस समस्या
से अन्य समस्याएं जैसे सिरदर्द, अनिद्रा, चक्कर और भूख न लगने की शिकायत भी रहती है। साथ ही लगातार कब्ज बने रहने से ब्लड प्रेशर की समस्या भी शुरू हो जाती है। इसके अलावा बड़ी आंतों में सूजन और दांतों में सड़न जैसे रोग भी उत्पन्न हो सकते है। इसलिए इस समस्या को दूर करना बहुत जरूरी होता है। कब्ज की समस्या से बचने के लिए कुछ हर्ब्स आपकी मदद कर सकते हैं।
Image Courtesy : Getty Images

मेथीदाना से तो शायद हर कोई परिचित होगा। और इसके गुणों के बारे भी आप जानते भी होंगे। यह पेट के लिए एक रामबाण दवा का काम करती है। मेथी में मौजूद फॉस्फेट और लेसिथिन जैसे पोषक तत्व के कारण यह बहुत ही हर्ब माना जाता है। रोजाना एक चम्मच दानामेथी पाउडर पानी के साथ फांकने से न केवल कब्ज में फायदा होता है, साथ ही डायबिटीज से भी राहत मिलती है।
Image Courtesy : Getty Images

एलोवेरा औषधीय गुणों का भंडार है। एलोवेरा में कई पोषक तत्व, विटामिन और मिनरल स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। एलोवेरा का जूस पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे लेने से आंतों से जुड़ी समस्याएं दूर रहती हैं। डायरिया, कब्ज, पेट में ऐंठन जैसी समस्याओं में इसका जूस काफी फायदेमंद होता है। एलोवेरा को लेने के लिए आप इसकी ताजी पत्तियों को लेकर इस जैल को पानी में मिलाकर ले सकते हैं। लेकिन गर्भवती महिलाओं और पीरियड्स के दौरान इसके सेवन से बचना चाहिए।
Image Courtesy : Getty Images

कब्ज की समस्या अक्सर फाइबर का सेवन कम करने वाले लोगों में पाई जाती है। इसलिए फाइबर से समृद्ध अल्फा-अल्फा जड़ी-बूटी कब्ज के बचाव में बहुत फायदेमंद होती है। इसके अलावा पोटेशियम की उच्च मात्रा के अलावा इसमें पाचन प्रक्रिया में मददगार स्वस्थ बैक्टीरिया भी मौजूद होता है। इन सभी कारकों के कारण यह कब्ज को दूर करने वाले आदर्श जड़ी बूटी मानी जाती है। नियमित रूप से थोड़ी मात्रा में अल्फा-अल्फा के बीज का सेवन करने से पेट की बीमारियों से लड़ने के खिलाफ इम्युनिटी मजबूत होती है। आप अल्फा-अल्फा का इस्तेमाल चाय के रूप में भी कर सकते हैं।
Image Courtesy : Getty Images

सिंहपर्णी की जड़ की चाय का सेवन कब्ज के लिए बहुत ही प्रभावी हर्बल उपचार है। इसके सेवन से आपको पेट बिना किसी कठिनाई के साफ हो जाता है। इसके लिए आप जड़ को पानी में उबाल कर, पानी को छान कर पी सकते हैं। अधिक लाभ पाने के लिए इस चाय को दिन में दो बार पिएं। आप चाहें तो सिंहपर्णी की जड़ का पाउडर बड़ी आसानी से बाजार से ले सकते हैं।
Image Courtesy : Getty Images

कास्कारा सग्रादा को आमतौर पर पवित्र वृक्ष कहा जाता है, यह एक लोकप्रिय प्राकृतिक रेचक है जो पेड़ की छाल से प्राप्त किया जाता है। इसके सेवन से पेट साफ करने में आसानी होती है। लेकिन कभी-कभी इसके सेवन के बाद दस्त पासिंग दर्दनाक हो सकती है। दर्द को कम करने के लिए आप इसमें कुछ पत्ते पुदीने के मिला सकते हैं। समस्या होने पर आप कास्कारा सग्रादा की छाल की एक या दो स्ट्रिप्स को पानी में भिगोकर सुबह ले सकते हैं।
Image Courtesy : tuasaude.com

सेन्ना कब्ज की समस्या को दूर करने वाली उपलब्ध जड़ी बूटियों में से सबसे सुरक्षित है। हालांकि इसकी फली और पत्तियों दोनों में कब्ज को दूर करने वाले केमिकल होते है, लेकिन इसकी फली से बना आसव अधिक प्रभावी होता है। यह जड़ी बूटी न केवल आंत्र साफ करने में मदद करती है, बल्कि एक अच्छा टोनर भी है। रात को फली के अर्क से तैयार किया गया मिश्रण लेने से अगली सुबह पेट साफ करने में आसानी होती है।
Image Courtesy : etsystatic.com

अगर आप दर्दनाक ऐंठन के साथ जुड़ी कब्ज से पीड़ित हैं तो लेमन बाम आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। यह पेट की मांसपेशियों को संरक्षित करने के साथ-साथ पाचन प्रक्रिया को भी सहज रखता है। लेमन बाम की पत्तियों से बनी चाय को पीना कब्ज की समस्या से बचना का बहुत अच्छा प्राकृतिक उपाय है।
Image Courtesy : Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।