सही पोषण के द्वारा निपटें स्ट्रेस से
कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जिनमे मौजूद पोषण से स्ट्रेस को कम और मन को शांत रखा जा सकता है। इस स्लाइड शो में इस तरह के आहार के बारे में बताया गया है जिनके सेवन से आप पा सकते है शांत मन और स्ट्रेस से मुक्ती.....

स्ट्रेस
तनाव यानी की स्ट्रेस हमारे स्वभाव से पैदा हुई वह स्िथति है। जो हमारे स्वभाव एवं परिस्थिति के बीच असंतुलन के कारण उत्पन्न होती है। स्ट्रेस एक द्वन्द है, जो मन और भावनाओं के बीच गहरी दरार पैदा करता है। स्ट्रेस से मन अशान्त, भावना अस्थिर एवं शरीर अस्वस्थता का अनुभव करता हैं। जिसका असर हमारी कार्यक्षमता और शारीरिक व मानसिक विकास पर पड़ता है।

स्ट्रेस के लिए सही पोषण
क्या आप जो आहार लेते है उसका असर आपकी सेहत के साथ सोच और भावनाओं पर भी पड़ता है। कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जिनमे मौजूद पोषण से स्ट्रेस को कम और मन को शांत रखा जा सकता है। इस स्लाइड शो में इस तरह के आहार के बारे में बताया गया है जिनके सेवन से आप पा सकते है शांत मन और स्ट्रेस से मुक्ती.....

चॉकलेट
चॉकलेट भला किसे पसन्द नहीं होती, लेकिन क्या आप यह बात जानते है कि चॉकलेट में आपके मन को शांत और तनाव को कम वाले पोषक तत्व विद्यमान हैं। चॉकलेट में मौजूद ऐनान्डमीन तत्व मस्तिष्क में डोपामीन स्तर को नियंत्रित करता है जिससे आपका मन शांत और स्ट्रेस मुक्त रहता हैं।

साबुत अनाज
साबुत अनाज मस्तिष्क के लिए न्यूरोट्रांसमीटर सेरोटोनिन के उत्पाद को बढ़ाता है। जिससे आपके सोचने-समझने की शक्ति बढ़ती है और स्ट्रेस दूर होता है। साथ ही साबुत अनाज फाइबर के बेहतरीन स्रोत भी है।

ग्रीन टी
ग्रीन टी सेहत के लिए बहुत अच्छी रहती है इसमें पाया जानेवाला अमीनो एसिड स्ट्रेस और चिंता दूर करने में मदद करता हैं। इससे दिन की शुरुआत करने से मानव मन को शांति मिलती है।

ब्रोकली
पोटैशियम की कम से थकान और स्ट्रेस महसूस होता है। इसकी कमी को पूरा करने के लिए ब्रोकली का सेवन करना चाहिए। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ब्रोकली शरीर में पोटैशियम की जरूरत को भी पूरा करती है। साथ ही यह शरीर से जहरीले तत्वों को भी बाहर निकालती हैं।

ब्लूबेरी
ब्लूबेरीज में पाए जाने वाले बायो-एक्टिव पदार्थ एंथोकायनिंस से स्ट्रेस से बचाव होता है। साथ ही स्वादिष्ट फल ब्लूबेरी एंटीऑक्सीडेन्ट से भरपूर होते हैं जिन्हें तनाव कम करने के लिये अत्यधिक प्रभावशाली माना जाता है।

बादाम
बादाम में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट और स्टेबल फैट भी विटामिन बी 2, विटामिन ई, जिंक और मैग्नीशियम के समृद्ध स्रोत हैं। नियमित रूप से 5-7 बादाम सुबह खाने से स्ट्रेस से मुक्ति पाई जा सकती हैं।

मछली
मछली का सेवन करने से भी दिमाग शांत और स्ट्रेस फ्री रहता है। सामन और मैकरल जैसी मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होती है जो मस्तिष्क को सेलेनियम और ट्रायपोपन प्रदान करती है।

विटामिन सी
खट्टे फल स्ट्रेस हार्मोन के उत्पादन को कम और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। आमतौर पर यह कम कैलोरी वाले और फाइबर से भरपूर फल होते हैं।

कीवी
कीवी फल ट्रायपोपन को सेरोटोनिन में परिवर्तित करता है। जिससे वह आपके दिमाग को चिंता से भरे अनुभवों से राहत पाने में प्रेरित करता है।

ओट्स
ओट्स बॉडी में सिरोटोनिन की मात्रा को बढ़ाने में सहायक होते हैं। साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित करके आपके मन को शांत और स्ट्रेस फ्री रखता हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।