पीरियड का ऐसा रंग है इस बीमारी का सूचक
पीरियड का ऐसा रंग यूट्रस में इंफेक्शन या अन्य बीमारी का सूचक है। अगर आपके पीरियड का रंग सामान्य से अलग है तो इस स्लाइड शो में जानें कि आपको इनमें से कौन सी बीमारी है।

अनियमित माहवारी चिंता की बात है और इसका तुरंत इलाज भी होना चाहिए। लेकिन नियमित पीरियड में भी समस्याएं होती हैं जिनकी अनदेखी नहीं करनी चाहिए। क्योंकि नियमित पीरियड में होने वाली समस्याओं का पता अधिकतर महिलाओं को नहीं चल पता। अगर आप भी नियमित पीरियड होने से खुश हैं और इस उम्मीद में हैं कि इससे आपको कोई समस्या नहीं है तो पीरियड के रंग पर एक बार ध्यान दें। पीरियड का ऐसा रंग आपकी इस बीमारी का सूचक है।

अगर आपके पीरियड्स का रंग ऐसा है तो बेफिक्र रहिए। ये पीरियड का सबसे आदर्श रंग माना जाता है। जिन्हें अधिक दिन तक पीरियड होता है उनके शुरुआती पीरियड का रंग मध्यम लाल होता है और अंतिम दिनों में क्रैनबेरी रंग में बदल जाता है।

अधिकतर महिलाओं को इस रंग के पीरियड होते हैं। डार्क ब्राउन रंग का खून, पुराने खून का प्रतीक है। कई बार गर्भाशय में पुराना लंबा रक्त संग्रहित होते रहता है जो सही से पीरियड ना होने के कारण होता है। ऐसा खून सुबह के समय अधिक होता है। अगर आपके पीरियड का रंग ऐसा है तो मतलब है कि आपको पीरियड सही से नहीं हो रहे हैं और खून गर्भाशय में जमा हो रहा है।

यह रंग, ताजे खून का होता है। पीरियड का ऐसा रंग तब होता है जब पीरियड बहुत अधिक ज्यादा फ्लो में होते हैं। पीरियड का ऐसा रंग मतलब आपके खून में हीमोग्लोबिन की कमी है। हीमोग्लोबिन की कमी की वजह से ही पीरियड में हैवी फ्लो होता है।

अगर आपके शुरुआती पीरियड का रंग ऐसा है तो इसे बिल्कुल नजरअंदाज ना करें। यूट्रस में इंफेक्शन होने पर पीरियड का रंग काला या गहरा होता है। कई बार मिसकैरेज हो जाने पर भी पीरियड का रंग ऐसा हो जाता है। लेकिन अगर चौथे दिन में पीरियड ऐसा रंग का होता है तो चिंता की जरूरत नहीं है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।