इसलिए सिर्फ नारियल के तेल से करनी चाहिए बच्चों की मालिश
नारियल का तेल कई लिहाज से फायदेमंद होता है। वैसे तो नारियल का तेल हर किसी के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन बच्चों को इससे कई तरह के अतिरिक्त लाभ मिलते हैं।

नारियल का तेल
नारियल का तेल कई लिहाज से फायदेमंद होता है। वैसे तो नारियल का तेल हर किसी के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन बच्चों को इससे कई तरह के अतिरिक्त लाभ मिलते हैं। बच्चों में अक्सर रूखी, बेजान त्वचा और त्वचा में कंपन देखा जाता है। जिसके लिए नारियल के तेल की मसाज बहुत फायदा करती है। इस तेल से बच्चों की मालिश करने से काफी फायदा मिलता है।

मजबूत पाचनतंत्र
नारियल तेल में भरपूर फाइबर और वसा होती है जो खाना पचाने में सहायक सिद्ध होते हैं। बच्चों को रोज आधा चम्मच नारियल तेल का सेवन कराने से उनका पाचनतंत्र मजबूत होता है। जिसके चलते बच्चे का शारीरिक विकास तेजी से होने के साथ ही वह पेट संबंधी समस्याओं से भी बचा रहता है।

बेहतर नींद
बेहतर नींद लाने के लिए भी नारियल का तेल किसी से कम नहीं है। रोज बच्चे की नारियल तेल से मालिश करें। इससे शारीरिक और मानसिक विकास तेज होता है। इससे बच्चे के शरीर में ताजगी और एनर्जी बनी रहती है। जिससे बच्चा अच्छी नींद लेता है।

स्किन के लिए फायदेमंद
बच्चों की त्वचा बहुत ज्यादा नाजुक होती है। ऐसे में नारियल तेल से बच्चे की मालिश करने से उसकी त्वाच में नमी बनी रहती है। इससे त्वचा पर निखार आता है और बच्चा गंदगी और बाहरी संक्रमण से भी बचा रहता है।

इम्यूनिटी बढ़ाएं
नारियल का तेल इम्यूनिटी बढ़ाने में भी बहुत लाभकारी है। नारियल के तेल में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा को बाहरी इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं। अगर मां रोजाना नारियल के तेल में बना खाना खाती है तो बच्चा भी स्वस्थ रहता है। क्योंकि वह मां का दूध पीता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।