केमिकल मेकअप छोड़कर अपनायें ऑर्गेनिक मेकअप
प्रकृति के करीब रहना आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है, फिर चाहे वह मेकअप ही क्यों न हो। इसलिए बहुत से कॉस्मेटिक उद्योग अपने उत्पादों में ऑर्गेनिक सामग्री का प्रयोग कर रहे हैं।

अगर आप ट्रेन्ड में रहना चाहते हैं, तो आपको सौंदर्य और व्यक्तिगत देखभाल के क्षेत्र में नवीनतम प्राकृतिक सौंदर्य प्रसाधन के बारे में पता होना चाहिए। इन दिनों महिलाएं अपने सौंदर्य उत्पादों के लिए प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करना चाहती हैं। प्रकृति के करीब रहना आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है, चाहे फिर वह मेकअप ही क्यों न हो। इसलिए बहुत से कॉस्मेटिक उद्योग अपने उत्पादों में ऑर्गेनिक सामग्री का प्रयोग कर रहे हैं। आइए जानें कि, क्यों महिलाओं ने अधिक ऑर्गेनिक सौंदर्य प्रसाधनों को पसंद करना शुरू कर दिया है? image courtesy : getty images

हालांकि यह बिना प्रसार के निरंतर आगे बढ़ रहा हैं, लेकिन जागरूक रहना हमेशा एक अच्छा विकल्प है। यह अपने नाम की तरह खरा हैं। और पूरी तरह से प्राकृतिक हैं, इसका मतलब इसमें इस्तेमाल होने वाले सारे उत्पादों में केमिकल का बिल्कुल उपयोग नहीं होता है। image courtesy : getty images

जब प्राकृतिक सौंदर्य उत्पादों की तुलना कृत्रिम रूप से बने उत्पादों से की जाती है, तो ऑर्गेनिक का उपयोग ज्यादा सुरक्षित होता है। डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा सिद्ध यह उत्पाद कम एलर्जी पैदा करते है और कभी भी इस्तेमाल किये जा सकते है। image courtesy : getty images

लगभग सभी महिलाये कॉस्मेटिक शॉप पर अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार उत्पाद को चुनने के लिए घंटों खर्च करती हैं। लेकिन ऑर्गेनिक उत्पादों के इस्तेमाल पर आपको किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं हैं। और अब आपको अपनी ऑयली त्वचा के बारे में चिंतित नहीं होना चाहिए क्योंकि ऑर्गेंनिक सौंदर्य प्रसाधन सभी प्रकार की त्वचा और टोन के लिए उपयुक्त हैं। image courtesy : getty images

हालांकि ऑर्गेंनिक सौंदर्य प्रसाधन हाल ही में बाजार में आया हैं, लेकिन इसकी विस्तृत श्रृंखला देखने को मिल जाती है। आपको अच्छी रेंज चयन करने के लिए बाजार में काजल, फाउडेशन, आई शैडो, लिपस्टिक, ब्लश, मस्कारा, कंसीलर और अन्य उत्पादों की पर्याप्त विविधता प्राप्त होगी। image courtesy : getty images

ऑर्गेंनिक मेकअप जेब के अनुकूल विकल्प हैं। वास्तव में, यह केमिकल से युक्त सौंदर्य उत्पादों की तुलना में काफी सस्ता हैं। इसलिए अगर सौंदर्य प्रसाधन की विस्तृत श्रृंखला आपकी जेब में छेद कर रहे हैं तो आपको ऑर्गेंनिक सौंदर्य प्रसाधनों का इस्तेमाल करना चाहिए। image courtesy : getty images

केमिकल आधारित सौंदर्य उत्पाद आपको त्वचा एलर्जी के उच्च जोखिम में डाल सकता है। यह प्रसाधन आपकी त्वचा के रोमछिद्रों को ब्लॉक करके उसे ड्राई या ऑयली कर सकते है। लेकिन इन प्राकृतिक सौंदर्य प्रसाधन के साथ आप पूरी तरह से सुरक्षित रहते हैं। image courtesy : getty images

साथी प्राणियों के साथ शांतिपूर्ण अस्तित्व क्या है, मनुष्य को यह सुनिश्चित करना चाहिए। लेकिन क्या केमिकल युक्त मेकअप का इस्तेमाल कर इस विश्वास को बनाये रखा जा सकता है। कुछ अप्राकृतिक सौंदर्य प्रसाधन को उनकी सुरक्षा और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के लिए जानवरों पर परीक्षण किया जाता है। लेकिन, प्राकृतिक सौंदर्य प्रसाधन के साथ आप आश्वस्त रहते हैं, क्योंकि इसकी टेस्टिंग प्रक्रिया के दौरान किसी जानवर को नुकसान नहीं पहुंचाया जाता है। image courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।