चीज से बने 10 सेहतमंद स्‍नैक्‍स

अगर आप भी चीज प्रेमी हैं तो इस क्रीमी कैलोरी को अपने आहार में जोड़ सकते हैं लेकिन कम कैलोरी के साथ। यहां दिये कम कैलोरी के स्‍मार्ट स्‍नैक्‍स आपके लिये फायदेमंद साबित हो सकते है।

Pooja Sinha
Written by:Pooja SinhaPublished at: Jul 09, 2014

चीज से बने सेहतमंद स्‍नैक्‍स

चीज से बने सेहतमंद स्‍नैक्‍स
1/10

चीज पूरी दुनिया में अपने अनूठे स्वाद के लिए पसंद किया जाता है। बच्‍चा हो या बड़ा हर किसी को इससे बने आहार बहुत पसंद आते हैं। प्रोटीन और वसा से भरा चीज बेहद हेल्दी होता है। हालांकि, इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत अध‍िक होती है। इसलिए इसका अध‍िक सेवन शरीर के लिए नुकसानदेह भी हो सकता है। अगर आप भी चीज प्रेमी हैं तो इस क्रीमी कैलोरी को अपने आहार में जोड़ सकते हैं लेकिन कम कैलोरी के साथ। यहां दिये कम कैलोरी के स्‍मार्ट स्‍नैक्‍स आपके लिये फायदेमंद साबित हो सकते है। image courtesy : getty images

बेक्ड मोजरेला स्टिक

बेक्ड मोजरेला स्टिक
2/10

चीज स्टिक में 700 ग्राम कैलोरी और 41 ग्राम वसा होती है। लेकिन यह आपके लिए अच्‍छा होता है। इसलिए अपने लिए पनको (जापानी ब्रेड क्रम्‍स) और लो फैट चीज बनायें। मोजरेला को कोल्‍बी जैक में बदलकर उस पर अपना पसंदीदा साल्‍सा या मरिनारा सॉस लगाकर सर्व करें।  image courtesy : getty images

चीज स्टफ्ड टोमेटो

चीज स्टफ्ड टोमेटो
3/10

अगर आपको इनसालता कप्रेसे पसंद हैं तो आपको यह टमाटर-तुलसी-मोजरेला का सलाद पसंद आयेगा। इसे बनाने के लिए दो छोटे टमाटर को अंदर से खोखला करके इसके प्रत्‍येक हिस्‍से में 1/4 कप चीज भरें। प्रोटीन से भरपूर नाश्‍ता पाने के लिए इसमें कुछ पत्ते तुलसी के ऊपर से मिलाये। image courtesy : getty images

क्रैकर बॉक्स के बाहर सोचो

क्रैकर बॉक्स के बाहर सोचो
4/10

चीज प्रोटीन और कैल्शियम के साथ भरपूर होने के कारण इसका इस्‍तेमाल समान रूप से पौष्टिक खाद्य पदार्थों के साथ ही करें। किसी भी चीज के साथ बेहद पौष्टिक और कम कैलोरी वाली कटी हुई सब्जियां और फल अच्‍छे रहते हैं। चाहे फिर वह स्‍लाइस किया हुआ टमाटर और मोजरेला हो, हरी मिर्च और कोल्बी, या नाशपाती और छेददार कटा चीज। आपको कुरकुरे और क्रीमी का विपरीत संयोजन पसंद आयेगा। image courtesy : getty images

क्युसो-साल्सा डीप

क्युसो-साल्सा डीप
5/10

यह चीजी नाश्‍ता बनाना बहुत ही आसान है, इसमें किसी नुस्‍खे की भी आवश्‍यकता नहीं है। इसके लिए अपने पसंदीदा साल्‍सा में कम फैट और फैट फ्री चीज को मिलाकर माइक्रोवेव में तब तक रखें जब तक कि वह गर्म और बुलबुलेदार नहीं हो जाता। इसे अपने पसंदीदा बेक्‍ड चिप्‍स या कटी हुई सब्जियों के साथ परोसें। यह क्‍युसो डिप साल्‍सा से ज्‍यादा हेल्‍दी होता है। image courtesy : getty images

बेहतर चीज डीप

बेहतर चीज डीप
6/10

अपने पसंदीदा चीज लेबल को पढ़कर देखें कि क्या यह आपकी पसंद और जरूरत के हिसाब से है। अगर यह वैसा नहीं है, तो आप अपने लिए चीज बना सकते हैं। इससे आप अतिरिक्त वसा, नमक और कैलोरी में कटौती कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक पैन में बटर को गर्म करके उसमें एक बाउल बादाम का दूध और आटे को अच्छे से मिला लें। अब तैयार मिश्रण और यीस्ट को गर्म किए हुए बटर में मिलाएं। फिर इसमें राई, अदरक पाउडर, नमक और काली मिर्च मिलाएं। अब इसे पांच मिनट तक पकने दें। इसे आप पिज्जा, पास्ता और सैंडविच आदि पर लगा सकते हैं। image courtesy : getty images

बेसन चीज पिज्जा

 बेसन चीज पिज्जा
7/10

बेसन चीज पिज्‍जा आपके लिए एक स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक स्‍नैक्‍स है। इसे बनाने के लिए बेसन में सूजी, दही, नमक, अदरक लहसुन का पेस्ट, अजवाइन और पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लें। अब इसमें अच्छी तरह से फेंटकर ईनो फ्रूट सॉल्ट डालें। मिश्रण के फूल जाने पर इसके छोटे छोटे पिज्जा बेस तैयार करे लें। अब इस पर टोमैटो सॉस, शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर के छोटे टुकड़े और चीज को कद्दूकस कर सबसे ऊपर फैलाएं। ओवन में 200 डिग्री सेल्सियस पर पांच मिनट तक बेक कर सर्व करें। image courtesy : getty images

चीज केसाडिला

चीज केसाडिला
8/10

अगर आपका गर्म चीज खाने का मन कर रहा है तो आपके लिए यह सरल और बढ़‍िया विकल्‍प हो सकता है। गेहूं या मक्‍के से बनी रोटी के अन्‍दर अपने पसंदीदा कम फैट चीज को लगाकर, इसे माइक्रोवेव में 2 मिनट के लिए गर्म करें। फिर इसके चार टुकड़े करके इसे साल्‍सा या टमाटर सॉस के साथ खाये। चिकन या सेम जैसी सब्जियां मिलाकर आप इसे प्रोटीन और फाइबर से भरपूर कर सकते हैं। image courtesy : getty images

मैक्‍सिकन एग चीज रैप

मैक्‍सिकन एग चीज रैप
9/10

जब नाश्‍ते की बात आती है तो आपके लिए स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक नाश्‍ता लेना बहुत जरुरी होता है। मैक्‍सिकन एग चीज रैप बनाने के लिए सबसे पहले माइक्रोवेव बाउल में रोटी रखकर उस पर अंडा फैलाये। अब इसे माइक्रोवेव 45 सेकेंड के लिये रखें। फिर इसे बाहर निकालकर इसके ऊपर मैक्‍सिकन चीज, साल्‍सा सॉस और चुटकी भर नमक छिड़के। अब रोटी को अच्‍छी तरह से फोल्‍ड करके सर्व करें। image courtesy : getty images

चीज क्रीम फ्रूट

चीज क्रीम फ्रूट
10/10

चीज को मीठे खाद्य पदार्थों के साथ मिलाकर खाने से आप नमकीन और चटपटे दोनों स्‍वाद का मजा ले सकते हैं। इस स्‍वादिष्‍ट और पौष्टिक स्‍नैक्‍स को बनाने के लिए आप क्रीम चीज के साथ सेब, स्ट्रॉबेरी, केला और अंगूर सभी स्वादिष्ट फलों के टुकड़ों को मिला सकते है। image courtesy : getty images

Disclaimer