बेवफा को है पहचानना, तो पहले उसका अतीत खंगालना!
होशियार वही होता है जो, अपनी गलतियों से सीखता है। आप चाहें तो खुद को इन बेवफाओं से बचा सकते हैं। धोखा देने वालों के पास्ट से आप बेवफाई की उनकी फितरत को जान सकते हैं, जानें कैसे।

बेवफा कोई भी हो सकता है, फिर क्या मर्द और क्या औरत! ये एक नापाक फितरत होती है और बेवफाई का दर्द वाकई तोड़ कर रख देता है। इस बात को वो इंसान ज्यादा बेहतर तरीके से समझ सकता है, जिसने बेवफाई के दर्द को कभी झेला हो। लेकिन होशियार वही होता है जो, अपनी गलतियों से सीखता है। आप चाहें तो खुद को इन बेवफाओं से बचा सकते हैं। धोखा देने वालों का पास्ट से आप बेवफाई की उनकी फितरत को जान सकते हैं, चलिये जानें कैसे
Images source : © Getty Images

एक अध्ययन में 300 ऐसे छात्रों से बात-चीत की गई जिनके माता-पिता ने कभी बेवफाई की थी। अध्ययन से पता चला कि माता-पिता ने कभी बेवफाई की थी उनके खुद भी बेवफाई करने की काफी संभावना होती है। आपको इस बड़े संकेत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिये। मसलन बेवफाई जीन्स में हो सकती है।
Images source : © Getty Images

अगर किसी इंसान के शरीर में टेस्टोस्टरॉन हार्मोन और कॉर्टिसोल का स्तर अधिक हो तो उसके बेवफाई करने का आशंका बढ़ जाती है। हारवर्ड और यूटी टेक्सास के 117 लोगों पर किये गए अध्ययन के मुताबिक अधिक मात्रा में टेस्टोस्टरॉन (हार्मोन) और कॉर्टिसोल के स्तर वाले व्यक्ति बेवफाई कर सकते हैं।
Images source : © Getty Images

बड़ा हमेशा बेहतर नहीं होता है, खासतौर पर अंडकोष के मामले में तो यही बात लागू होती है। ओस्लो विश्वविद्यालय में हुए एक अध्ययन के अनुसार महिलाओं द्वारा बड़े अंडकोष वाले पुरुषों को धोखा देने की संभावना अधिक होती है। प्राइमेट्स (मनुष्य-सदृश जानवरों का परिवार), खासतौर पर बबूनों की महिला साथी अन्य यौन संबंधों के लिये आतुर दिखीं। इस प्रसंग में, मानव अंडकोष, गुरिल्लों की तुलना में एक से डेढ़ गुना बड़े होते हैं।
Images source : © Getty Images
इसे भी पढ़ें: जानें धोखा देने की क्यों आती है स्थिति

इल्लिसिट एनकाउंटर वेबसाइट ने 1400 पुरुषों पर शोध किया जिसमें उन्होंने पाया कि इनमें से आधे लोगों, जिनका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर शुरू हुआ था, ने पॉर्न देखना एकदम बंद कर दिया। इस अध्ययन के आधार पर ये कहा जा सकता है कि वो लोग जो पॉर्न देखते रहते हैं वे कम ही बेवफाई करते हैं।
Images source : © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।