सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं को नहीं करने चाहिए ये 5 काम
बच्चे के गर्भ में आने से लेकर जन्म तक महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

<p><p>मां बनना हर औरत का सपना होता है। बच्चे के गर्भ में आने से लेकर जन्म तक महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सिजेरियन डिलिवरी आजकल एक आम डिलीवरी हो गई है। सीजेरियन में महिलाओं को डिलीवरी के दौरान तो ज्यादा दर्द नहीं होता लेकिन बाद में काफी देखभाल की जरूरत होती है। आज हम आपको बता रहे हैं कि सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना पड़ता है।</p></p>

सिजेरियन डिलिवरी के बाद महिलाओं को इस बात का पूरा ध्यान रखना चाहिए कि उनका पेट पर बिल्कुल भी भार ना पड़े। सीजेरियन के बाद महिलाएं अगर ऐसे काम करती हैं तो इससे पेट के टांके टूटने या उनमें सूजन होेने का खतरा रहता है।

डिलीवरी चाहे नॉर्मल हो या सिजेरियन हो, दोनों के बाद ही महिलाओं के शरीर में काफी कमजोरी हो जाती है। ऐसे में महिलाओं को अपने खानपान पर विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। यानि कि उन्हें कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है लेकिन सिर्फ पोषक तत्व ही नहीं शरीर को पानी की भी काफी जरूरत होती है।

कई महिलाएं डिलीवरी के बाद कुछ समय के लिए अच्छा महसूस करती हैं तो घर का सारा काम खुद ही करना शुरू कर देती हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं को भारी सामान उठाने से परहेज करना चाहिए। यानि कि ऑपरेशन के करीब 2 महीनों तक महिलाओं को कोई भी भारी चीज नहीं उठानी चाहिए।

सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं को सीढ़िया चढ़ने से भी परहेज करना चाहिए। क्योंकि सीढ़ियां चढ़ने और उतरने से भी महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इससे पेट पर जोर पड़ता है और कई बार ब्लीडिंग भी होने लगती है।

सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं को जिस बात का खास ख्याल करना पड़ता है जिनमें से एक शारीरिक संबंध से दूरी बनाना भी है। सीजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। जिससे शरीर कमजोर हो जाता है। ऐसे में सिजेरियन के बाद कम से कम 2-3 महीनों तक शारीरिक संबंध बनाने से भी बचना चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।