बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर

करोड़ों दिलों की जान बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर 30 अप्रैल को बंगाली रीति-रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंधे। बिपाशा की यह पहली शादी है जबकि करण की यह तीसरी शादी है। दोनों से करण का तलाक हो चुका है। शादी के बाद दोनों अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। जिस अंदाज में ये अपनी फोटो शेयर करते है उससे साफ पता चलता है कि दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी से काफी खुश हैं। Image Source- Indiatoday
युवराज और हेजल

मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह का विकेट भी आखिरकार इस साल अभिनेत्री हेजल के आगे गिर ही गया। युवराज और हेजल ने 30 नवंबर को शादी रचाई है। इनकी शादी में कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद थी। कुछ दिन पहले ही हेजल और युवराज हनीमून मनाकर लौटे हैं। Image Source- Indiatoday
दिव्यांका और विवेक

ये है मोहब्ब्तें की लीड एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके प्रेमी विवेक दहिया भी इस साल जुलाई में एक दूजे के हो गए हैं। इनकी शादी में कुछ चुनिंदा लोग ही शामिल हुए। दिव्यांका अपनी शादी और रिसेप्शन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
प्रीति जिंटा और जीन गुडएनफ

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने अपने से 10 साल छोटे प्रेमी जीन गुडएनफ के साथ फरवरी में शादी रचाई। जीन एक अमेरिकी बिजनेसमैन हैं। बता दें कि प्रीति और जीन पिछले कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। Image Source- Zeenews
असीन और राहुल

साउथ की मशहूर अभिनेत्री असिन और माइक्रोमैक्स कंपनी के सह संस्थापक राहुल ने भी इस साल शादी का लड्डू खाया है। दोनों ने साल की शुरुआत यानी कि जनवरी में शादी की थी। असिन और राहुल ने पहले ईसाई और फिर हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी। Image souce- Zeenews
उर्मिला और मोहसिन

अभिनेत्री अर्मिला मातोंडकर ने अपने मुस्लिम प्रेमी मोहसिन अख्तर मीर के साथ मार्च में शादी की है। मोहसिन एक मॉडल और बिजनेसमैन हैं। दोनों की शादी में सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। Image Source- India.com