पुरुषों में पैची हेयर लॉस के कारण
एक उम्र के बाद पुरुषों में कुछ बालों के झड़ने का अनुभव करना आम बात होती है; लेकिन पैची हेयर लॉस सबसे अधिक चिंता का कारण होता है।

पुरुषों में पैची हेयर लॉस
बालों का झड़ने चिंताजनक होता है। अपने जीवन काल में ज्यादातर पुरुष दूसरों की तुलना में कुछ अधिक बालों के झड़ने की समस्या का सामना करते है। एक उम्र के बाद पुरुषों में कुछ बालों के झड़ने का अनुभव करना आम बात होती है; लेकिन पैची हेयर लॉस सबसे अधिक चिंता का कारण होता है। पुरुषों में पैची हेयर लॉस के कई कारण हैं। image courtesy : getty images

जीन
पुरुषों में पैची हेयर लॉस के पीछे मुख्य कारणों में से आनुवंशिक गड़बड़ी सबसे अहम होता है। इससे बालों के रोम पर एक प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और गंजापन के परिणाम के रूप में सामने आता है। image courtesy : getty images

बीमारी
कुछ बीमारियों के कारण बाल सामान्य दर की तुलना में अधिक झड़ने लगते हैं। फंगल इन्फेक्शन जैसे रिंगवर्म बालों के झड़ने का कारण हो सकता है। लेकिन एक बार बीमारी के ठीक होने के बाद बालों के झड़ने की दर सामान्य हो जाती है। image courtesy : getty images

चिकित्सा उपचार
चिकित्सा उपचार के कारण भी गंजेपन की समस्या हो सकती है। कैंसर के इलाज के लिए कीमोथेरपी और रेडिएशन के कुछ साइड इफेक्ट होते है उनमें से एक बालों को नुकसान भी होता है। कई अन्य चिकित्सा सर्जरी भी पुरुषों में बालों के झड़ने का कारण हो सकती है। image courtesy : getty images

ग्रंथियां
शरीर में हार्मोन असंतुलन भी पुरुषों में बालों के झड़ने के कारणों में से एक हो सकता है। सक्रिय या अति पिट्यूटरी या थायरॉयड ग्रंथि की गतिविधि आमतौर पर बालों के झड़ने का कारण होती है। image courtesy : getty images

दवा
कुछ तरह की दवाएं जैसे एंटी-डिप्रेसेंट और स्टेरॉयड पैची गंजापन का कारण होती है। दवाओं के अलावा, सप्लीमेंट जैसे विटामिन ए की खुराक आपके शेड के रूप में गंजेपन का कारण हो सकती है। image courtesy : getty images

तनाव
तनाव, हृदय रोग, कैंसर और फेफड़ों जैसी कई प्रकार की बीमारियां के साथ जुड़ा हुआ होता है। तनाव का उच्च स्तर बालों के झड़ने का करना हो सकता है। पहले से ही संवेदनशील लोगों में समस्या गंभीर रूप ले सकती है। image courtesy : getty images

आहार में पोषण की कमी
मानव बाल शुद्ध केराटिन नामक प्रोटीन से बने होते है। बालों के विकास के लिए आयरन, प्रोटीन और (जैसे ए, ई, और सी के रूप में) कई विटामिन की जरूरत होती है। बालों के लिए इन पोषक तत्व की कमी से, बालों के झड़ने सहित शरीर को प्रतिकूल प्रभाव हो सकता है। image courtesy : getty images

अंतर्निहित चिकित्सा शर्तें
चिकित्सा शर्तों बालों के झड़ने को नेतृत्व कर सकती हैं। ल्यूपस और मधुमेह के रूप में अंतर्निहित हालत, पुरुषों में बालों के झड़ने का कारण होता है। image courtesy : getty images

हेयर ट्रीटमेंट, स्टाइल और उत्पाद
बाल उपचार और बाल देखभाल उत्पादों का उपयोग भी बालों के झड़ने का कारण होता है। बाल शैलियों, रोम पर खींच पैदा कर सामान्य बालों के झड़ने की प्रक्रिया में तेजी लाते हैं। केमिकल ट्रीटमेंट और ब्लो ड्रायर बालों नुकसान और कमजोर बना देता है। जिससे बालों की झड़ने की समस्या हो सकती है। image courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।