पेट के किस हिस्से में दर्द किस बीमारी का है संकेत? जानें पेट दर्द से जुड़ी 5 जरूरी बातें
पेट को स्वस्थ रखने के लिए पाचन तंत्र का स्वस्थ व सुचारू रूप से काम करना जरूरी है। क्योंकि पेट संबंधी समस्याओं के कारण आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। क्योंकि अधिकतर बीमारियों का जन्म पेट से ही होता है।

अधिकतर पाचन तंत्र में गड़बड़ी के कारण पेट में दर्द की समस्या होती है। लेकिन पेट में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं। पेट में गड़बड़ी के कारण कइर् इनय बीमारियां भी हो सकती हैं। इसलिए पेट को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। पेट में गैस और गलत खानपान के अलावा महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान पेट दर्द की समस्या अधिक होती है। लेकिन कई लोग पेट में दर्द की समस्या को बहुत हल्के में लेते हैं, जिसके कारण वह कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। इसलिए पेट में दर्द को आम न समझनें की गलती न करें। पेट के अलग-अलग हिस्सों में दर्द होना कई अन्य बीमारियों का सकेंत हो सकता है। आइए हम आपको बताते हैं कि पेट के किस हिस्से में दर्द होने से कौन सी बीमारी की आशंका हो सकती है।

अगर आपके पेट के बाईं तरफ दर्द दे रहा है तो आपको शायद किडनी स्टोन की समस्या है। अगर आपको आए दिन पेट के बाईं तरफ दर्द रहता है तो एक बार पथरी की जांच करा लें। क्योंकि पेट के बाईं तरफ दर्द पथरी की वजह से ही होता है। इसलिए तुरंत चेकअप कराएं।

पेट के दाईं हिस्से में दर्द होने का कारण अपेन्डिसाइटिस है। महिलाओं में पेट के दाईं तरफ दर्द या अम्बिलिकल लेवल से नीचे दर्द होना अपेन्डिसाइटिस का संकेत भी हो सकता है तो इसे नजरअंदाज ना करें। कई बार अगर महिलाओं को इस हिस्से में ज्यादा दर्द होता है तो जरूर इसकी जांच कराएं। ये अंडाशय की एक गंभीर बीमारी की ओर संकेत करता है।

पेट के बीचों-बीच दर्द अल्सर या गैस्ट्राइटिस के कारण होते हैं। अगर आपको पेट के बीचों-बीच हुए दर्द को काफी समय हो गया है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। अल्सय या गैस्ट्राइटिस की समस्याएं शुरुआत में पकड़ में नहीं आती। इसे सामान्य पेट दर्द की समस्या समझकर इग्नोर कर दिया जाता है। जबकि ये अल्सर के संकेत हैं जिसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें।

अगर आपको हमेशा पेट के निचले हिस्से में दर्द रहता है तो इसका मतलब है कि आपके ब्लैडर में इन्फेक्शन है या आपको यूटीआई में जोखिम का खतरा हो सकता है। महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान भी अक्सर पेट के निचले हिस्से में दर्द रहता है।

एसिडिटी और पेट में दर्द में लोग कई बार अंतर नहीं समझ पाते। जबकि पेट दर्द एसिडिट की पहली निशानी है। एसिडिटी में पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होता है। इस हिस्से में दर्द होने पर आप एक गिलास ठंडा दूध और अदरक चबाएं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।