बदलते मौसम में अमृत हैं ये आहार, 1 बार सेवन से होता है लाभ
जब मौसम में बदलाव आता है तो कई चीजें तेजी के साथ बदलती हैं।

जब मौसम में बदलाव आता है तो कई चीजें तेजी के साथ बदलती हैं। ऐसे में हमें भी इस तेजी के साथ अपना लाइफस्टाइल और अपना आहार बदलना चाहिए। मौसम के साथ साथ हमारे शरीर में भी कई परिवर्तन होते हैं। जिसके चलते सर्दी, जुकाम, गले में दर्द और पेटी की बीमारियां होना बहुत ही आम बात हो जाती है। इन रोगों से बचने के लिए आप अपने खानपान में थोड़ा सा परिवर्तन कर बच सकते हैं।

गाजर के अगर आप स्वास्थ्य लाभ देखेंगे तो शायद आप थक जाएंगे, लेकिन इसके फायदे खत्म नहीं होंगे। चाहे संक्रमित रोग हो या फिर आंखों का लाल होना, पानी आना या खुजली होने की समस्या हो, हर चीज के लिए ये फायदेमंद है। आंखों में जलन और खुजली होना भी बदलते मौसम का एक संक्रमण है। ऐसे में आंखों को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन ए युक्त आहार का सेवन करें जैसे पालक और गाजर आदि।

कार्बोहाइड्रेट खाने के बाद शरीर इंसुलिन हार्मोन का निर्माण करने लगता है, जो रक्त में ग्लूकोज की मात्रा को नियंत्रित करता है। इसके अलावा इंसुलिन दिमाग में पाए जाने वाले ट्राइपटोफन को भी संचालित करता है, जिससे अच्छा महसूस करने का संकेत मिलता है। इस कारण, इस तरह के खानपान से डिप्रेशन का खतरा कम हो जाता है। इसके लिए, आप अंडे का सफेद वाला हिस्सा, टमाटर, चावल, गेहूं, सेब, ड्राइफ्रूट्स आदि ले सकते हैं।

वैसे तो फल और सब्जियों का सेवन हर मौसम में फायदेमंद होता है। लेकिन बदलते मौसम में बढ़ती बीमारियों के चलते इनका सेवन और भी जरूरी हो जाता है। इस मौसम में गाजर, मूली, टमाटर जैसी सब्जियां अधिक मात्रा में लेनी चाहिए। इनमें एंटीऑक्सिडेंट तत्व होते हैं, जो शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं।

अदरक एक औषधीय खाद्य पदार्थ है। सर्दियों में या बदलते मौसम में इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। गले में खराश हो या खांसी-जुकाम हर रोग को यह काटता है। गले में दर्द और अन्य रोगों से बचने के लिए अदरक एक बहुत अच्छा घरेलू नुस्खा है। इससे आप चाय में डाल कर या उबले पानी में थोड़ा सा अदरक और शहद डालकर भी पी सकते हैं।

इस बदलते मौसम में साइनस के रोगियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए ऐसे मौसम में साइनस के रोगियों के लिए चाय का सीमित मात्रा में सेवन काफी फायदेमंद होता है। अगर आप चाय का सेवन करते हैं तो आप साइनस से जुड़ी समस्याओं से बच सकते हैं। साथ ही आपको तुरंत आराम भी मिलता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।