छाया दीपिका का जादू

कांस फिल्म फेस्टिवल बुधवार से शुरू हो गया है। बॉलीवुड की मस्तानी यानि कि दीपिका पादुकोण आजकल कांस फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेर रही हैं। फ्रांस में आयोजित 70वें कांस फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन ही दीपिका की खूबसूरती और पर्सनेलिटी का जादू छा गया है। इस साल रेड कार्पेट पर भारत की ओर से दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन पफॉर्म करेंगी। बता दें कि ये फेस्टिवल 17 मई से 28 मई तक फ्रेंच रिवेरा में चलेगा।
फैंस को पसंद आया लुक

फैंस को पहले ही दिन का दीपिका का लुक बहुत पसंद आया है। सूत्रों के मुताबिक दीपिका पादुकोण 18 मई को रेड कार्पेट पर चलेंगी, ऐश्वर्या राय 19-20 मई को और सोनम कपूर 21-22 मई को रेड कार्पेट पर अपने हुस्न का जलवा बिखेरेंगी। ऐश्‍वर्या राय 70वें कान फिल्‍म फेस्टिवल के लिए भारत से रवाना हो चुकी हैं। वहीं, सोनम जल्‍द ही रवाना होने वाली हैं।
दीपिका की हॉटनेस

कांस में मौजूद दीपिका की पहले दिन की ही तस्वीरें उनके फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। बीती शाम को कांस के अपने दूसरे आउटफिट में दीपिका की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। बल्कि शाम वाली फोटोज को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
लोरियल पेरिस और दीपिका

दीपिका पादुकोण यहां रेड कार्पेट पर अपने फैशन ब्रांड लोरियल पेरिस को रिप्रेसेन्ट कर रही हैं। वहीं, लॉरियाल अपने ऑफिशियल मेकअप ब्रैंड के तौर पर अपनी 20वीं सालगिरह मनाने वाला है।
दीपिका की ड्रेस

बुधवार को दीपिका ने सुबह रेड गाउन पहना था। जिसमें वह बहुत प्यारी लग रही हैं। वहीं शाम के वक्त दीपिका शॉर्ट ड्रेस में दिखीं। जिसमें वह काफी स्टनिंग और आकर्षित लग रही है।