योग से पाये वसा से छुटकारा

ज्यादातर लोग योग को ध्यान अभ्यास के रूप में जानते हैं, लेकिन योग ध्येय अभ्यास से कुछ ऊपर है। यह वसा को जलाने के लिए कार्डियों के रूप में प्रभावी एक्‍सरसाइज है। योग का अभ्‍यास आपके मन और आत्‍मा के लिए अच्‍छा है। और साथ ही यह तेजी से वसा को जलाने में मदद करता है। आइए आसान योग मुद्राओं पर नजर डाले जो आप 10 मिनट में कर सकते हैं। image courtesy : getty images
भुजंगासन (कोबरा पोज)

भुजंगासन पेट की आसपास की वसा को जलाने के साथ-साथ पेट को मजबूत बनाने वाली मुद्रा है। इसे अंग्रेजी में कोबरा पोज कहते हैं। यह दिखने में फन फैलाए एक सांप की तरह होता है, इसलिए इसे भुजंगासन कहते है। इसे करने के लिए पेट के बल जमीन पर लेट जाएं। अब दोनों हाथ के सहारे शरीर के कमर से ऊपरी हिस्से को ऊपर की तरफ उठाएं, लेकिन कोहनी आपकी मुड़ी होनी चाहिए। अब शरीर के बाकी हिस्सों को बिना हिलाए-डुलाए चेहरे को बिल्कुल ऊपर की ओर करें। कुछ देर के लिए इस मुद्रा में ही रहें। image courtesy : getty images
वृक्षासन (ट्री मुद्रा)

वृक्षासन आपके पेट से वसा को दूर करने के लिए सबसे आसान और आदर्श आसनों में से एक है। साथ ही इस आसन से टांगों की वसा कम होती हैं और शरीर का संतुलन बेहतर है। इसे करने के लिए योग मैट पर सीधे खड़े हो जाएं और अपने पैर जोड़ लें। अब अपना दायां पैर, अपनी बाईं जांघ पर रखें। आपके दाएं पैर का अंगूठा नीचे जमीन की तरफ हो और बाएं पैर की उंगलियां सामने की तरफ। ध्‍यान रखें कि आपकी पीछे से गर्दन, रीढ़ की हड्डी की रेखा में सीधी होनी चाहिए। image courtesy : getty images
वीरभद्रासन (योद्धा मुद्रा)

अगर आप जांघों, कूल्‍हों और पेट पर जमा वसा को लेकर चिंतित है। तो वीरभद्रासन आपकी मदद कर सकता है। यह आसन शरीर की अवांछित चर्बी को कम करता है। इसक करने के लिए अपने दोनों पैरों पर सीधे खड़े हो जाएं। ध्यान रहे कि दोनों पैरों के बीच कम से कम 3 से 4 फीट की दूरी होनी चाहिए। अब अपने बाएं पैर को सीधा रखें, इसे हल्की बायीं ओर ही घुमाए रखें। दाएं पैर को थोड़ा आगे बढ़ाएं और इसके बाद दोनों पैरों को मोड़ें। अपने हाथों को नमस्‍ते का आकार देते हुए ऊपर की ओर रखें। पुरानी मुद्रा में आने से पहले थोड़ी देर इसी मुद्रा में रहें और दोबारा इस आसन को दूसरे पैर से करें। image courtesy : getty images
अपनासना

इस आसन को करने से पेट के आसपास की वसा से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। साथ ही यह पीठ, और गर्दन तथा जांघ की मांसपेशियों को आराम दिलाने वाला एक उत्तम आसन है। इसे करने के लिए पीठ के बल फर्श पर लेट जाये और अपनी हथेलियों को अपने घुटनों पर रखें। फिर सांस को छोड़ते हुए घुटनों को सीने तक खींचों। जांघों पर जोर देकर पैरों को उठायें न कि अपने हाथों पर। इस मुद्रा में 15 सेकंड के लिए रुको। image courtesy : getty images
अर्ध चंद्रासन (आधा चांद मुद्रा)

अर्ध चंद्रासन भी जांघों और नितंबों की चर्बी को कम करने के लिए बहुत अच्छा है। इसके अलावा अतिरिक्त स्ट्रेच से पेट की चर्बी भी कम होकर आपका शरीर मजबूत बनता है। इसे करने के लिए, शुरू करने के साथ ही अपने पैरों को एक साथ करके खड़े हो जाये। फिर दाएं हाथ को उपर सीधा कान और सिर से सटा हुआ रखते हुए ही कमर से बाईं ओर झुकते जाएं। जहां तक हो सके बाईं ओर झुके फिर इस अर्ध चंद्र की स्थिति में 30-40 सेकंड तक रहें। वापस आने के लिए धीरे-धीरे पुन: सीधे खड़े हो जाएं। इस आसन को 4 से 5 बार करने से लाभ होगा। image courtesy : getty images
उत्कटासन (चेयर मुद्रा)

उत्कटासन कोर की मांसपेशियों (जांघों और नितंबों) को मजबूत बनाने और टोन में मदद करता है। सीधे हाथ जोड़कर (नमस्ते में मुद्रा) खड़े हो जाओ। पैरों के पंजे भूमि पर टिके हुए हों तथा एड़ियों के ऊपर नितम्ब टिकाकर बैठ जाइए। दोनों हाथ घुटनों के ऊपर तथा घुटनों को फैलाकर एड़ियों के समानान्तर स्थिर करें। अपने सिर को हल्का आगे मोड़ें। इस मुद्रा में तब तक रहें जब तक आप सहज हो। आसन से बाहर आने के लिए आराम से सीधा खड़ा हो जाएं। image courtesy : getty images
धनुरासन (बो मुद्रा)

एक अन्‍य योग वसा को जलाने के लिए बहुत ही प्रभावी होता है। इसे करने के लिए फर्श पर उल्टा लेट जाओ। फिर अपने दोनों पैरों को मोड़कर हाथ से पकड़ें और उन्‍हें नितम्‍बों तक लाने की कोशिश करें। नीचे व ऊपर से खुद को स्ट्रेच करें। अपने कूल्हों को ऊपर उठाकर 5 सेकंड के लिए इस मुद्रा में रुकें। image courtesy : getty images
शवासन (मुर्दा मुद्रा)

इस आसन को करने से शरीर और मन तनावमुक्त होता है, और शरीर की चर्बी कम होती है। शवासन को करना बहुत आसान है। इसे करने के लिए आप चटाई बिछाकर पीठ के बल लेट जाएं और हाथ-पांव को थोड़ा बाहर की तरफ सीधा रखें। अपने शरीर के हर अंग को रिलैक्स होने दें। अब अपनी आंखों को बंद करके सांस को खीचें और बाहर निकालें। इस आसन को आप किसी भी समय कर सकते हैं। इसका एक सेशन 5-6 मिनट का रखें। image courtesy : getty images