लड़का और लड़की

रवि को पूनम बहुत पसंद थी, लेकिन उसके दोस्त सत्येंद्र को पूनम बिल्कुल पसंद नहीं थी। पूनम बहुत ही केयरफ्री, मेकअप फ्री और नॉनसीरियस लड़की थी। इन सब के कारण सत्येंद्र उसको बिल्कुल पसंद नहीं करता था और उसे ये भी समझ नहीं आता था कि रवि को पूनम में ऐसा क्या पसंद है। रवि की ही तरह दूसरे लड़के भी लड़कियों में ऐसी चीजें पसंद करते हैं जो थोड़ी अजीब होती है। ऐसा क्यों होता है ये तो नहीं मालुम लेकिन इन कुछ अजीब चीजों की लिस्ट हम आपको जरूर बता सकते हैं। तो इस स्लाइडशो में जानिए लड़कियों की कुछ अजीब आदतें जिसकी तरफ लड़के होते हैं आकर्षित।
बात करने का लहजा

कोई मुस्कुराकर बात करती है तो कोई बात करते वक्त शर्माती है। कोई काफी कॉन्फिडेंट होकर बात करती है तो कोई प्यार से आराम से बात करती है। हर इंसान का अपना लोगों से बात करने का और उन्हें समझाने का एक तरीका होता है। आपको शायद अजीब लगे लेकिन लड़के सबसे पहले लड़कियों के बात करने के तरीके की तरफ ही आकर्षित होते हैं। बात करना दो लोगों को जोड़ता है। अगर लड़का किसी लड़की से बात करने में सहज महसूस करता है और लड़के को उसके बात करने के लहजे से अपनापन लगता है तो वो लड़का उस लड़की के तरफ आकर्षित हुए बिना नहीं रह पाता।
सुलझी लड़की और उलझे बाल

लड़कियों के उलझे बाल लड़कों को काफी पसंद आते हैं। इस पर खुद कई बार लड़के भी चौंक जाते हैं लेकिन फिर भी वे लड़कियों के मेसी बालों की तरफ आकर्षित हुए बिना नहीं रह पाते। ये आकर्षण तब और अधिक बढ़ जाता है जब लड़की सुलझी हुई होती है और उसके बाल उलझे हुए होते हैं। वैसे भी सुलझी और उलझी लड़कियां अधिकतर लड़के की पसंद होती है।
मेकअप करना

मेकअप करना और मेकअप के साथ उनके सामने आना दो अलग चीजें हैं। लड़कियां सोचती हैं कि पूरी तरह से तैयार होकर मतलब पूरा मेकअप करके ही उनके पास जाएं। जबकि लड़को की तमन्ना होती है कि लड़कियां आऱाम से मेकअप करें और वो उन्हें सुकून से निहारते रहें। आपका गालों में पाउडर लगना, होठों पर लिप्सटिक लगाना, बालों को संवारना आदि चीजें बहुत पसंद आती हैं।
चुपचाप अपना काम करना

आजकल की लड़कियां जब वी मेट की गीत से प्रेरित होकर बहुत अधिक बातें करनी लगी हैं। जबकि चुपचाप और शांत रहने वाली लड़कियां लड़को को काफी पसंद आती है। ऑफिस में चुपचाप कोने में बैठकर अपना काम करती लड़कियां हर किसी को पसंद आती है और सेंटर ऑफ आकर्षण का कारण बनती है।
सिर पर तौलिया लपेटे हुए

ये थोड़ा अजीब है लेकिन सिर में टॉवल लपेटे हुए लड़कियां लड़कों को काफी पसंद आती हैं। अगर आपके बाल लम्बे हैं और आप बाल धोकर सर पर तौलिया लपेटकर अपने पार्टनर के सामने आती हैं तो आपका फ्रेश लुक उनको काफी पसंद आता है।