शरीर की गंदगी को प्राकृतिक रूप से बाहर निकालते हैं ये 8 फूड्स, मिलते हैं कई फायदे

हमारे आहार के साथ कई ऐसे तत्व भी शरीर में चले जाते हैं, जिनकी हमारे शरीर को जरूरत नहीं होती है या जो हमारे शरीर के लिए हानिकारक होते हैं। इन तत्वों को 'टॉक्सिन्स' कहते हैं। शरीर से इस गंदगी को निकालना बहुत जरूरी है अन्यथा ये कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकती है। हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे फूड्स, जिन्हें खाने से शरीर में मौजूद 'टॉक्सिन्स' प्राकृतिक तरीके से बाहर निकल जाते हैं।

Anurag Anubhav
Written by:Anurag AnubhavPublished at: Jan 26, 2019

डिटॉक्सिफिकेशन

डिटॉक्सिफिकेशन
1/9

हमारे आहार के साथ कई ऐसे तत्व भी शरीर में चले जाते हैं, जिनकी हमारे शरीर को जरूरत नहीं होती है या जो हमारे शरीर के लिए हानिकारक होते हैं। इन तत्वों को 'टॉक्सिन्स' कहते हैं। शरीर से इस गंदगी को निकालना बहुत जरूरी है अन्यथा ये कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकती है। हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे फूड्स, जिन्हें खाने से शरीर में मौजूद 'टॉक्सिन्स' प्राकृतिक तरीके से बाहर निकल जाते हैं।

आर्टिचोक

आर्टिचोक
2/9

आर्टिचोक और शतावरी जैसे खाद्य पदार्थ प्रेबिओटिक इनुलिन में उच्च होते हैं, जो आंत (अच्छे बैक्टीरिया) में प्रोबायोटिक्स के गठन को बढ़ावा देने में मदद करता हैं। "कुछ अनुसंधान के अनुसार, इनुलिन और अन्य प्रेबिओटिक युक्त खाद्य पदार्थ संपूर्ण आंतों की स्‍वास्‍थ्‍य के सुधार में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। और डिटॉक्सिफिकेशन के जरिये लीवर के बोझ को कम करने में मदद करते हैं।

ब्रसेल्स स्प्राउट्स

ब्रसेल्स स्प्राउट्स
3/9

ब्रसेल्स स्प्राउट्स, गोभी, ब्रोकोली, फूलगोभी जैसी सब्जियां फाइबर से भरपूर होती है। यह मल त्‍याग को सही रखकर पेट, किडनी और लीवर स्‍वास्‍थ्‍य को बढ़ावा देती है। यह शरीर से नियमित रूप से विषाक्त पदार्थों को हटाने का काम करते हैं। इन खाद्य पदार्थों में फिटोकेमिकल सल्‍फ्रोफेन सभी अंगों के स्‍वास्‍थ्‍य को ठीक रखने में मदद करता है।

संतरे

संतरे
4/9

एंटीऑ‍क्‍सीडेंट, विशेष रूप से विटामिन सी से भरपूर यह आहार ग्‍लूटाथियॉन के उत्‍पादन को बढ़ाकर लीवर के कार्य में सहायता करता है। ग्‍लूटाथियॉन वह यौगिक है जो लीवर के डिटॉक्सिफिकेशन के लिए आवश्‍यक होता है। image courtesy : getty images

अंडे

अंडे
5/9

आपने अक्‍सर सुनाओ होगा कि अंडे हैंगओवर में सहायक होती है। यह सही है ? ऐसा इसलिए क्‍योंकि यह सिस्टीन से भरपूर होते है। सिस्‍टीन ऐसा एमिनो एसिड है, जो एसीटैल्डिहाइड के टूटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। "एसीटैल्डिहाइड को पानी और कार्बन डाइऑक्साइड में परिवर्तित करके, सिस्टीन इस विषाक्त यौगिक को हमारे शरीर से बाहर निकालने का काम करता है। image courtesy : getty images

मीठा आलू

मीठा आलू
6/9

विटामिन बी (मीठे आलू में उच्च सांद्रता में पाया जाता है) खाद्य पदर्थों को तोड़ने की प्रक्रियाओं के द्वारा आपके शरीर की मदद करने के लिए महत्वपूर्ण होता हैं। विटामिन बी 6, बी 12, और बी विटामिन फोलेट सभी सामान्य पाचन, सेल कार्य, और चयापचय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करता है। image courtesy : getty images

दालें

दालें
7/9

दालें और सेम प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने वाले जिंक का महान स्रोत है, जिसकी शरीर के सभी अंगों में सामान्य चयापचय की प्रक्रिया के लिए जरूरत होती है। जिंक, पाचन और लीवर चयापचय में सहायता करने वाले कई जैव रासायनिक प्रक्रियाओं के लिए महत्वपूर्ण होता है।  image courtesy : getty images

नींबू पानी

नींबू पानी
8/9

कुछ दिनों तक ठोस आहार के बिना नींबू पानी पीने से आपके डिटॉक्‍स प्रणाली को प्राकृतिक रूप से बढ़ावा मिलता है। नींबू में पर्याप्‍त मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्‍सीडेंट यौगिक, लिमोनोइड्स होते है जो डिटॉक्‍सीफाइ एंजाइमों को सक्रिय करने में मदद करते हैं। image courtesy : getty images

वीट ग्रास

वीट ग्रास
9/9

वीट ग्रास पाउडर विटामिन, मिनरल, फाइबर, अमीनो एसिड, एंजाइम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्‍वों से समृद्ध होता है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने और पाचन को ठीक रखने में मदद करता है। साथ ही यह क्लोरोफिल तत्‍वों से भरपूर होता है जो अत्‍यधिक क्षारीय होते हैं और स्वस्थ पीएच संतुलन को बनाए रखने, रक्त शुद्ध करने और हानिकारक विषाक्त पदार्थों का उन्मूलन करने के लिए शरीर की मदद करते हैं। image courtesy : getty images

Disclaimer