हैलोविन पार्टी और बॉलीवुड सेलीब्रेटी

अमेरिका से शुरू हुई हैलोविन पार्टी की संस्कृति अधिकतर देशों में सर चढ़ कर बोल रही है। भारत के अधिकतर शहरों में आप इसका जश्न मनाते हुए लोगों को देख सकते हैं। भारत में इसकी झलक देखनी है तो बॉलीवुड का रुख करें जहां से देश का स्टाइल तय होता है। हैलोविन का बुखार भी बॉलीवुड सेलीब्रेटी के सर चढ़ कर बोल रहा है। आइए हम आपको बताते हैं कि आपके पसंदीदा सेलीब्रेटीज किस अंदाज में और किस गेट-अप में हैलोविन मनाते हैं।
सन्नी लियोन

अपने आगामी फिल्म के क्रू-मेंबर के साथ हैलोविन पार्टी में सन्नी लियोन ने माउस हेडगियर पहनकर शामिल हुई। इस हैलोविन ड्रेसअप में सन्नी काफी क्यूट लग रही हैं।
पहचान कौन?

डरने की जरूरत नहीं, इन्हें पहचानने की जरूरत है। ये हैं बॉलीवुड की हॉट और हॉरर क्वीन। बॉलीवुड में हॉरर फिल्म की क्वीन मानी जाने वाली बिपाशा बासु अगर हैलोविन में शामिल नहीं होंगी तो हैलोविन पार्टी कैसे पूरी मानी जा सकती है?
एक वेम यहां भी

इनकी मासुमियत की खुमारी है या इनकी प्यारी सी स्माइल का जादू की ये हैलोविन पार्टी के ड्रेस में भी काफी सुंदर और प्यारी लग रही हैं। ये हैं हर भारतीय लड़के को आशिक बना कर पागल कर देने वाली प्यारी श्रद्धा कपूर।
सुज़ैन खान

रिश्ते कैसे भी चलें लेकिन जब बच्चों की बात आती है तो सारी माताओं की ममता उमड़ जाती है। ये हैं सुजैन खान जो किसी बॉलीवुड पार्टी में जाने के बजाय अपने बच्चों के साथ हैलोविन पार्टी करती हैं।
आपकी मल्लिका

मल्लिका अरोड़ा खान ने ब्राइट ओरेंज विग पहनकर हैलोवनि पार्टी को और ज्यादा ब्राइट कर दिया। इन्होंने यह पिक हैलोविन पार्टी के दौरान इंस्टाग्राम पर पोस्ट की।