दिलोदिमाग ही नहीं शरीर पर असर डालता है ब्रेकअप
अचानक दिल पर लगे आघात को सह पाना आसान नहीं होता। प्रेमाघात से केवल भावनात्मक और मानसिक चोट ही लगती हो, बल्कि इससे आपकी सेहत पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है।

बड़ा गहरा होता है रिश्ता टूटने का दर्द। पुरानी बातों को याद कर आप आज भी बेचैन रहते हैं। यादें मन को कहीं टिकने ही नहीं देतीं। अचानक दिल पर लगे आघात को सह पाना आसान नहीं होता। लेकिन, ऐसा नहीं कि प्रेमाघात से केवल भावनात्मक और मानसिक चोट ही लगती हो, बल्कि इससे आपकी सेहत पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। image courtesy : getty images

ब्रेकअप का मस्तिष्क पर गहरा असर होता है। येशिवरा विश्वविद्यालय के अल्वर्ट आइंसटीन कॉलेज ऑफ मेडिसिन के डॉक्टर लुसी ब्राउन के नेतृत्व में हुए एक शोध के अनुसार, प्रेम में बिछड़ने पर मस्तिष्क में लगभग उसी तरह का असर होता है जैसे नशे की लत छोड़ने पर। दिल की चोट खाये लोगों के मस्तिष्क के बारे में पहली बार किये गये अध्ययन में पाया गया कि उनके पूर्व प्रेमी या प्रेमिका की याद दिमाग के उस हिस्से को सक्रिय बना देती है जो लत की तलब, भावनाओं पर नियंत्रण, जुड़ाव का भाव, शारीरिक दर्द और अवसाद से जुड़ा होता है। image courtesy : getty images

ब्रेकअप का सेहत पर काफी बुरा असर पड़ सकता है। हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार, रिश्ता टूटने के बाद पुरुष और महिला दोनों का वजन तेजी से घटता है। डाइट फर्म फ्रोजा सप्लीमेंट द्वारा एक हजार लोगों पर कराए गए सर्वेक्षण के अनुसार, लंबे समय तक चला रिश्ता टूटने के बाद महिलाओं का वजन एक महीने में लगभग 2.26 किलोग्राम तक कम हो जाता है। डेली स्टार बेवसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, रिश्ते के टूटने के बाद अगर कोई व्यक्ति एक साल तक अकेला रहता है, तो उसका वजन छह किलोग्राम तक घट जाता है। image courtesy : getty images

ब्रेकअप के बाद एड्रिनल ग्लैंड कोर्टिसोल हार्मोन और एड्रेनालाईन के बाहर मंथन करना शुरू देता है, जिसके चलते शरीर तनाव प्रतिक्रिया करता है। लेकिन तनाव हार्मोंन का स्तर इस बात पर निर्भर करता है कि ब्रेकअप कितना बुरा था। जब आपका शरीर इस प्रतिक्रिया में प्रवेश करता है तो एड्रेनालाईन ब्लड प्रेशर को बढ़ा देता है और हृदयगति और सांसों की गति बढ़ने लगती है। image courtesy : getty images

ब्रेकअप के बाद अक्सर लोगों को अकेला रहने के कारण डिप्रेशन होने लगता है। डिप्रेशन गंभीर चिकित्सा हालत है, जिसके अनेक प्रकार के लक्षण जैसे सोने में परेशानी, वजन घटना या बढ़ना, सामान्य दैनिक गतिविधियों प्रदर्शन करने के लिए प्रेरणा को नुकसान, आत्महत्या के विचारों को विकास, अत्यधिक थकावट और बेकार होने की भावना देखने को मिलते हैं, जो आपकी सेहत के लिए बहुत नुकसानदेह होते हैं। image courtesy : getty images

अस्वीकृति का तनाव, आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को उत्तेजित कर तनाव सेल को नुकसान पहुंचाता है। आपके प्रतिरक्षा प्रणाली के कुछ हिस्से संक्रमण से लड़ने और वायरस को नियंत्रण करने में मददगार प्रतिरक्षा प्रणाली के कुछ हिस्से अपनी भाप खोने लगते है। जिसके कारण आप बहुत जल्दी-जल्दी बीमार पड़ते हैं। image courtesy : getty images

ब्रेकअप के बाद कोर्टिसोल के मुक्त बहाव के कारण आपकी त्वचा भी प्रभवित होने लगती है। कोर्टिसोल के कारण त्वचा के नीचे रोमछिद्र को अवरोधक करने वाला तेल पनपने लगता है। इस तरह से दिल का टूटना अक्सर मुंहासों का कारण बनता है। image courtesy : getty images

ब्रेकअप के बाद अक्सर लोगों की नींद में परिवर्तन पाया जाता है। कुछ लोग सारा दिन सोने में आराम महसूस करते हैं, तो दूसरे बिल्कुल भी सो नहीं पाते। बहुत ज्यादा या बहुत कम नींद किसी भी तरह से आपके शरीर के लिए अच्छी नहीं होती है। दोनों से मानसिक स्पष्टता की कमी, बीमार होने की भावना, एनर्जी में कमी और अवसाद जैसी समस्याएं देखने को मिलती है। image courtesy : getty images

दिल टूटने के बाद कई लोग सीने में दर्द और हार्ट अटैक जैसे अनुभव की शिकायत करते हैं। हृदय की मांसपेशियों में अचानक आए बदलाव की बेहद तनावपूर्ण स्थिति को ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम के रूप में जाना जाता है। ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम के लक्षण वास्तविक हार्ट अटैक के लक्षणों जैसे सीने में दर्द, सांस लेने में कठिनाई और रक्तचाप में बदलाव की तरह ही होते हैं। image courtesy : getty images

अगर ब्रेकअप के बाद आपका दिल पूरी तरह से टूट गया है तो आपके सिर के बालों के रोम ऐसी स्थिति में प्रवेश करते हैं जिसे टेलोजन एफ्फ्लूवियम कहा जाता है। इस 'आराम के चरण' के पहले, बीच और बंद में बालों की ग्रोथ रूक जाती है और वह गिरने लगते हैं। image courtesy : getty images

तनाव के कारण तंत्रिका तंत्र, पाचन को धीमा होने का संकते देती है। जिससे पेट को नुकसान पहुंचता है, और आपकी भूख बहुत कम हो जाती है- इससे पहले शायद ही कभी आपने आइसक्रीम को छोड़ा हो। image courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।