समुद्री नमक से निखारे सौंदर्य

समुद्री नमक से बने स्‍क्रब का कोई साइड-इफेक्‍ट नहीं होता है, बस आपकी त्‍वचा में कहीं कटा या छिला हुआ न हो, वरना जलन हो सकती है। इस तरीके के स्‍क्रब को लगाने से त्‍वचा में चमक आती है और ड्राई स्‍किन निकल जाती है। समुद्री नमक के स्‍क्रब से त्‍वचा के बंद छिद्र खुल जाते है और स्‍किन में ग्‍लो आ जाता है। आप घर पर ही नमक में कई अन्‍य घरेलू सामग्रियों को मिलाकर अच्‍छा सा स्‍क्रब पैक बना सकतीं हैं।image courtesy : getty images
फेस स्क्रब बनाएं

इसे बनाने के लिए 1 कप सी सॉल्ट या फिर दानेदार नमक लें। उसमें आधा कप बादाम या नारियल का तेल मिलाएं। इस मिश्रण को बनाने के 24 घंटे के बाद लगाएं। लगाते समय शरीर को तेजी से ना रगडें। समुद्री नमक न सिर्फ मृत त्वचा को हटाता है, बल्कि त्वचा के ऊपर से विषैले पदार्थों को भी हटाता है।image courtesy : getty images
बॉडी की पॉलीशिंग करें

बॉडी स्पा के लिए पहले बॉडी की पॉलीशिंग की जाती है। ब्यूटी पार्लर में जाने के बजाय घर पर ही दही व समुद्री नमक को अच्छी तरह मिला लें। बॉडी पॉलीशिंग के लिए मसाज पैरों से शुरू करें। पहले क्लॉकवाइज फिर एंटीक्लॉक वाइज मसाज करें। फिर कुनकुने पानी से नहा लें। इससे घर पर ही बॉडी स्पा का लाभ उठाया जा सकता है। image courtesy : getty images
फुट स्क्रब

चेहरे के साथ पैरों की सफाई भी बहुत जरूरी होती है। इसके लिए आप समुद्री नमक, कुछ बूंदे पुदीने का तेल, 1 कप एप्सम नमक, 1 चम्मच टी ट्री आयल, 1 कप बेकिंग सोडा को एक कांच के पात्र में भरें और उन्हें कुछ देर तक हिलाएं जिसे कि सारे पदार्थ अच्छे से मिल जाएं। अब इस पात्र से थोड़ा मिश्रण निकालें और इसे अपने पैरों पर लगाएं। इससे त्वचा की मृत कोशिकाएं निकलेंगी तथा त्वचा स्वच्छ और नरम रहेगी। इसे हफ्ते में एक बार प्रयोग में लाएं।image courtesy : getty images
नाखूनों को मजबूत करें

कमजोर नाखूनों के लिए दिलचस्प घरेलू उपचारों में समुद्री नमक एक और मजेदार उपाय है। इस पेस्‍ट को बनाने के लिए दो चम्‍मच समुद्री नमक में दो बूंदे नींबू के रस या तेल, लोबान तेल, लोहबान तेल और गेहूं के बीज के तेल की मिला लें। फिर इस मिश्रण में 10 से 15 मिनट के लिए अपने हाथों को भिगो लें। इस उपाय को सप्‍ताह में दो बार दोहराये। image courtesy : getty images