उच्च प्रोटीन युक्त इन सब्जियों को जरूर खायें
प्रोटीन की जरूरत हमें बहुत होती है, क्योंकि इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है और बालों को पोषण भी मिलता है, इसकी कमी न हो पाये इसके लिए उच्च प्रोटीन का सेवन करें, यह सब्जियों में भी पाया जाता है, इन सब्जियों के बारे में विस्तार से जानें।

सब्जियां कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इसीलिए डॉक्टर हेल्दी रहने के लिए ज्यादा सब्जियां खाने की सलाह देते हैं। लेकिन कई लोगों का मानना हैं कि सब्जियों में प्रोटीन की कमी होती है। अगर आप भी ऐसा मानते हैं तो हम आपको बता दें ऐसा बिल्कुल भी नहीं हैं। क्योंकि कई ऐसी सब्जियां है जिनमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। आइए ऐसी ही कुछ सब्जियों के बारे में इस स्लाइड शो के माध्यम से जानते हैं।
Image Source : Getty

मटर पोषक तत्वों के पॉवरहाउस के रूप में जाना जाता है। मटर सब्जियों में प्रोटीन के सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है। मटर के 250 ग्राम में 7 ग्राम प्रोटीन, 105 कैलोरी, 6.5 ग्राम फाइबर होता है। आप इसका मजा सूप, डिश और सलाद में ले सकते हैं।
Image Source : Getty

पालक को सबसे पौष्टिक सब्जियों में गिना जाता है। पके हुए पालक के एक कप 5 ग्राम प्रोटीन होता है। पालक में न सिर्फ प्रोटीन होता है, बल्कि कैल्शियम, पोटेशियम व बीटा केरोटीन जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व भी होते हैं। आप इसे पका सकते सकता है या इसके पोषक तत्वों के लिए इसे सैंडविच के रूप में भी खा सकते हैं।
Image Source : Getty

शतावरी प्रोटीन ही नहीं बल्कि फाइबर, फोलेट और विटामिन ए, सी, ई और की मौजूदगी के कारण भी जाना जाता है। यह सब्जी हड्डियों को मजबूती देता है, दिल की बीमारियों से दूर रखता है और पाचन शक्ति को बढ़ाता है।
Image Source : Getty

मशरूम इम्यूनिटी को बढ़ाने वाले गुणों के लिए जाना जाता है। मशरूम में मौजूद पोषक तत्वों से हमें संक्रमण, एंजाइम और शरीर के ऊतकों की मरम्मत के लिए पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन प्राप्त हो जाता है। इसमें विटामिन बी 2 और 3 भी पर्याप्त मात्रा में होते हैं, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म में सुधार करने में मदद करते हैं। 250 ग्राम मशरूम में 5.3 ग्राम प्रोटीन होता है।
Image Source : Getty

फूलगोभी एक और ऐसी सब्जी है, जो आपको पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन देती है। इसके अलावा इसमें विटामिन सी, बी 1, बी 2, बी 6 और के, फोलेट, ओमेगा -3 फैटी, बायोटिन, नियासिन, और मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत है।
Image Source : Getty

केल की सब्जी में प्रोटीन के अलावा विटामिन, मिनरल और फाइबर सब कुछ बहुतायत में पाया जाता हैं। वैसे केल का प्रयोग सलाद, स्टिर फ्राई, स्मूदी, पास्ता, सूप आदि के रूप में किया जाता है लेकिन इसकी भाजी और भूजी भी बनाई जाती है।
Image Source : Getty

ब्रोकली प्रोटीन सहित कई प्रकार के पोषक तत्वों से समृद्ध होता है। यह सब्जी कैंसर से लड़ने, कोलेस्ट्रॉल को कम करने, अस्थि घनत्व में सुधार करने, दिल को स्वस्थ रखने और पाचन को दुरूस्त रखने में मदद करती है।
Image Source : Getty

ब्रसेल्स स्प्राउट्स प्रोटीन के अलावा कई तरह के महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर होता हैं। आप इसका इस्तेमाल नाश्ते के रूप में या सैंडविच, सलाद और सूप को के रूप में कर सकते हैं। विभिन्न प्रकार के स्प्राउट्स का मिश्रण कर आप एक उत्कृष्ट नाश्ता बना सकती है।
Image Source : Getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।