स्वीमिंग सीखने की शुरुआत

हो सकता है यकायक तैराकी के प्रति आपका पैशन बढ़ गया है या फिर यह आपकी किसी जरूरत का हिस्सा है। लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं है कि नव तैराकों को कुछ नियमों का आवश्यक रूप से पालन करना होता है। यहां आपकी मदद हेतु कुछ टिप्स दिये जा रहे हैं।
गोगल्स पहनें

अकसर फैशन के चलते स्वीमर यानी तैराक गोगल्स पहनने की बजाय सिर पर चढ़ा लेते हैं। यह सही तरीका नहीं है। स्वीमिंग करते वक्त हमेशा गोगल्स पहने रखें। यदि आप गोगल्स नहीं पहनते हैं तो आपकी आंखें लाल हो सकती हैं, इन्फेक्शन हो सकता है। इन सबके अतिरिक्त आपको स्वीमिंग करने में दिक्कतों का सामना कर पड़ सकता है। वैसे भी लम्बी तैराकी के लिए गोगल्स पहनना आवश्यक है।
अभ्यास करें

जिस तरह यह नियम हर जगह लागू होता है, ठीक इसी तरह यहां भी इसकी अनदेखी नहीं की जा सकती। आप अपने कोच की मदद ले सकते हैं। तैराकी के ट्रिक सीखें, साथियों से मदद लें। बार बार अभ्यास करें। एक बार में कम से कम तीन से चार बार की प्रैक्टिस आवश्यक है। लेकिन अपनी स्ट्रेंथ यानी क्षमता का भी ध्यान रखें।
बुलबुले छोड़ें

नवसीखिये तैराक अकसर पानी के अंदर जाते वक्त सांसें रोक कर रखते हैं। जबकि ऐसा करने से हमें जरूरत से ज्यादा क्षमता की आवश्यकता होती है। इसके विपरीत यदि आप पानी में बुलबुले छोड़ेंगे तो इससे तैराकी में सहजता महसूस होगी।
फिन्स खरीदें

यदि आपके एंकल यानी टखनों में लचीलापन नहीं है तो फिन्स आपकी मदद कर सकते हैं। इसके अलावा यदि आप सीखने के लिए आतुर हैं तो भी फिन्स आपकी मदद कर सकते हैं। नव सीखियों के लिए यह बेहद उपयोगी माना जाता है।
स्नोर्कल खरीदें

स्नोर्कल मुहं में लगाने की लंबी नली होती है जो तैरते वक्त पानी के नीचे सांस लेने में मदद करती है। नव तैराकों के लिए यह काफी फायदेमंद है। इसे मुंह में लगाने से तैराक आर्म स्ट्रोक और अन्य शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान दे सकता है। इसे प्रतियोगी हमेशा पहनते हैं। ...तो क्या आप नहीं पहनेंगे।
सिलिकिन इयर प्लग लें

मैराथन तैराक हो या फिर कोई आम तैराक जो नियमित ठंडे पानी में तैराकी करते हैं, उन्हें कान में पानी जाने से या इन्फेक्शन से बचने के लिए सिलिकन इयर प्लग अवश्य पहनने चाहिए।
छोटा तौलिया रखें

छोटा तौलिया आपके गोगल या अन्य स्वीमिंग हेतु इस्तेमाल आनी वाली चीजें पोछने के काम आती हैं। इसके अलावा तैराकी शुरु करने से पहले यदि शरीर के किसी अंग विशेष में क्रीम आदि लगा हो तो उसे पोछने के लिए भी छोटे तौलिये का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अनुभवियों से बातें करें

अनुभवी तैराक से बातें कर अपना आत्मविश्वास बढ़ा सकते हैं। यही नहीं पहली प्रतियोगिता के दौरान अनुभवियों से बात करना काफी फायदेमंद होता है।