इनमें मौजूद प्रोटीन दिल को रखते हैं स्वस्थ
क्या आप संतृप्त वसा औऱ कोलेस्ट्रॉल से मुक्त उच्च-गुणवत्ता वाला प्रोटीन चाहते हैं? तो आप अपने भोजन में इन प्रोटीन से भरपूर पदार्थों को शामिल करें। ये आपके दिल को भी स्वस्थ रखेगा।

दिल के लिए प्रोटीन वाले आहारों का सेवन फायदेमंद होता है। प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करने से एच डी एल और त्रिगलाइसेराइड लेवल में सुधार होता है जिससे दिल का दौरा, स्ट्रोक, और अन्य ह्रदय संबधी रोगों के होने का ख़तरा कम हो जाता है। दूसरी तरफ पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन युक्त आहार का सेवन न करने से मांसपेशियों में हानि, रोग प्रतिकारक क्षमता में कमी, ह्रदय और श्वांश संबधी प्रक्रिया के कमज़ोर होने का खतरा हो सकता है।
Image Source-Getty Images

प्रोटीन की जरूरत शरीर के भार व कैलोरी के सेवन पर निर्भर करती है। आदर्श तौर पर आपकी कुल कैलोरी का 20 से 35 प्रतिशत प्रोटीन से आना चाहिए। वहीं यदि आप रोजाना 2,000 कैलोरी का सेवन करते हैं तो उसमें से 600 कैलोरी प्रोटीन से आना चाहिए।प्रोटीन शरीर का निर्माण करने वाले तत्वों में सबसे महत्वपूर्ण है। इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं, ऊतकों की मरम्मत होती है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
Image Source-Getty Images

फैट में कम, सीफूड प्रोटीन को बहुत अच्छा स्रोत है। मछली जैसे सामन में फैट की मात्रा अधिक होती है, लेकिन इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल को स्वस्थ बनाएं रखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है।
Image Courtesy: Getty Images

बीन्स काली, सफेद, लाल, हरी और बहुत अधिक प्रकार की होती है। लेकिन सभी प्रकार की बीन्स में एक बात बहुत कॉमन है वह है प्रोटीन की उच्च मात्रा। स्वाद से भरपूर बीन्स में प्रोटीन के साथ ही फाइबर भी बहुत अधिक मात्रा में होता है। इसके सेवन से आपको काफी देर तक भरा हुआ सा प्रतीत होता है। जिससे बीन्स आपको वजन कम करने में मदद करता है।
Image Courtesy: Getty Images

अनेक गुणों वाले इस खाद्य पदार्थ को तलने के लिए, बारबेक्यू सॉस के साथ बेक करने के लिए या ग्रिल पर भूनने के लिए प्रयोग किया जा सकता है। आप इसे अपने पसंदीदा मेरिनेशन या मसालों में लपेट सकते हैं। दिल को मोह लेने वाले आहार तैयार करने के लिए सख्त या एक्सट्रा सख्त किस्म का चयन करना न भूलें।
Image Source-Getty Images

आप अपने आहार में पीनट बटर को जोड़कर प्रोटीन की एक अच्छी खुराक प्राप्त कर सकते हैं। पीनट बटर को दिल की सहायता करने वाला, स्वस्थ मल त्याग को बढ़ावा देने वाला और हृदय रोग विकसित होने का खतरा कम करने के लिए जाना जाता है।
Image Source-Getty Images

इसका इस्तेमाल सुबह की सिरियल या स्मूथी में बहुत अच्छा होता है। इस में गाय के दूध जितना प्रोटीन होता है, परन्तु कोलेस्ट्रॉल और जानवरों के प्रति क्रूरता इसका हिस्सा नहीं होते हैं। आप इसे अलग-अलग फलेवर जैसे मलाईदार, वेनिला, या चॉकलेट में प्रयोग कर सकते हैं।
Image Source-Getty Images

अधिक मात्रा में प्रोटीन का सेवन नुकसानदेह होता है। इससे शरीर में कीटोन की मात्रा बढ़ जाती है, जो एक विषैला पदार्थ है। जो लोग प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए अधिक मात्रा में मांसाहारी भोजन का सेवन करते हैं, उनमें कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है। ऐसे में हृयद रोगों, स्ट्रोक और कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। भोजन में प्रोटीन बढ़ने से कार्बोहाइड्रेट का सेवन कम हो जाता है, जिससे शरीर को फाइबर भी कम मिलता है। इससे कब्ज आदि की समस्या का सामना करना पड़ता है।
Image Source-Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।