इन जगहों पर न्यू ईयर सेलिब्रेट करने से तनाव होगा छूमंतर
नए साल पर छुट्टियों का मजा लेने और सैर सपाटा करने का। इस तरह न सिर्फ आप न सिर्फ एक मज़ेदार तरीके से अपनों के साथ नए साल की शुरुआत कर पाते हैं, बल्कि बितते साल की सारी परेशानियों और तनाव को भी कम कर पाते हैं।

नया साल आने वाला है और न्यू ईयर मनाने का सबसे मज़ेदार तरीका है नए साल पर छुट्टियों का मजा लेने और सैर सपाटा करने का। इस तरह न सिर्फ आप न सिर्फ एक मज़ेदार तरीके से अपनों के साथ नए साल की शुरुआत कर पाते हैं, बल्कि बितते साल की सारी परेशानियों और तनाव को भी कम कर पाते हैं। लेकिन भला न्यू ईयर मनाने के लिये सबसे अच्छी जहगें कौंन सी हैं? तो आपको बता दें कि विदेश ही नहीं बल्कि दूसरे देशों की तरह इंडिया में क्रिसमस और न्यू ईयर बहुत ही धूमधाम और जोश-खरोश के साथ मनाया जाता है। चलिये आज देश और कुछ विदेश की ऐसी जगहों पर नज़र डालते हैं जहां इस न्यू ईयर को सेलिब्रेट कर सारी चिंताओं और तनाव को छूमंतर किया जा सकता है।
Images source : © Getty Images

मनाली न्यू ईयर पर टूरिस्ट्स की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक हैं। नई साल की शाम में माल रोड़ विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रहती है। कमाल की बात तो ये कि मनाली का मुख्य आकर्षण एक जनवरी के दिन मनाली से रोहतांग वैली घूमने जाया जा सकता है, ये पूरी वैली बर्फ से ढकी होती है।
वहीं मनाली आसपास के इलाकों में भी नए साल के दिन अकसर बर्फबारी होती है।
Image Source - himachalholidays.com

इंडिया में न्यू ईयर और क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए गोवा शायद सबसे बेस्ट जगह होनी चाहिये। गोवा की नाइट लाइफ कमाल की होती है और क्रिसमस और न्यू ईयर पर तो यहां खास धूम रहती है। गोवा में क्रिश्चियन और पुर्तगाली काफी हैं, इस वजह से भी क्रिसमस यहां बेहद ही उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। न्यू ईयर व क्रिसमस के दिन पूरे गोवा शहर को फूलों और लाइटों से सजाया जाता है। रेस्त्रां और गोवा बीच पर क्रिसमस लंच और डिनर सर्व होता है। यहां की क्रिसमस और न्यू ईयर नाइट पार्टीज़ बहुत मशहूर होती हैं।
Images source : © Getty Images

बैंकॉक एक ऐसी जगह है जहां न्यू ईयर को मज़े से मनाया जा सकता है और वो भी बजट में। यहां मौजूद मरीन पार्क और सफारी बेहद मशहूर है। मरीन पार्क में ट्रेनंड डॉल्फिन अपने करतब दिखाती हैं, वहीं सफारी दुनिया का सबसे बड़ा खुला चिड़ियाघर है जहां एशिया और अफ्रीका के लगभग सभी वन्य जीवों को देखा जा सकता है। यहां न्यू ईयर पर खासा तैयरी होती है और आप यहां न्यू ईयर को यादगार बना सकते हैं।
Images source : © Getty Images

फुकेट, थाइलैंड का सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा आबादी वाला द्वीप है, साथ ही यहां सबसे ज्यादा पर्यटक भी आते हैं। रंगों से भरी इस जगह का विकास मुख्य रूप से पर्यटन की वजह से ही हुआ है जो न्यू ईयर पर खास तौर पर साजाया भी जाता है। इस द्वीप में कुछ रोचक बाजार, मंदिर और चीनी-पुर्तगाली सभ्यता का अनोखा संगम देखा जा सकता है।
Images source : © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।