कम फैट वाले भारतीय स्नैक्स
भारतीय स्नैक्स मसालेदार, ऑयली और आसानी से हजम न होने के कारण प्रसिद्ध हैं। क्या यह बात सच है? तो आइये हम कुछ प्रसिद्ध भारतीय स्नैक्स पर नजर डालते है जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वस्थ भी है।

दुनिया मानती है कि भारतीय आहार मसालेदार और ऑयली होते हैं। ऐसा माना जाता है कि ये आहार आसानी से हजम नहीं होते। यह बात कुछ हद तक सही है। तो आइये हम कुछ प्रसिद्ध भारतीय स्नैक्स पर नजर डालते है जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वस्थ भी है। लेकिन इसके लिए आपको ज्यादा तले, भुने और मसालेदार चीजों से दूरी बना कर रखनी चाहिए। आइए जानें कौन से भारतीय स्नैक्स इस सूची में आते है। image courtesy : getty images

छाछ या बटर मिल्क को नियमित रूप से आहार में शामिल करना फायदेमंद रहता है। इससे सेहत ठीक रहती है और वजन कम करने में भी मदद मिलती है। इसका रोजाना सेवन करने वालों को पाचन सबंधी समस्याएं नहीं होतीं और कई बीमारियां भी दूर होती हैं।
कैलोरी की मात्रा - प्रति गिलास 30 कैलोरी
image courtesy : getty images

यह लोकप्रिय दक्षिण भारतीय डिश चावल से नहीं रागी से बनती है। यह सभी डोसा प्रेमियों के बीच प्रसिद्ध होती है। रागी का आटा स्वास्थ्य के लिये बहुत अच्छा माना जाता है। रागी डोसा खाने से पेट भी भरा रहता है और सेहत भी बरकरार रहती है।
कैलोरी की मात्रा - प्रति डोसा 87 कैलोरी
image courtesy : getty images

अपने दिन की शुरुआत इडली से करना एक शानदार और स्वस्थ तरीका है। यह एक और दक्षिण भारतीय डिश्ा है जिसे भारतीय गर्म सांभर और चटनी के साथ खाना पसंद करते हैं। फाइबर युक्त ओट्स के मिश्रण से झटपट बनने वाली इडली को गरमा-गरम सांभर और नारियल की चटनी के साथ परोसें।
कैलोरी की मात्रा - प्रति इडली 26 कैलोरी
image courtesy : getty images

ढोकला एक गुजराती डिश है, लेकिन सभी लोग इसे काफी पसंद करते हैं। बेसन का ढोकला खाने में भी बहुत ही स्वादिष्ट होता हैं, भाप में पकाने के कारण तेल का प्रयोग भी होता है। इसलिए इसे कम फैट वाला भारतीय स्नैक्स माना जाता है।
कैलोरी की मात्रा - 22 कैलोरी
image courtesy : getty images

अंकुरित दालों को सलाद स्वाद और सेहत के दोनों ही तरह से बहुत अच्छा माना जाता है। इसमें अमीनो एसिड, प्रोटीन और फाइबर बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है।
कैलोरी की मात्रा - 100gms में 93 कैलोरी
image courtesy : getty images

पॉपकॉर्न एक शानदार स्नैक्स है। इसमें न्यूट्रिशंस अधिक और कैलोरी कम होती है। एक कटोरी पॉपकॉर्न से आपको पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट मिलता है।
कैलोरी की मात्रा - एक कप में 20 कैलोरी
image courtesy : getty images

यह बहुत ही कम समय में और आसानी से बनने वाला स्नैक्स है। पोहा एक भरपूर नाश्ता है। इसमें कैलोरी कम होती है और यह शरीर के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है। साथ ही स्वाद के लिहाज से भी बहुत अच्छा होता है।
कैलोरी की मात्रा - एक प्लेट में 201 कैलोरी
image courtesy : getty images

चिकन टिक्का एक ऐसा स्नैक्स है जो विदेशियों के बीच काफी प्रसिद्ध है। और इसके लिए किसी स्पष्टीकरण की जरूरत भी नहीं है। लेकिन अब यह भारतीय का भी मनपसंद स्नैक्स बन गया है। निश्चित रूप से यह चिकन टिक्का मसाला से अच्छा और स्वस्थ है।
कैलोरी की मात्रा - प्रति प्लेट 273 कैलोरी
image courtesy : getty images

रायता दही आधारित एक भारतीय स्नैक्स है। रायता बनाने के लिए दही को मथ कर इसमें प्याज, ककडी़, खीरा, टमाटर, या बेसन की बूंदी या अनन्नास आदि सामग्री मिलाई जाती हैं। खीरे का रायता पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छा स्नैक्स है। दही से बने रायते में रिसोर्सफूल एंजाइम होते हैं।
कैलोरी की मात्रा - एक छोटी कटोरी में 38 कैलोरी
image courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।