वजन कम करने के नव-रत्न घरेलू उपाय
वजन कम करने के लिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। कई ऐसे घरेलू उपाय हैं, जिन्हें आजमाकर आप शरीर पर जमा अतिरिक्त वसा से निजात पा सकते हैं। तो देर किस बात की आज से ही इन उपायों को आजमा शुरू करें आप पाएं मोटापे से छुटकारा।

बढ़ा हुआ वजन न केवल आपके व्यक्तित्व और सेहत को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि यह आपके आत्मविश्वास के लिए भी नुकसानदेह होता है। कई तरीके आजमाने के बाद भी आपका वजन कम नहीं होता। तो, फिर आपको घबराने की जरूरत नहीं है, कुछ ऐसे घरेलू उपाय हैं, जिन्हें आजमाकर अतिरिक्त चर्बी से छुटकारा पा सकते हैं।

प्राकृतिक रूप से वजन कम करने में खीरे का कोई जवाब नहीं। खीरे में नब्बे फीसदी पानी होता है। इसमें कैलोरी भी बहुत कम होती है, इसलिए वजन कम करने में यह काफी मददगार होता है। यह न केवल वजन कम करने में मदद करता है, बल्कि साथ ही फैट सेल्स को तोड़ता है। इसमें ए, सी और ई जैसे एंटी ऑक्सीडेंट विटामिन होते हैं जो आपके शरीर से टॉक्सिन को बाहर करने में मदद करते हैं।

शहद और नींबू का रस बहुत गुणकारी होता है। मोटे लोगों के लिए वजन कम करने का यह रामबाण इलाज है। एक गिलास गर्म पानी में तीन चम्मच नींबू का रस और दो चम्मच शहद मिलाकर पीने से बहुत फायदा होता है। बेहतर परिणाम के लिए आप दिन में दो बार भी इसका सेवन कर सकते हैं। इससे आपका हाजमा भी ठीक रहता है औीर शहद आपकी त्वचा को भी लाभ पहुंचाता है।

जुजुबे यानी बेर के तेल में कई पौष्टिक तत्व होते हैं। यह तेल विटामिन ए, सी और बी2 से भरपूर होता है। इसके साथ ही इस ऑयल में कैल्शियम, आयरन और फास्फोरस होता है। बेर के पत्तों को रात भर के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दें। सुबह नाश्ते से पहले इस पानी को पी जाएं। देखिये कुछ ही दिनों में आपको चमत्कारी रूप से फायदा होगा।

अदरक के रस में शहद मिलाकर खाने से भी वजन कम करने में काफी मदद मिलती है। दो चम्मच अदरक के रस में दो तीन चम्मच शहद मिलाकर खाने से आपको काफी फायदा होता है। दिन में दो बार इस मिश्रण का सेवन करना आपको बहुत जल्द वजन कम करने में मदद करता है।

मोटे लोगों के लिए गाजर भी काफी उपयोगी होती है। सुबह खाली पेट एक गिलास गाजर का जूस पीना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। आप गाजर का सेवन काफी तरीकों से कर सकते हैं। आप चाहें तो कच्ची गाजर खा सकते हैं या फिर अन्य सब्जियों अथवा फलों के साथ मिलाकर उसका सलाद भी बना सकते हैं। आप गाजर की सब्जी भी बना सकते हैं।

पत्ता गोभी में टारटारिक एसिड होता है, जो चीनी और कार्बोहाइड्रेट को वसा में परिवर्तित होने से रोकता है। गोभी में विटामिन ए औ सी भी काफी उच्च मात्रा में होता है, जो वजन कम करने में काफी उपयोगी होता है। गोभी हृदय रोग और कैंसर से लड़ने में भी काफी मदद करती है।

प्राकृतिक रूप से तैयार सेब का सिरका वजन कम करने का उपयोगी घरेलू उपाय है। कई आहार विशेषज्ञ वजन कम करने में इसकी उपयोगिता को स्वीकार करते हैं। करीब 250 मिली पानी में दो चम्मच सिरका मिलाकर पीने से आपको चमात्कारिक लाभ मिलते हैं। आप इसे दिन में तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

आड़ू का नियमित सेवन आपको वजन कम करने में काफी मदद कर सकता है। एक आड़ू में महज 68 कैलोरी होती है और वसा बिलकुल नहीं होती। आड़ू प्राकृतिक रूप से मीठा होता है। आप इसे आसानी से किसी भी मीठे के स्थान पर ले सकते हैं। ऐसे लोग जो वजन कम करने में जुटे हैं, उनके लिए आड़ू काफी लाभप्रद हो सकता है।

अजमोद में लूटेओलिन एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह फ्री रेडिकल्स को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। अजमोद में विटामिन ए और सी के आरडीए होते हैं। आप इसे खाने में स्वाद बढ़ाने के मसाले के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। सलाद पर डाल सकते हैं या फिर जूस में मिलाकर भी पी सकते हैं। इसके अलावा भी इसके अन्य कई स्वास्थ लाभ हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।