जलने पर जल्द राहत पाने के लिए आजमायें घरेलू उपाय
आइए इस स्लाइड शो में जानते है जलने पर तुरंत किए जाने वाले घरेलू उपायों के बारे।

जब भी आपके शरीर का कोई मामूली हिस्सा जल जाए, तो इसका दर्द बेहद तकलीफदेह हो सकता है। लेकिन, मामूली जलने के जख्म का इलाज आप घर पर ही मौजूद सामान से कर सकते हैं। हमारे घर पर ही ऐसा काफी सामान मौजूद होता है, जो आपको इस तकलीफ से जल्द राहत दिला सकता है। आइए जानते हैं जलने पर तुरंत किए जाने वाले घरेलू उपायों के बारे में।

अगर त्वचा जल जाए, तो जले हुए भाग को तुरंत पानी के नीचे काफी देर तक रखना चाहिए। जब जलन में आराम न मिले तब तक ऐसा करते रहना चाहिए। जले हुए भाग पर गीले कपड़े की ठंडी पट्टियां बार-बार लगानी चाहिए। इससे जलन कम होगी और आराम मिलेगा।

नीम में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण के कारण आग से जले स्थान पर नीम का तेल अथवा नीम तेल में पत्तों को पीस कर लगाने से आराम मिलता है। नीम के तेल एवं पत्तियों में एंटीस्पटिक गुण होते हैं। इसके प्रयोग से टिटनेस का भय भी नहीं रहता।

जले के लिए बर्फ से सस्ती और अच्छी दवा और कोई नहीं हो सकती। जले हुए भाग पर 10 से 15 मिनट के लिए बर्फ रगड़िये। इस तरह से बर्फ लगाने पर यह जलन को कम करके सूजन को कम कर देगी। इससे जले का दाग भी नहीं पड़ने देगी।

आलू के रस में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते है, जो जले हुए स्थान को तुरंत ठीक कर देते हैं। जले हुए स्थान पर आलू का बारीक पीसकर लेप लगाएं, इसे जले हुए स्थान पर लगने से शीतलता का अनुभव होगा।

जलने पर दर्द और जलन को दूर करने के टूथपेस्ट बहुत अच्छा उपचार है। जले हुए भाग पर सफेद टूथपेस्ट लगाएं और उसे सूखने दें। और अगर जरूरत पड़े तो इसे आप दोबारा भी लगा सकते हैं।

त्वचा के जल जाने पर उसमें जलन होती है इस जलन को मिटाने के लिए अंडे की सफेदी बहुत ही फायदेमंद होती है। जले पर अंडे का सफेद भाग लगाइए और फिर देखिए इसके सूखते ही जलन कैसे गायब हो जाती है।

एलोवेरा को जादुई और ठंडा पौधा माना जाता है। ठंडा होने के कारण यह जलने पर तुरंत राहत देता है। एलोवेरा के पत्ते को काट कर जले हुए हिस्से पर लगाने से जलन से तुरंत राहत मिलती है और वह हिस्सा जल्दी ठीक भी हो जाता है।

जलने पर चूना लगाने से आराम मिलता है। यदि गर्म तेल के कारण कोई अंग जल जाता है और इस पर घाव भी हो जाता है तो इसके लिए पुराने चूने का इस्तेमाल करें। चूने को पीसकर इसे दही में मिलाकर कर घाव पर लगाएं।

जलने पर तिल भी तुरंत लाभ देते हैं। जले हुए भाग पर तिल लगाने से जलन और दर्द नहीं होता और साथ ही जले के निशान भी नहीं पडेगें। इसके लिए घर पर उपलब्ध तिल को पीसकर जले हुए स्थान पर लगाए और तुरंत लाभ उठाएं।

हल्दी में दर्द को पलभर में सोखने की लाजवाब शक्ति होती है। हल्दी को जले हुए भाग पर लगाने से दर्द में तुरंत राहत मिलती है। इसके लिए हल्दी का पेस्ट बनाइए और जले हुए भाग पर लगाइये और सूखने पर दोबारा इस पेस्ट को लगाइए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।