इन आहारों का सेवन करेंगे तो सुबह आपका पेट रहेगा साफ

सुबह पेट साफ ना होने की शिकायत अक्सर ही लोगो को रहती है। अगर आपको भी ऐसी कोई समस्या है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। घर में मौजूद इऩ आहारों के सेवन से आप इस समस्या ये निजात पा सकते है। कब्ज की समस्या ज्यादातर असमय और असंतुलित तरह से खानपान के चलते होती है। आप अपनी जीवनशैली में बदलाव लाएं।
Image Source-Getty

प्रतिदिन सुबह एक गिलास गुनगुना पानी अवश्य पिएं। हालांकि यह कोई भोजन नहीं है पर यह पेट को साफ करने में एक अहम रोल अदा करता है। यह मल को नमी प्रदान करता है जिससे आसानी होती है। आपको रोज दिन में 8 से 10 ग्लास पानी जरुर पीना चाहिए। इसके अलावा कुछ पेय जैसे फ्रूट जूस और दूध भी पीएं।
Image Source-Getty

सिट्रस फल पाचन संबन्धी और पेट ना साफ होने वाली समस्या को दूर करते हैं। फल को खाने से रेशा अधिक मात्रा में शरीर के अंदर जाता है जिससे पाचन में कोई दिक्कत नहीं आती। संतरा, पीच, स्ट्रॉबेरी, अंगूर और नींबू आदि फल जरूर खाएं। रोज सुबह आपको 2 केले अवश्य खाने चाहिए अगर आपको अपना पेट ठीक करना है तो। आपको सेब नियमित रूप से खाना चाहिये क्योंकि इसमें एक प्रकार का तत्व पाया जाता है जो कि आपके पेट को सुबह अच्छे से साफ कर देगा।
Image Source-Getty

सौंफ पीसकर प्रतिदिन सुबह पानी के साथ सेवन से पेट सम्बंधित सभी रोगो के लिए लाभकारी हैं। बदहजमी होने पर सौंफ को उबालकर छान कर गुनगुना ठंडा करके पीने से गैस एवं बदहजमी दूर होती है।
Image Source-Getty

दही आपके पेट को अच्छा बनाए रखने में मदद कर सकता है। दही को रात में खाएं जिससे सुबह पेट अच्छे से साफ हो जाए। दही में बहुत तरह के लाभदायक बैक्टेरिया होते हैं। अपने खाने के साथ दही का सेवन हर रोज करें।
Image Source-Getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।