दांतों के लिए सर्वश्रेष्ठ आहार

दांतों को स्वस्थ रखने के लिए उनकी नियमित व सही सफाई के साथ सही आहार की भी जरूरत होती है। कुछ आहार दांत को नुकसान पहुंचाते है, जबकि अन्य कई आहार दांतों को स्वस्थ, मजबूत और केविटी से दूर रखने के लिए उपयोगी होते है। दांतों को स्वस्थ रखने के लिये ऐसा आहार लेना चाहिए जो प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी और विटामिन सी भरपूर हो। आइए हम आपको बताते है दांतों की स्‍वस्‍थ और मजबूत बनाने वाले कुछ सर्वश्रेष्‍ठ आहारों के बारे में।
करौंदा

करौंदा में पोलीफेनोल्स मौजूद होता है जो प्लाक को दांतों मे जमने नहीं देता और दांतों की कैविटी से रक्षा करता है। लेकिन इसके इस्‍तेमाल से पहले इस बात का ध्‍यान रखना चाहिए क्‍योंकि यह फल बहुत तीखा होता है इसलिए इससे बने कई उत्‍पादों में चीनी का इस्‍तेमाल किया जाता है। जो दांतों को होने वाले संभावित लाभों को प्रभावित कर सकता है।
नारियल तेल

तिल के तेल के तरह ही नारियल तेल भी मुंह में माउथवॉश की तरह इस्‍तेमाल किया जा सकता हैं। हजारों वर्षों से इसका इस्‍तेमाल एक पारंपरिक औषधि के रूप में किया जाता है। नारियल तेल ओरल बैक्‍टीरिया से लड़ने के लिए विशेष रूप से प्रभावी होता है। इसमें मौजूद एंजाइम मुंह से जर्म्‍स को बाहर निकाल फैंकते हैं।
कैल्शियम

मजबूत और कैविटी मुक्‍त दांतों के लिए कैल्शियम लेना बहुत जरूरी हैं। कैल्शियम हमें दूध और दूध से बनी चीजें जैसे दही और पनीर आद‍ि से मिलता है। इसके साथ ही सोयाबीन, मूंगफली, सूरजमुखी के बीज और हरी सब्जियों में भी कैल्शियम काफी मात्रा में होता है।
साबुत अनाज

साबुत अनाज में विटामिन बी और लौह तत्व प्रचुर मात्रा में होता हैं जो मसूड़ों को स्वस्थ रखने में और दांतों को कैविटी से बचाने में मदद करता है। साबुत अनाज हड्डियों और दांतों के लिए मैग्नीशियम का एक महत्वपूर्ण घटक है। साथ ही साबुत अनाज में फाइबर बहुत अधिक पाया जाता है। चोकर, ब्राउन राइस साबुत अनाज का अच्छा स्रोत है।
फाइबर

फाइबर से परिपूर्ण आहार को लेने से मुंह में स्‍लाइवा पूरी मात्रा में बनता है जो दांतों को कैविटी से बचाने और स्‍वस्‍थ रखने में मदद करता है। ताजे और सूखे फल जैसे किशमिश, अंजीर, केले, सेब, संतरे और अन्‍य स्रोत जैसे सेम, मूंगफली, बादाम, चोकर और मटर आद‍ि फाइबर के अच्‍छे स्रोत है। इन्‍हें अपनी दिनचर्या में शमिल कर आप दांतों की समस्‍याओं से छुटकारा पा सकते हैं।
प्याज और मशरूम

प्‍याज और मशरूम दांतों के लिए सर्वश्रेष्‍ठ आहारों में से एक है। दांतों को मजबूत और कैविटी मुक्‍त रहने में यह बहुत उपयोगी होता है। प्‍याज मुंह में उत्‍पन्‍न बैक्‍टीरिया को खत्‍म करता है और मशरूम बैक्टीरिया को बनने से रोकता है।
अजवाइन

कैविटी को दूर करने में अजवाइन सबसे ज्यादा मददगार होता है। अजवाइन चबाने से निकलने वाली लार मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को मारती है। साथ ही अजवाइन के पानी कुल्‍ला करना आपके दांतो को बिल्कुल वैसा साफ कर देता है जैसे की ब्रश के बाद दांत साफ हो जाते है।
कच्ची सब्जियां और फल

कच्‍ची सब्जियां और फल कैविटी से लड़ने और सांस को तरोताजा बनाने में मदद करते है। इ‍सलिए केले, सेब, संतरे और गाजर आदि को अपने दैनिक आहार शामिल करें। यह फल और सब्जियां आपको दांतो की सभी प्रकार की परेशानियों से लडने में मदद करते है।
विटामिन सी

एंटीऑक्‍सीडेंट विटामिन जैसे विटा‍मिन सी, फल और सब्जियों में मौजूद अन्‍य पोषक तत्‍व मसूड़ों और अन्‍य ऊतकों में मौजूद बैक्‍टीरिया से दांतों को रक्षा प्रदान करते है।