दिल के सर्वश्रेष्ठ आहार

खाने में ट्रांस फैट और बुरे कोलेस्ट्रॉल दिल के लिए खतरे की घंटी के सामान है। इससे उच्च रक्तचाप और धमनियों में रुकावट पैदा होने की संभावना बढ जाती है। हालांकि इसके अधिक वजन, धूम्रपान, शराब पीना, और डायबिटीज भी दिल के रोगों को दावत देता है। लेकिन इसका अच्‍छे से ध्‍यान रखने से आप दिल को हमेशा खुश रख सकते हैं। चलिए कुछ ऐसे आहार के बारे में जानते है जो आपके दिल को हमेशा दुरुस्‍त रखने में मदद करेगा। images courtesy : getty images
फाइबर

दिल को दुरुस्‍त रखने के लिए फाइबर बहुत फायदेमंद होता है। फाइबर जई, जौ, ब्राउन राइस, रोटी और दाल जैसे सेम, मसूर और मटर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा साबुत अनाज में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, साथ ही साबुत अनाज में पाए जाने वाले वाले मिनरल, प्रोटीन, विटामिन जैसे पदार्थ दिल को स्वस्थ रखते हैं। इसके अलावा घुलनशील फाइबर के सेवन से शरीर में कॉलेस्ट्रॉल के स्तर में कमी आती है। images courtesy : getty images
बादाम

दिल के रोगियों के लिए बादाम काफी फायदेमंद होता है। बादाम में ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है जो बुरे कोलेस्‍टॉल की कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। विटामिन और फाइबर प्रदान कर के दिल को स्वस्थ रखता है। इससे हृदय की नलियों में रुकावट कम होती है और इसके प्रयोग से दिल का दौरा होने की आशंका कम हो जाती है। images courtesy : getty images
अर्जुन की छाल

अर्जुन की छाल दिल के रोगियों के लिए बहुत उपयोगी होती है। इसका मुख्य उपयोग हृदय रोग के उपचार में किया जाता है। यह हृदय रोग की महाऔषधि माना जाता है। यह दिल की सूजन, धड़कनों में तीव्रता, धमनियों में रुकावट आदि समस्या को दूर करता है। images courtesy : getty images
मछली

मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो ब्‍लड में ट्राइग्लिसराइड एक प्रकार के फैट को कम करता है। यह दिल में सूजन और रक्त के थक्‍के को कम करने में मदद करता है। सालमन, झींगा, ट्यूना आदि प्रकार की मछलियां आपके दिल के लिए अच्छी होती है। images courtesy : getty images
डार्क चॉकलेट

क्‍या आप जानते हैं कि कोको दिल के लिए अच्‍छा होता है। कोको में पाया जाने वाला पॉलीन्‍यूट्रियंट्स रक्त वाहिकाओं को साफ करके रक्तचाप और ब्‍लड क्‍लॉटिंग को कम करता हैं। दिल को स्वस्थ रखने के लिए अपने आहार में इसे अवश्‍य शामिल करें।images courtesy : getty images
प्याज

प्‍याज रक्त के प्रवाह को ठीक रखता है। कमजोर दिल के कारण घबराहट से दिल की धड़कन बढ़ जाने पर प्‍याज बहुत ही लाभदायक होता है। इसका प्रयोग आप सलाद के रूप में कर सकते हैं। images courtesy : getty images
रेड वाइन

रेड वाइन अंगूर से बनाया जाता है, जिसमें एचडीएल जैसे प्राकृतिक एंटीऑक्‍सीडेंट प्राकृतिक (अच्छा कोलेस्ट्रॉल) और पॉलीफिनॉल, होता है जो रक्त वाहिकाओं को साफ करता है जिससे ब्‍लॉकेज का खतरा कम होता है। रेड वाइन का एक गिलास एक दिन में पीने से आप इस बीमारी से बच सकते हैं। यदि आप रेड वाइन पसंद नहीं करते तो अंगूर का रस ले सकते हैं। images courtesy : getty images
लौकी

लौकी के प्रयोग से कोलेस्‍ट्रॉल के स्‍तर को नार्मल रखा जा सकता है। ताजी लौकी का रस निकालकर पुदीने और तुलसी के पत्ते के साथ पीने से फायदा होता है। images courtesy : getty images
टमाटर

सब्जियों में बहुत ही लोकप्रिय टमाटर कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इनमें विटामिन-सी, पोटैशियम और घुलनशील फाइबर, बीटाकेरोटीन, लाइकोपीन, विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इनका नियमित सेवन से दिल की बीमारी का खतरा कम हो जाता है। images courtesy : getty images