दिल के सर्वश्रेष्ठ आहार
अच्छी देखभाल और कुछ तरह के खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शमिल कर आप अपने दिल को हमेशा खुश रख सकते हैं। चलिए कुछ ऐसे आहार के बारे में जानते है जो आपके दिल को हमेशा दुरुस्त रखने में मदद करेगें।

खाने में ट्रांस फैट और बुरे कोलेस्ट्रॉल दिल के लिए खतरे की घंटी के सामान है। इससे उच्च रक्तचाप और धमनियों में रुकावट पैदा होने की संभावना बढ जाती है। हालांकि इसके अधिक वजन, धूम्रपान, शराब पीना, और डायबिटीज भी दिल के रोगों को दावत देता है। लेकिन इसका अच्छे से ध्यान रखने से आप दिल को हमेशा खुश रख सकते हैं। चलिए कुछ ऐसे आहार के बारे में जानते है जो आपके दिल को हमेशा दुरुस्त रखने में मदद करेगा। images courtesy : getty images

दिल को दुरुस्त रखने के लिए फाइबर बहुत फायदेमंद होता है। फाइबर जई, जौ, ब्राउन राइस, रोटी और दाल जैसे सेम, मसूर और मटर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा साबुत अनाज में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, साथ ही साबुत अनाज में पाए जाने वाले वाले मिनरल, प्रोटीन, विटामिन जैसे पदार्थ दिल को स्वस्थ रखते हैं। इसके अलावा घुलनशील फाइबर के सेवन से शरीर में कॉलेस्ट्रॉल के स्तर में कमी आती है। images courtesy : getty images

दिल के रोगियों के लिए बादाम काफी फायदेमंद होता है। बादाम में ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है जो बुरे कोलेस्टॉल की कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। विटामिन और फाइबर प्रदान कर के दिल को स्वस्थ रखता है। इससे हृदय की नलियों में रुकावट कम होती है और इसके प्रयोग से दिल का दौरा होने की आशंका कम हो जाती है। images courtesy : getty images

अर्जुन की छाल दिल के रोगियों के लिए बहुत उपयोगी होती है। इसका मुख्य उपयोग हृदय रोग के उपचार में किया जाता है। यह हृदय रोग की महाऔषधि माना जाता है। यह दिल की सूजन, धड़कनों में तीव्रता, धमनियों में रुकावट आदि समस्या को दूर करता है। images courtesy : getty images

मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो ब्लड में ट्राइग्लिसराइड एक प्रकार के फैट को कम करता है। यह दिल में सूजन और रक्त के थक्के को कम करने में मदद करता है। सालमन, झींगा, ट्यूना आदि प्रकार की मछलियां आपके दिल के लिए अच्छी होती है। images courtesy : getty images

क्या आप जानते हैं कि कोको दिल के लिए अच्छा होता है। कोको में पाया जाने वाला पॉलीन्यूट्रियंट्स रक्त वाहिकाओं को साफ करके रक्तचाप और ब्लड क्लॉटिंग को कम करता हैं। दिल को स्वस्थ रखने के लिए अपने आहार में इसे अवश्य शामिल करें।
images courtesy : getty images

प्याज रक्त के प्रवाह को ठीक रखता है। कमजोर दिल के कारण घबराहट से दिल की धड़कन बढ़ जाने पर प्याज बहुत ही लाभदायक होता है। इसका प्रयोग आप सलाद के रूप में कर सकते हैं। images courtesy : getty images

रेड वाइन अंगूर से बनाया जाता है, जिसमें एचडीएल जैसे प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट प्राकृतिक (अच्छा कोलेस्ट्रॉल) और पॉलीफिनॉल, होता है जो रक्त वाहिकाओं को साफ करता है जिससे ब्लॉकेज का खतरा कम होता है। रेड वाइन का एक गिलास एक दिन में पीने से आप इस बीमारी से बच सकते हैं। यदि आप रेड वाइन पसंद नहीं करते तो अंगूर का रस ले सकते हैं।
images courtesy : getty images

लौकी के प्रयोग से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नार्मल रखा जा सकता है। ताजी लौकी का रस निकालकर पुदीने और तुलसी के पत्ते के साथ पीने से फायदा होता है। images courtesy : getty images

सब्जियों में बहुत ही लोकप्रिय टमाटर कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इनमें विटामिन-सी, पोटैशियम और घुलनशील फाइबर, बीटाकेरोटीन, लाइकोपीन, विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इनका नियमित सेवन से दिल की बीमारी का खतरा कम हो जाता है। images courtesy : getty images

ओटमील दिल को मजबूत रखने वाला एक शानदार नाश्ता है। इसमें ओमेगा, फैटी एसिड, मैग्नीशियम, पोटैशियम, घुलनशील फाइबर आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते है। images courtesy : getty images

शहद रक्त में मिलकर शरीर को तुरंत एनर्जी देता है। इससे दिल को मजबूती मिलती है। दिल की बीमारी में अक्सर होने वाली घबराहट को नीबू शहद के सेवन से कुछ ही देर में दूर किया जा सकता है। images courtesy : getty images

स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद पपीता दिल के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। नियमित रूप से पपीता खाना दिल के लिए फायदेमंद होता है। पपीते में कैल्शियम, विटामिन-सी, ई, बीटा कैरोटिन, मैग्निशियम और पोटाशियम की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। images courtesy : getty images

आपको शायद यह सुनने में अटपटा सा लगेगा लेकिन यह सच हैं कि मिर्च में मधुमेह और दिल के रोगों को रोकने की क्षमता है। स्टडी के अनुसार मिर्च में पाए जाने वाले कैप्साइसिन नामक तत्व ब्लड शुगर को कम करने, इंसुलिन के स्तर को बनाए रखने तथा धमनियों की दीवारों पर जमने वाले वसीय अम्लों को कम करने और खून के थक्के रोकने की क्षमता होती है। images courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।