जैसा चेहरा वैसा आइब्रो

आईब्रो का सही शेप चेहरे की खूबसूरती के लिए कितना ज्यादा जरूरी है, इससे अमूमन सभी लड़कियां वाकिफ होती हैं। आपकी आईब्रो सही शेप में हों, इससे आपको मेकअप में ज्‍यादा ध्‍यान देने की जरूरत नहीं पड़ती है। पहले से ही चेहरे में ग्रेस आ जाता है। यह आपके आकर्षण को बढ़ा देता है। यह आपके लिए कितना जरूरी है, इसके बारे में हम आपको बताते हैं। Image Source - Getty Images
ओवल चेहरा

ओवल चेहरे पर उभरी हुई आईब्रो अच्छी लगती हैं। जब भी आईब्रो बनवाएं हल्का सा उभार लेते हुए बनवाएं। इस तरह के चेहरे वाली सेलिब्रिटीज भी इसी तरह से आईब्रो बनवाती हैं। अपना आईब्रो इस तरह से बनवाएं कि उसका अंतिम हिस्सा नीचे की ओर मुडऩा चाहिए, कान के निचले हिस्से की तरफ।Image Source - .vivi-beauty.com
गोल चेहरा

अगर आपका चेहरा गोल है तो ऊंची सी आईब्रो बनवाएं, जिसमें बीच से ज्यादा उभार हो। गोल चेहरे पर राउंड शेप आईब्रो कभी न बनवाएं। आपकी आईब्रो कर्व वाली होनी चाहिए। आपके आईब्रो का अंतिम हिस्सा कान के ऊपर की ओर जाना चाहिए।Image Source - makeupandbeautytips.blogspot.com
वर्गाकार चेहरा

वर्गाकार चेहरे में जॉलाइन भी वर्गाकार होती है। ऐसी महिलाओं को आईब्रो ऊंची रखनी चाहिए और आइब्रो का एंगल शार्प रखने चाहिए।Image Source -www.cyberlink.com
स्क्वॉयर फेस

अगर आपका स्क्वॉयर फेस है, तो आईब्रो चौड़ी रखें। हल्की सी गोल बनवाएं। पूरी तरह से कर्व करवाने से बचें। लंबा चेहरा है, तो आईब्रो कर्व नहीं करनी करवाएं। आईब्रो सीधी और सपाट होनी चाहिए। आईब्रो का अंतिम हिस्सा कान के ऊपर तक जाना चाहिए।Image Source - fashionra.blogspot.com
हार्ट शेप

अगर आपका चेहरा हार्ट शेप का है तो राउंड शेप में आईब्रो बनवाएं। आईब्रो में कर्व बेहद हल्का होना चाहिए। इससे चेहरे की खूबसूरती में इजाफा होता है। आपके आईब्रो का अंतिम हिस्सा कान के बीच के हिस्से की दिशा में जाना चाहिए।Image Source -www.huffingtonpost.ca
डायमंड शेप

अगर आपका चेहरा डायमंड शेप का है, तो आपको अपना आईब्रो गोलाकार या फिर हल्के-से कर्व के आकार में बनवाना चाहिए।Image Source - www.youtube.com
नुकीली आइब्रो न बनवाये

अपने आइब्रो को ज्यादा नुकीला न बनवाएं। आइब्रो हमेशा आपकी आंखों से थोड़ी लंबी होनी चाहिए। अगर आपकी नाक बड़ी और चौड़ी है, तो दोनों आइब्रो के बीच की दूरी बहुत ज्यादा न रखें। दोनों आइब्रो के बीच की दूरी आपके दोनों आंखों के बीच की दूरी के बराबर होनी चाहिए।Image Source - Getty Images