आंखें खराब करता है ऐसा Eye Makeup, रहें सावधान!
खूबसूरत निखारने के लिए आंखों का मेकअप हर लड़की के लिए जरूरी होता है।

खूबसूरत निखारने के लिए आंखों का मेकअप हर लड़की के लिए जरूरी होता है। किसी भी प्रकार के मेकअप में आई मेकअप का खासा मह्त्व होता है। जितनी प्रकार की आंखे होती हैं उतने ही प्रकार आई मेकअप भी होते हैं। हर किसी को अपनी आंखें परफेक्ट दिखाने का शौक होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बात रहे हैं जिन्हें आंखों का मेकअप करते वक्त ध्यान रखना चाहिए।

कई महिलाएं सस्ता मिलने के चक्कर में नकली और सस्ते मेकअप प्रॉडक्ट्स खरीद लेती हैं। जबकि ऐसा कभी नहीं करना चाहिए। आंखे शरीर का सबसे संवेदनशील अंग होता है। इसलिए इसकी अच्छी तरह देखभाल करनी चाहिए। सस्ते और नॉन ब्रैंडिड आई मेकअप प्रॉडक्ट्स आंखों को नुकसान पहुंचाते हैं।

आर्टिफिशियल पलकों का यूज सिर्फ शादी-ब्याह में ही करना चाहिए। लेकिन कुछ लोग इनका यूज डेली भी करते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि अगर गलत तरीका और अच्छी क्वालिटी के आईलैशेज का इस्तेमाल न किया जाए तो इससे आंखों में इंफेक्शन और सूजन रहने का डर होता है।

पलकों को घना बनाने के लिए कुछ महिलाएं आईलैशेज को कर्ल करती हैं और मस्कारा लगाती हैं लेकिन इसके लिए भी सही कला का होना जरूरी है। हमेशा कर्ल करने के बाद ही पलकों पर मस्कारा लगाना चाहिए क्योंकि अगर आप पहले मस्कारा लगाकर बाद में आईलैशेज को कर्ल करेंगी तो इससे पलकें डैमेज हो जाती हैं और झड़ने लगती हैं।

हर वक्त आंखों के नीचे फाउंडेशन लगाना बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है। अक्सर लड़कियां डार्क सर्कल्स को छुपाने के लिए आंखों के नीचे ज्यादा फाउंडेशन लगा लेती हैं। लेकिन इससे आंखों में सूजन, जलन और रैशेज की समस्या भी हो सकती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।