डबल चिन को दूर करने के लिए करें ये एक्सरसाइज!

डबल चिन की समस्या ठुड्ढी के नीचे की मांसपेशियों के उम्र ढलने के साथ शिथिल पड़ने के कारण होती है। इसके परिणामस्वरूप चेहरे पर दो ठुड्ढियां नजर आने लगती हैं। अनुवांशिक कारण भी इस समस्या का कारण बन सकते हैं। इसके अलावा अनियमित दिनचर्या, गलत शारीरिक मुद्राएं, गले की कमजोर मांसपेशियां आदि भी डबल चिन का कारण बन सकती हैं। हालांकि कुछ खास तरह के व्यायाम और गले की मसाज से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते/सकती हैं।
Image courtesy: © Getty Images

इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपने होंठो को बंद करें और पूरे मुंह की मांसपेशियों को खीचें और जबड़ा को एक सीध में लाने का प्रयास करें। अपने होंठो को सिकोड़ें नहीं वरना आपकी त्वचा में झुर्रियां पड़ सकती हैं। अब अपने नीचे वाले जबड़े को ढीला छोड़ दें। इस तरह लगभग 10 मिनट तक इस एक्सरसाइज को करते रहें।
Image courtesy: © Getty Images

चिन लिफ्ट को आप खड़े होकर या बैठ कर कर सकते हैं। इसके लिए अपने सिर को पीछे की ओर ले जाएं, अपने होंठो को अंदर की ओर भीचें और पांच तक गिनती गिनें। और फिर इन्हें ढीला छोड़ दें। इस तरह 5 से 10 मिनट तक यह एक्सरसाइज करें।
Image courtesy: © Getty Images

नेक रोल को डबल चिन एक्सरसाइज के नाम से भी जाना जाता है। इसे करने के लिए सीधे हो जाएं या फिर बेठ जाएं। अब गहरी सांस लें, और अपनी गर्दन को एक ओर घुमाएं और ठुड्डी को कंधे से छुलाएं। फिर दूसरी तरफ भी ऐसा ही करें। इस तरह दोनों ओर लगभग 5-5 इसे करें। इससे फेफड़े मजबूत बनते हैं और डबल चिक की समस्या दूर होती है।
Image courtesy: © Getty Images

जॉ रिलीज एक्सरसाइज करने के लिए सबसे पहले सीधए बैठ जाएं या खड़े हो जाएं। अब नाक से गहरी सांस लें, और फिर धीरे-धीरे छोड़ें। साथ ही अपने होंठो में हल्के-हल्के मूव करवाएं। और अपने जबड़े को हिलाएं। इसके बाद, जोर लगाकर अंदर से आह की आवाज निकालें। अब अपनी जीभ को दांतों के नीचे पलटें, और फिर छोड़ दें। इसे दिन में 5 से 6 बार करें।
Image courtesy: © Getty Images

प्लेटस्मा एक्सरसाइज करने के लिए पीठ के बल पर जोर लगाकर बैठें या खड़े हो जाएं। होंठो को दांतों के पीछे ले जाने की कोशिश करें। अब अपने मुंह को हल्के से खोलें। इससे आपके जबड़े की मांसपेशियां खुलेगी। अब अपने होंठो को दांतों के बीच में हल्के से दबाएं और मुंह को घुमाएं जैसे कि आप रोटी चबा रहे हों। इसके बाद जबड़े को ढीला छोड़ दें।
Image courtesy: © Getty Images

गहरी सांस भरें और मुंह में इतनी हवा भर लें जैसे आपको गुब्बारा फुलाने के लिए भरनी होती है। अब लगभग पांच सेकंड तक इसी मुद्रा में रहें। इसके बाद दाएं गाल को दबाएं और फिर बाएं गाल को। और फिर सामान्य मुद्रा में आ जाएं। इस प्रक्रिया को पांच से आठ बार दोहराएं। आप सीधे-सीधे गुब्बारा भी फुला सकते हैं।
Image courtesy: © Getty Images

यह डबल चिन को कम करने की बेहद आसान एक्सरसाइज है। इसे करने के लिए पहले मुस्कराएं और फिर मुस्कान के दोनों छोरों को उंगलियों की मदद से थोड़ा फैलाएं (स्ट्रेच करें)। कुछ सेकंड तक इस स्थिति में रहने के बाद छोड़ दें। इसे पांच से आठ बार दोहराएं।
Image courtesy: © Getty Images

इसे करने के लिए मुंह जितना खोल सकते हैं खोल लें, और फिर सांस बाहर छोड़ें। साथ ही आंखें भी जितनी खोल सकें खोल लें। दो से तीन मिनट तक इसी अवस्था में रहें। और फिर सामान्य मुद्रा में आकर गहरी लंबी सांस लें।
Image courtesy: © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।