60 मिनट में 800 कैलोरी बर्न

महिलाओं और पुरुष दोनों के लिये ही एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है, लेकिन क्योंकि इस दोनों की शआरीरिक रचना में थोड़ा फर्क होता है, दोनों के लिए एक्सरसाइज करने का तरीका और प्रकार उनके अनुसार होना चाहिये। आज हम महिलाओं के लिये कुछ ऐसी एक्सरसाइज बता रहे हैं, जिनकी मदद से 60 मिनट से भी कम में 800 से अधिक कैलोरी बर्न की जा सकती हैं। Images source : © Getty Images
ट्रेडमील इंटरवल्स (Treadmill Intervals)

अपनी गति, इन्क्लाइन और अपने रनिंग करने के तरीके (आगे और पीछे) में बदलाव कर आप अपने वर्कआउट को और भी प्रभावी बना सकते हैं। केवल इन गति और इन्क्लाइन में बदलाव करने पर शरीर इसे ठीक से स्वीकार नहीं कर पाता है और हार्ट रेट में इस प्रकार से तेजी से वृद्धि होगी। इसलिये गति, इन्क्लाइन और अपने रनिंग करने के तरीके, सभी में सामंजस्य बनाते हुए बदलाव कर 80-90 प्रतिशत तक ज्यादा प्रभावी परिणाम पाए जा सकते हैं। और 60 मिनट से भी कम में 800 से अधिक कैलोरी बर्न की जा सकती हैं। Images source : © Getty Images
हील स्प्रिंट (Hill Sprints)

हील स्प्रिंट करने के लिये किसी जिम उपकरण की जरूरत नहीं होती है। बस इसके लिये ठीक सी हाई हील लें (जिन्हें पहन कर आप 100 फीट तक चल पाएं)। आप टोटल बॉडी एक्सरसाइज के लिये स्प्रिंट के साथ स्क्वॉट जंप, स्क्वॉट ट्विस्ट, बर्पी और 180 प्लांक कर सकती हैं।
स्विमिंग (Swimming Workouts)

स्विमिंग एक कमाल की टोटल बॉडी कर्कआउट है। इसे करते हुए शरीर की लगभग हर मसल का इस्तेमाल होता है, जोकि शरीर को टोन करने और शेप में लाने में बेहद मददगार होता है। फ्री-स्टाइल और बटरफ्लाई स्टोक, ब्रैस्ट स्टोक आदि को साथ में करने से काफी सारी कैलोरी बर्न होती हैं। पूल में 45 मिनट की स्विमिंग कर आप आराम से 800 से अधिक कैलोरी बर्न कर सकती हैं। Images source : © Getty Images
बॉक्सिंग वर्कआउट (Boxing Workouts)

आप किसी बॉक्सर को देखिये, क्या कमाल की टोन्ड बॉजी होती है इसकी। वे अपनी ऐसी कमाल की बॉडी पाने के लिये अपने वर्कआुट में कुछ सकारात्मक परिवर्तन करते हैं। आप भी किक बॉक्सिंग या सामान्य बॉक्सिंग का अभ्यास कर आधे घंटे में ही 800 से अधिक कैलोरी बर्न कर सकती हैं। Images source : © Getty Images