तेजी और स्फूर्ति लाने के लिए बेस्ट एक्सरसाइज
एक्सरसाइज करते हुए स्पीड बढ़ाने के लिए भी कुछ खास एक्सरसाइज होती है। उन्हें करके आपका स्टैमिना बढ़ जाएगा, जिससे आप न केवल स्पीड के साथ एक्सरसाइज कर पाएंगे बल्कि आपको दिनभर स्फूर्ति महसूस होगी।

ये जरूरी नहीं कि आप बहुत अधिक एक्सरसाइज करें, लेकिन हां, ये जरूरी है कि आप चुस्ती स्फूर्ति के साथ एक्सरसाइज करें। एक्सरसाइज करते हुए स्पीड बढ़ाने के लिए भी कुछ खास एक्सरसाइज होती है। उन्हें करके आपका स्टैमिना बढ़ जाएगा, जिससे आप न केवल स्पीड के साथ एक्सरसाइज कर पाएंगे बल्कि आपको दिनभर स्फूर्ति महसूस होगी। आइये जानते हैं ऐसी ही कुछ खास एक्सरसाइज के बारे में।
Image Source - Getty Images

शरीर को वार्म अप करने की सबसे पुरानी और पसंदीदा एक्सरसाइज है पुश अप्स है। इसके लिए आपके पैर तकरीबन एक फुट ऊंचाई पर रखे होंगे। हाथ चेस्ट से तीन उंगली बाहर। नीचे आराम से आएं और ऊपर की ओर तेजी से जाएं। नीचे आते वक्त सांस अंदर की ओर आएगी। इसके 8 से 12 रैप काफी हैं।
Image Source - Getty Images

पुश अप्स के तुरंत बाद पुल अप्स शुरू करें। हाथों के बीच अच्छी खासी दूरी रखें। ऊपर जाते वक्त सांस लीजिए और नीचे आते वक्त छोड़िए। अपनी अपर चेस्ट को बार या रॉड से टच कराने की कोशिश करें। शरीर को न तो पूरी तरह से छोड़ दें और न ही उसे टांगे रखें। मतलब नीचे आने के बाद अपने बॉडी वेट को ताकत से संभाले रखें। यह मजबूत बाजू और बैक की दमदार कसरत है। पावर भी बढ़ाती है। छह से आठ रैप निकालें। इसके दो बड़े फायदे हैं। पहला, आपका शरीर कुछ अलग फील करता है और दूसरा इसकी हाई इंटेसिटी आपकी कसरत करने की क्षमता को आगे की ओर ले जाती है क्योंकि इसमें दो पावर एक्सरसाइज शामिल हैं।
Image Source - Getty Images

दीवार के साथ किए जाने वाले परंपरागत स्क्वैट्स की तुलना में यह व्यायाम जांघ की मांसपेशियों को मजबूत करने के साथ पैरों की चर्बी को भी कम करता है। दीवार के साथ सट कर खड़े हो जाएं। घुटने को 90 डिग्री पर मोड़ते हुए उकड़ बैठ जाएं, फिर एक घुटने को फैलाते हुए सामने की ओर इस तरह लाएं कि पैर धरती के समानांतर हो जाए। पीठ का निचला भाग नीचे की ओर आएगा। ऐसा 10 बार करें। दो सेट के लिए ऐसा करते हुए पैर को बदलें।
Image Source - Getty Images

इसे करने के बाद आपके पूरे शरीर की बत्ती जल जाएगी। अपने सामने एक बेंच रखें, जिम में जो बेंच होती है, उसकी ऊंचाई एक से डेढ़ फीट के बीच होती है। आपके लिए भी इतनी ही ठीक है। बेंच का बैलेंस चेक कर लें, क्योंकि इसपर आपको कूद कर चढ़ना है। चाहें तो इसे किसी जगह ऐसे अटकाएं कि आपके कूदने पर यह गिर न जाए। वैसे बेंच जरूरी नहीं है। कोई भी ऐसी जगह जो आपके घुटनों से ऊपर हो, और जिसपर आप कूद कर चढ़ सकें। बस शुरू हो जाएं। मेंढक की तरह कूद कर बेंच पर चढ़ें और फिर नीचे। 8 से 10 रैप काफी हैं।
Image Source - Getty Images

अपने स्टैमिना का निर्माण करने के लिए हृदय व्यायाम के लिए एक निश्चित समय समर्पित करना सबसे अच्छा और सरल तरीका है। कूदने, तैरने, दौड़ने आदि जैसे हृदय व्यायाम शामिल करें।
Image Source - Getty Images

अपने पसंदीदा खेल खेलें सभी प्रकार के आउटडोर खेल थकान को दूर करने और आपके स्टैमिना के स्तर को बढ़ावा देने के लिए सबसे अच्छे हैं, क्योंकि यह एरोबिक व्यायाम का एक रूप हैं। फुटबॉल, बास्केटबॉल और अन्य सभी बहुत तेज़ी से दौड़ने वाले खेल आपके दिल को मजबूत बनाने में मदद करेंगे ताकि आपके शरीर के सभी भागों तक और अधिक ऑक्सीजन पहुँचे।
Image Source - Getty Images

स्पीड बढ़ाने वाली एक्सरसाइज करना अच्छा है लेकिन इसके लिए अपने शरीर पर ज्यादा जोर नहीं डालना चाहिए। अपनी सीमाओं को जानें जो आप नहीं कर सकते हैं, उस काम का दबाव अपने शरीर पर मत डालें, इससे आप चोटिल हो सकते हैं या मांसपेशियों में ऐठन को बढ़ावा मिलेगा।
Image Source - Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।