ऐसे पकायें आहार कि विटामिन रहें बरकरार
खाना पकाने के बहुत से तरीके विटामिन और मिनरल की काफी संख्या को नष्ट कर देते हैं। जिससे शरीर में विटामिन और मिनरल की कमी पाई जाती है। इसलिए खाना पकाने के सही तरीको की जानकारी होना बहुत आवश्यक है।

खाना पकाने के बहुत से तरीके विटामिन और मिनरल की काफी संख्या को नष्ट कर देते हैं। इस तरह से हमारे भोजन में पौष्टिक तत्वों की कमी पाई जाती है, परिणाम के रूप में शरीर में विटामिन और मिनरल भंडार की कमी हो सकती है। पाचन संबंधी समस्या से ग्रस्त लोगों के लिए समस्या और अधिक बढ़ जाती है। क्योंकि ऐसे लोगों को भोजन को पचाने में अधिक समय या कभी-कभी तो हजम भी नहीं हो पाता है। यहां पर खाना पकाने के दौरान पोषण के महत्व को बनाए रखने के लिए कुछ निर्देश दिये हैं। image courtesy : getty images

अधिक समय तक खाना पकाने के लिए बर्नर पर रखने से समय, मिनरल और विटामिन की अधिक बर्बादी होती है। लंबे समय के लिए भोजन ताप पर रखने से पानी में घुलनशील विटामिन जैसे विटामिन सी और विटामिन बी का समूह नष्ट हो जाता है। इसलिए लंबे समय तक खाने को गर्म न करें। image courtesy : getty images

हमेशा कम तापमान पर खाना पकाना चाहिए। उच्च तापमान पर खाना पकाने से भोजन से विटामिन और अन्य पोषक तत्वों के नष्ट होने की अधिक संभावना होती है। image courtesy : getty images

खाना पकाते समय खाने को रोशनी से दूर रखने का प्रयास करें क्योंकि यह विटामिन को प्रभावित करता है। इसके लिए खाना पकाते समय बर्तन को कवर करके रखें। ऐसा करने से खाना पकाने में समय भी कम लगेगा। image courtesy : getty images

फ्राई करना, खाना पकाने का वह तरीका है जो भोजन के पोषक तत्वों को नष्ट कर देता है। गर्म तेल कासीनजन और प्रो-इंफ्लेमेटरी पदार्थों का नेतृत्व करता है, जो प्रो-विटामिन ए के रूप में करोटेनॉइड्स के नष्ट होने का कारण बन सकता है। image courtesy : getty images

हमेशा कम पानी के साथ खाना पकाने की कोशिश करें। यहां तक कि सूप बनाने के लिए भी कम पानी का इस्तेमाल करें ताकी विटामिन और अन्य पोषक तत्व बाहर निकलने की बजाय आपके शरीर में ही जाये। image courtesy : getty images

सब्जियों में मिनरल को संरक्षित रखने के लिए इन्हें उबालने की बजाय स्टीम करें। यह आपके भोजन को ओवन में उबालने और फ्राई करने की तुलना में कम तापमान पर पका सकता है। स्टीम कुकिंग, उबालने और फ्राई करने की तुलना में विटामिन और मिनरल पर कम प्रभाव डालता है। image courtesy : getty images

सब्जियों को छीले बिना पकाना खाना पकाने के सबसे अच्छे तरीकों में से एक है। यह सब्जियों के पोषक तत्वों को बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा, खाना पकाने की इस प्रक्रिया में पानी के उपयोग की कोई जरूरत नहीं होती है। image courtesy : getty images

सॉटनिंग खाना पकाने की वह प्रक्रिया है जिसमें खाद्य पदार्थों को पकाने के लिए पैन में हल्के से तेल को लिया जाता है। सॉटनिंग सब्जियों में अपेक्षाकृत कम तेल होने के कारण विटामिन और मिनरल के साथ रंग और स्वाद को भी बरकरार रखती है। image courtesy : getty images

गर्म मौसम में, आप सब्जियों को बारबेक्यू के बाहर भी ग्रिल कर सकते हैं। चिमटे में सब्जियों को लगाकर आग के ऊपर करने से आप उन्हें बारबेक्यू की तरह बना सकते हैं। स्टीमिंग और रोस्टिंग (भुनना) की तरह ग्रीलिंग भी पोषक तत्वों और स्वाद को बरकरार रखती है। image courtesy : getty images

हमेशा शरीर की जरूरतों का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही आपको पता होना चाहिए कि शरीर अपनी जरूरतों को कहां से पूरी कर सकता है। स्वस्थ रहने के लिए भोजन में पोषक तत्वों के महत्व को बनाये रखना भी बहुत आवश्यक होता है। इसलिए, पोषक तत्वों की कमी के जोखिम से बचने के लिए अपने आहार में विटामिन और मिनरल पोषण का परीक्षण करना बहुत महत्वपूर्ण है। image courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।