सबसे बुरे व अच्छे एनर्जी फूड

आप जो भोजन खाते हैं उसका सीधा असर आपके शरीर पर पड़ता है, इससे या तो आपको एनर्जी मिलती है या फिर आप आलसी हो जाते हैं। आज हम ऐसे ही कुछ सबसे बेहतर और सबसे खराब एनर्जी फूड के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिय जानें कौंन से हैं ये सबसे बुरे व अच्छे एनर्जी फूड -Images source : © Getty Images
बुरा एनर्जी फूड - डोनट्स

डोनट्स का सेवन करने से आपके अंदर की एनर्जी बढ़ने के बजाए उल्टा कम हो जाती है। इसलिये अगर कोई एनर्जी वाला काम करने जा रहे हैं तो डोनट्स खाने से बचें। Images source : © Getty Images
बुरा एनर्जी फूड - व्हाइट ब्रेड

मीठे डोनट्स की ही तरह सफेद ब्रेड में मौजूद रिफाइंड कार्ब्स तुरत ऊर्जा तो देते हैं, लेकिन बाद में और भी ज्यादा आलसी बना देते हैं। सफेद ब्रेड की जगह क व्होल ग्रेन ब्रेड का सेवन करें, इसमें ज्यादा फाइबर होता है। Images source : © Getty Images
अच्छा एनर्जी फूड - पालक या बीन्स

विटामिन B की प्रचुर मात्रा वाला पालक न सिर्फ तुरत एनर्जी पाना का एक आदर्ष खाद्य है बल्कि सैल प्रोटेक्शन एंटीऑक्सीडेंट्स भी प्रदान करता है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है। बिन्स भी अच्छा एनर्जी फूड है। Images source : © Getty Images
अच्छा एनर्जी फूड - ग्रीक दही (Greek yogurt)

ग्रीक दही में मौजूद कार्बोहाइड्रेट और वसा, प्रोटीन के साथ मिलकर तुरत ऊर्जा प्रदान करता है। इसको आप सीधा या फलों के साथ खा सकते हैं। Images source : © Getty Images