एरोबिक एक्सरसाइज

एरोबिक या कार्डियो एक्‍सरसाइज दिनचर्या वजन घटाने और पेट वसा को कम करने वाली बहुत अच्‍छी एक्‍सरसाइज है। इन एरोबिक एक्‍सरसाइज को घर पर करके आप आसानी से वजन कम करने के साथ एक फ्लैट पेट पा सकते है। यहां पर सबसे अच्‍छी एरोबिक एक्‍सरसाइज की सूची दी गई हैं जिनका अभ्‍यास आप आसानी से अपने घर में कर सकते हैं। image courtesy : getty images
एरोबिक के लाभ

एरोबिक या कार्डियो वजन घटाने और फैट को कम करने के लिए आवश्यक होती हैं। लेकिन एरोबिक रक्त परिसंचरण में सुधार और हृदय रोगों के खतरे को कम करने में भी मदद करती है। फिटनेस के संदर्भ में, यह पेट के फैट को जलाने में मदद करता है जो हम में से ज्यादातर का उद्देश्य होता है। image courtesy : getty images
सीढ़ी प्रशिक्षण

सीढ़ी एक्‍सरसाइज आपके हृदय सहनशक्ति बढ़ाने और निचले शरीर को टोन करने में मदद करती है। इसकी शुरुआत छोटी और थकाने वाला हो सकती है, लेकिन दृढ़ता के साथ करने पर आप नोटिस करेंगे कि आप उत्साह के साथ कई अन्य कार्य के लिए अपने प्रदर्शन में सुधार कर सकते हैं। image courtesy : getty images
स्किप्पिंग

रस्‍सी कूदना न केवल एक तीव्र कार्डियो गतिविधि है, लेकिन यह साथ में आपके कंधों, नीचले हिस्‍सों, जांघों और पिण्डलियों को लक्षित करके, आपको टोन करने के लिए मदद करती है। यह कैलोरी को जलाने का एक शानदार तरीका है - एक 45 मिनट की कसरत में आप लगभग 450 कैलोरी को जला सकते है। उच्‍च एनर्जी पाना का राज हैं स्किप्पिंग। image courtesy : getty images
किकबॉक्सिंग

किकबॉक्सिंग बहुत अधिक कैलोरी को जलाने में मदद करती है। यह 1 घंटे में लगभग 863 कैलोरी तक जला देती है। चोट के भय के कारण अक्‍सर लोग किकबॉक्सिंग से दूर रहते हैं। हालांकि, इसमें शामिल जोखिम के बावजूद, किकबॉक्सिंग हमेशा कार्डियो के अन्य रूपों की तुलना में जांघों और कमर से फैट को जलाने के लिए बहुत मददगार होती है। image courtesy : getty images
कोर पावर योग

वजन घटाने के अलावा, कोर पावर योग पीठ और पेट को मजबूत को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह भी मांसपेशियों को टोन करने वाले आसन शामिल है। कोर पावर योग कूल्हे और कमर को मजबूत बनाते है। इसे करने से आप ताकत, सहनशक्ति, धीरज, एकाग्रता में सुधार और तनाव को कम करने की उम्मीद कर सकते हैं। image courtesy : getty images
स्क्वैट्स

वजन कम करने के लिए अपनी दैनिक दिनचर्या में स्‍क्‍वैट्स को करें। स्‍क्‍वैट्स एक पूरी शरीरिक एक्‍सरसाइज हैं और इसे करने के लिए अलग-अलग रूप भी हैं। image courtesy : getty images
स्क्वैट्स जम्प्स

हार्टरेट को बढ़ाने और पेट के आसपास के फैट को कम करने के‍ लिए स्‍क्‍वैट्स जम्प्स के साथ एक्‍सरसाइज के साथ तीव्रता को जोड़ें। शुरुआत करने वालों के लिए छोटे जम्‍प के साथ आसानी से शुरुआत करें। अगर आपको दर्द का अनुभव होता हैं तो स्‍क्‍वैट्स जम्प्स से बचें। image courtesy : getty images
हुला हूप

बचपन में खेलने वाले हुला हूप के साथ आप आसानी से पेट के आस-पास के फैट को जला सकते हैं। इसके विभिन्‍न रूपों जैसे आगे और पीछे, साइड से साइड और हिप्‍स के आस-पास घूमा कर एक्‍सरसाइज करके आप आसानी से फैट को बर्न कर सकते हैं। image courtesy : getty images
बर्पी

बर्पी से आप पूरे शरीर की एक्‍सरसाइज कर सकते है। यह हाथों से लेकर पैरों तक शरीर में विभिन्न मांसपेशियों की एक्‍सरसाइज है। यह पेट के फैट को कम करने, बॉडी को संतुलित रखने और शक्ति प्रशिक्षण एक्‍सरसाइज के रूप में काम करती है। आप बर्पी को घर में बिना उपकरणों के कर सकते हैं। image courtesy : getty images