बहुत फायदेमंद होता है विटामिन ई का इस्तेमाल
विटामिन ई केवल हमारे दिल के लिए ही फायदेमंद नहीं होता, बल्कि यह त्वचा की कई समस्याओं से भी हमें बचाता है। विटामिन ई का उपयोग कई प्रकार से किया जा सकता है और यह हर रूप में बहुत फायदेमंद होता है।

शुद्ध विटामिन ई ऑयल बहुत काम का होता है। विटामिन ई ऑयल हीलिंग में मदद करता है और साथ ही त्वचा, नाखूनों और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। विटामिन ई एंटी ऑक्सीडेंट होता है जो उम्र के बढ़ने के असर को कम करता है। इसे रोजमर्रा के आहार में जरूर शामिल करना चाहिये। विटामिन ई ऑयल आसानी से बाजार में मिल जाता है। आप इसे तरल अथवा कैप्सूल के रूप में उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही वेजिटेबल ऑयल, नट्स और बीज भी विटामिन ई के स्रोत होते हैं।
Image Courtesy : Getty Images

झुर्रियां कई कारणों से चेहरे पर आती हैं। खराब त्वचा, त्वचा की सही देखभाल न करना, धूम्रपान और अधिक मात्रा में अल्कोहल के सेवन से भी चेहरे पर झुर्रियां नजर आने लगती हैं। विटामिन ई रेडिकल डैमेज को रोककर झुर्रियां दूर रखने में मदद करता है। विटामिन ई कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे झुर्रियां नहीं होती। कोलेजन ऊत्तक त्वचा में इलास्टिक की तरह काम करता है। विटामिन ई ऑयल त्वचा की नयी कोशिकाओं के निर्माण में भी मदद करता है और साथ ही उन्हें स्वस्थ भी रखता है।
Image Courtesy : Getty Images

विटामिन ई ऑयल त्वचा को जरूरी पोषण भी देता है और साथ ही एंटीऑक्सीडेंट के रूप में उसे हील भी करता है। हालांकि, शुद्ध विटामिन ई त्वचा के लिए सही मॉश्चराइजर नहीं होता क्योंकि यह बहुत गाढ़ा और चिपचिपा होता है। रात को सोते समय विटामिन ई चेहरे पर लगाना काफी फायदेमंद होता है। इससे आपकी त्वचा को हीलिंग और सुरक्षा का काफी समय मिल जाता है। विटामिन ई के साथ ऑलिव ऑयल मिलाकर लगाने से आपकी त्वचा को काफी फायदा होता है। ऑलिव ऑयल में ओलेरिक एसिड होता है, जो आपकी त्वचा की कुदरती नमी को बनाये रखने में मदद करता है।
Image Courtesy : Getty Images

स्कार त्वचा का वह हिस्सा होता है जो जलने, पुराने जख्मों और सर्जरी के कारण त्वचा पर उभर आते हैं। शुद्ध विटामिन ई इन्हें दूर करने और इनसे बचाने में उपयोगी साबित होता है। यह त्वचा के भीतर तक जाकर फ्री-रेडिकल्स को रोकने में मदद करता है। फ्री-रेडिकल्स स्कार के लिए खासतौर पर खतरनाक होते हैं क्योंकि ये हीलिंग प्रक्रिया को रोकने में मददगार होते हैं। विटामिन ई में मौजूद स्ट्रॉन्ग एंटी ऑक्सीडेंट्स कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाने का काम करता है, जिससे स्कार त्वचा की सतह तक नहीं आ पाते।
Image Courtesy : Getty Images

विटामिन ई में जख्मों को ठीक करने की अद्भुत क्षमता होती है। इसमें जलने से हुए छोटे-मोटे घावों को ठीक करने की क्षमता होती है। विटामिन ई युक्त ऑयल त्वचा के प्रभावित हिस्से पर लगायें। इस ऑयल से हल्के हाथों से मसाज करें। कुछ ही दिनों में जख्म पूरी तरह ठीक हो जाते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि इस तेल को तभी लगायें जब त्वचा का वह हिस्सा ठण्डा हो।
Image Courtesy : Getty Images

त्वचा के कैंसर से बचाने में भी विटामिन ई ऑयल बेहद मददगार होता है। वे लोग जो अपने दिन का काफी समय सूरज की रोशनी में बिताते हैं, वे अगर घर से बाहर निकलते समय अपनी सनस्क्रीन में चार-पांच बूंदें विटामिन ई ऑयल की मिला लें तो इससे उन्हें काफी फायदा होता है।
Image Courtesy : Getty Images

विटामिन ई ऑयल कई रोगों को दूर करने में भी सहायक होता है। दिन में दो बार त्वचा के संक्रमित हिस्से पर विटामिन ई ऑयल लगाने से त्वचा रोग जैसे सोराइसिस और एक्जिमा को दूर करने में मदद मिलती है। दिन में दो बार विटामिन ई ऑयल से मालिश करने से लाभ होता है।
Image Courtesy : Getty Images

विटामिन ई की चिकित्सीय खूबियों के कारण इसे अपने आहार में शामिल किया जा सकता है। विटामिन ई का सेवन करने से दिल सेहतमंद बना रहता है। और स्वस्थ दिल यानी स्वस्थ और लंबा जीवन। इस ऑयल के कारण धमनियों में कोलेस्ट्रॉल भी जमा नहीं होता। धमनियों में बैड कोलेस्ट्रॉल के जमा होने से दिल पर बुरा असर पड़ता है। और दिल पूरी तरह से रक्त सप्लाई नहीं कर पाता। इस कारण दिल का दौरा पड़ने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। विटामिन ई ऑयल बैड कोलेस्ट्रॉल को दूर करता है और धमनियों को स्वस्थ और सुचारू बनाये रखता है।
Image Courtesy : Getty Images

विटामिन ई का इस्तेमाल कई प्रकार से किया जा सकता है। आप इसका इस्तेमाल नहाने में भी कर सकते हैं। नहाने के पानी में थोड़ा सा विटामिन ई ऑयल डालने से तन और मन दोनों को फायदा होता है। इससे त्वचा को पोषण मिलता है और साथ ही बालों के लिए भी यह फायदेमंद होता है।
Image Courtesy : Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।