जानें सेहत और स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है सिलिका
सिलिका हमारे शरीर के लिए सबसे महत्वपूर्ण मिनरल में से एक है, जो हमारी हड्डियो को मजबूती और कोलेजन के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिससे त्वचा कोमल और चमकदार बनती है। आइए सिलिका के स्वास्थ्य और सौंदर्य लाभों के बारे में जानकारी लेते

सिलिका के स्वास्थ्य लाभ
सिलिका हमारे शरीर के लिए सबसे महत्वपूर्ण मिनरल में से एक है, जो हमारी हड्डियो को मजबूत बनाने और ऑस्टियोआर्थराइटिस की समस्या को दूर करने वाले में मदद करता है। यह प्राकृतिक रूप से हमारे नाखूनों में पाया जाता है। बच्चों में सुंदर और कोमल त्वचा और सही नाखून होने के कारण शरीर में सिलिका की उपस्थिति है। लेकिन उम्र बढ़ने के साथ शरीर में इसकी मात्रा भी कम होने लगती है। इसलिए भोजन में सिलिका की मात्रा हो होना महत्वपूर्ण होता है। सिलिका मुख्य रूप से आलू, जौ, गेहूं की भूसी, बादाम, मूंगफली और जई में पाया जाता है। सिलिका कोलेजन के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करता है। सौंदर्य में अद्भुत योगदान के कारण, इसे 'ब्यूटी मिनरल' के रूप में जाना जाता है। यहां सिलिका के स्वास्थ्य और सुंदरता के लाभों में से कुछ के बारे में बताया गया है।
ehowcdn.com

हड्डियों में विकृति और जोड़ो के काम में सुधार करने में मददगार
सिलिकॉन हड्डियों और जोड़ो के रखरखाव और विकास के लिए आवश्यक माना जाता है। यह कोलेजन की मात्रा में वृद्धि कर हड्डियों के लचीलेपन को उत्प्रेरण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कोलेजन एक ऐसा घटक है जो हड्डियों में प्रोटीन को रखता है। सिलिकॉन हड्डी के टूटने और डिस्लोकेशन के लगातार उपचार में सहायक होता है। यानी यह स्केलेटल स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होता है। सिलिका सप्लीमेंट जोड़ों के लचीलेपन में सुधार लाने में बेहद मददगार साबित होता है, क्योंकि यह संयोजी ऊतक को मजबूत बनाने में मदद करता है। सिलिका जोड़ों में दर्द और सूजन को कम करता है। यह लोच को बढ़ाने और जोड़, मोड़ और खिंचाव में मदद करता है।

सेल्युलाईट के इलाज और एल्यूमिनियम विषाक्तता को रोकने में मददगार
शरीर में कोलेजन की कमी सेल्युलाईट का कारण बनता है। सिलिका कोलेजन से भरपूर होने के कारण लिग्मेंट और टेंडन को मजबूत बनाने और सेल्यूलाई को दूर करने में मदद करता है। एल्युमिनियम विषाक्तता को रोकने में शरीर में एल्यूमिनियम के संचय से एल्यूमीनियम विषाक्तता का परिणाम है। सिलिका में भारी मेटल को डिटॉक्स करने के गुण होते हैं, जो एल्यूमीनियम विषाक्तता के लिए एक शानदार उपाय के रूप में काम करता है। यह डिमेंशिया और अल्जाइमर रोग के जोखिम को कम करता है।

पाचन तंत्र और इम्यून सिस्टम को दुरुस्त रखें
सिलिका और इसके सप्लीमेंट पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने और समुचित कार्य को विनियमित करने में मदद करता है। इसे बनाये रखने के लिए ऊतकों की भलाई में मदद करता है और पेट की सूजन को कम करता है। यह अल्सर, दस्त और कब्ज के इलाज में मदद करता है। सिलिका के अल्कालिजिंग गुण खराब खाने के कारण शरीर मे अम्ल बनाने लगता है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रभावित करता है और बीमारी का कारण बनता है, इसके लिए सिलिका में मौजूद अल्कालिजिंग गुण महत्वपूर्ण होते हैं। इसके अलावा सिलिका एंटीबॉडी और एंटीजन बनाता है जो स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाल को बनाये रखने में आवश्यक होता है।

दिल के लिए अच्छा और घाव को जल्द भरें
सिलिका हृदय प्रणाली को स्वस्थ रखने वाला एक अनिवार्य तत्व है। यह धमनी पट्टिका पर प्लॉक निर्माण और बंद रक्त वहिकाओं को खोलने में मदद करता है। इसके अलावा यह घाव जल्द भरने में मदद करता है। सिलिका कोलेजन का एक हिस्सा है, इसलिए इसमें जबरदस्त चिकित्सा गुण होते है। जो घाव, जलन और निशान का इलाज करने में मदद करता है।

शरीर के लचीलेपन और हार्मोन को संतुलित करने में मददगार
सिलिका टेंडन और अन्य संयोजी ऊतकों के कोलेजन के लोच को बनाये रखता है। यह दर्द को कम करने और शरीर के लचीलेपन को बनाये रखने में मदद करता है। इसके अलावा हार्मोनल संतुलन में मददगार होता है। सिलिका शरीर में कैल्शियम और मैग्नीशियम के बीच एक उचित संतुलन को बढ़ावा देता है। यह शरीर में ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को रोकता है।

एंटी-एजिंग और मुंहासों को दूर करें
युवा और कोमल त्वचा पाने के लिए, आपको अपने आहार में सिलिका युक्त भोजन जैसे लाल बीट, ज्वार, बाजरा, जौ, आलू और ओट्स आदि को शामिल करना चाहिए। यह कोलेजन लोच को बनाये रखने में मदद करता है जिससे झुर्रियों रहती है। सिलिका शरीर से विषाक्त पदार्थों को हटाने में मदद करता है, जिससे कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाने और संयोजी ऊतकों के पुननिर्माण से मुंहासों को दूर करने में मदद मिलती है। यह त्वचा की बाहरी परत की कोशिकाओं के अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है।
Image Source : Getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।