Nutmeg Benefits: मसाला ही नहीं आयुर्वेदिक औषधि भी है जायफल, जानें जायफल खाने के 5 फायदे

जायफल का प्रयोग मसाले के रूप में किया जाता है। ये भारतीय गरम मसाले का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, स्वाद और सुगंध बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। जानें जायफल खाने के 5 फायदे।

Anurag Anubhav
Written by:Anurag AnubhavPublished at: Mar 01, 2018

पाचनतंत्र के लिए फायदेमंद

पाचनतंत्र के लिए फायदेमंद
1/5

जायफल का प्रयोग भारतीय मसालों में भोजन में खास सुगंध और स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन आपको बता दें कि जायफल एक आयुर्वेदिक औषधि भी है, जो कई तरह के रोगों में फायदेमंद होता है। जायफल खाने से आपका पाचनतंत्र (Digestive System) ठीक रहता है। अपने रोजाना के खाने में आप जायफल के टुकड़ों को भी डाल सकते हैं और इसके पाउडर को भी मिला सकते हैं। जायफल खाने से भूख बढ़ती है और पेट के सभी रोगों से छुटकारा मिलता है।

संक्रामक रोग रहेंगे दूर

संक्रामक रोग रहेंगे दूर
2/5

जायफल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं इसलिए ये शरीर को हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस से बचाता है। इसके प्रयोग से शरीर को संक्रामक रोगों से खतरे की संभावना कम हो जाती है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। जायफल के पाउडर को किसी भी इंफेक्शन वाली जगह पर रगड़ने से इसमें राहत मिलती है और इसे खाने से शरीर से इन इंफेक्शन्स का प्रभाव कम होता है।

मुंह से बदबू

मुंह से बदबू
3/5

मुहं से बदबू आने पर जायफल का प्रयोग विशेष लाभकारी है। मुंह में दुर्गंध का प्रमुख कारण वायरस और बैक्टीरिया होते हैं जो गले के आसपास के हिस्से में जमे रहते हैं और तेजी से बढ़ते रहते हैं। जायफल में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं इसलिए ये मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करता है और इसकी खुशबू से मुंह की दुर्गंध कम होती जाती है। इसे भी पढ़ें:- इसबगोल के ऐसे प्रयोग से वजन होगा कम, कब्‍ज होगा छूमंतर

आंखों के लिए फायदेमंद

आंखों के लिए फायदेमंद
4/5

जायफल आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है। जायफल में कई ऐसे एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन्स होते हैं जो आंखों संबंधित रोगों से हमें बचाते हैं और आंखों की रौशनी भी बढ़ाते हैं। अगर आपकी आंखों में दर्द, जलन या सूजन है तो जायफल को पानी के साथ पत्थर पर घिसकर इसका लेप तैयार कर लें और फिर इसे अपनी आंखों की बाहरी त्वचा पर लगाएं। ध्यान दें जायफल आंखों के अंदर न चला जाए, वर्ना जलन की समस्या हो सकती है।

झुर्रियों और झाइयों में

झुर्रियों और झाइयों में
5/5

चेहरे पर झुर्रियों और झाइयों में भी जायफल फायदेमंद है। झाईयों और झुर्रियों को हटाने के लिए आपको जायफल को पानी के साथ पत्थर पर घिसना चाहिए। घिसने के बाद इसका लेप बना लें और इस लेप को झाईयों और झुर्रियों पर लगाएं। इससे आपकी त्वचा में निखार आएगा आप पर उम्र का प्रभाव भी कम होगा। इसे भी पढ़ें:- फाइबरयुक्त इन 5 आहारों से कब्ज में मिलती है राहत, मल त्याग में नहीं होता दर्द

Disclaimer