अंगूर के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ

पौष्टिक तत्‍वों से भरपूर अंगूर कई बीमारियों से शरीर को दूर रखता है, इसके सेवन से त्‍वचा भी निखरती है और पेट की समस्‍यायें भी दूर होती हैं।

Nachiketa Sharma
Written by:Nachiketa SharmaPublished at: Jan 21, 2014

गुणकारी है अंगूर

गुणकारी है अंगूर
1/11

अंगूर प्राकृतिक रुप से मीठा और बहुत स्‍वादिष्‍ट होता है। अंगूर में सोडियम, पोटैशियम, साइट्रिक एसिड, मैग्‍नीशियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह सामान्‍य बीमारियों के अलावा कैंसर जैसी घातक बीमारियों से भी शरीर को बचाता है। सुबह-सुबह खाली पेट खाने से अंगूर अधिक फायदा करता है।

एंटी-ऑक्‍सीडेंट् का स्रोत

एंटी-ऑक्‍सीडेंट् का स्रोत
2/11

अंगूर के छोटे-छोट दानें बड़ी खूबियों से भरे होते हैं। इसमें पॉली-फेनोलिक फाइटोकेमिकल कंपाउंड पाए जाते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को न केवल कैंसर से, बल्कि कोरोनरी हार्ट डिजीज, नर्व डिजीज, अल्जाइमर व वाइरल तथा फंगल इन्फेक्शन से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं।

अन्‍य पोषक तत्‍व

अन्‍य पोषक तत्‍व
3/11

अंगूर में मिलने वाले पोषक तत्व हमारे पूरे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हैं। अंगूर में सीमित मात्रा में कैलोरी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट, सोडियम, फाइबर, विटामिन, कैल्शियम, कॉपर, मैग्नीशियम, मैंग्नीज, जिंक और आयरन भी मिलता है। जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है।

खून की कमी होने पर

खून की कमी होने पर
4/11

यदि शरीर में खून की कमी हो जाये तो अंगूर के एक गिलास जूस में दो चम्मच शहद घोलकर पिलाने पर रक्त की कमी को पूरा किया जा सकता है। अंगूर का सेवन करने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है। काला अंगूर खाने से शरीर में खून के थक्‍के नहीं जमते, और हार्ट अटैक की आशंका भी कम होती है।

त्‍वचा और आंखों के लिए

त्‍वचा और आंखों के लिए
5/11

अंगूर में विटामिन और अन्‍य तत्‍व पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं, जो आंखों और त्‍वचा के लिए जरूरी होता है। अंगूर का नियमित सेवन करने से त्‍वचा में निखार आता है, यह झुर्रियों को भी मिटाता है। इसके अलावा यह आंखों की रोशनी भी बढ़ाता है।

माइग्रेन में फायदेमंद

माइग्रेन में फायदेमंद
6/11

अंगूर का जूस माइग्रेन के दर्द को ठीक करने में काफी सहायक होता है | रोजाना अंगूर खाने से माइग्रेन के दर्द के बहुत ही आराम मिलता है। इसके अलावा यदि सिर में दर्द हो तो अंगूर का जूस पीने से ठीक हो जाता है।

पेट की समस्‍या

पेट की समस्‍या
7/11

अंगूर पेट की समस्‍या से भी निजात दिलाता है। पेट की गर्मी दूर करने के लिए 15-20 अंगूर रात को पानी में भिगों दे और सुबह भीगे हुये अंगूर को मैश कर लें और अब इसमें आधा चम्मच चीनी मिलाकर खायें, पेट की गर्मी दूर हो जायेगी। इसके अलावा अंगूर भूख बढ़ाता है और पाचन शक्ति ठीक रखता है।

गठिया रोग

गठिया रोग
8/11

गठिया के मरीजों को अंगूर का सेवन करना चाहिए। गठिया के रोगियों को अंगूर का सेवन करने से गठिया का दर्द भी कम होता हो और यह शरीर से उन तत्वों को बाहर निकालता है जिसके कारण गठिया रोग होता है।

कैंसर से बचाता है

कैंसर से बचाता है
9/11

अंगूर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाता है। कई शोधों में यह बात सामने आयी है कि कैंसर में पाये जाने वाले एंटी-ऑक्‍सीडेंट्स ब्रेस्‍ट कैंसर को फैलने से रोकते हैं। इसलिए अंगूर का सेवन करने से कैंसर का खतरा भी कम होता है।

मुंह की समस्‍या

मुंह की समस्‍या
10/11

यदि आप मुंह की समस्‍याओं से ग्रस्‍त हैं तो आपको अंगूर का सेवन करना चाहिए। अंगूर के रस का गरारा करने से मुंह के घावों एवं छालों में राहत मिलती है। यह मुंह की दुर्गंध भी दूर करता है।

Disclaimer