गर्भावस्था में तिल के सेवन के फायदे
गर्भावस्था में गर्भवती महिला को कुछ घरेलू चीजों के सेवन की सलाह भी दी जाती है। ऐसी ही एक चीज़ है, तिल। माना जाता है गर्भावस्था में तिल खाने से फायदा होता है। चलिये जानें गर्भावस्था में तिल खाने के क्या हैं फायदे -

गर्भावस्था का समय मां, गर्भ में पल रहे शिशु दोनों के लिये ही बेहद खास होता है। यही नहीं पूरा परिवार इस समय काफी सतर्क और सजग रहता है, ताकि वह मां और जल्द आने वाले शिशु के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित कर पाए। इस समय आपके खानपान और जीवनशैली का सीधा असर गर्भ में पल रहे शिशु पर होता है। इसलिये खानपान और जीवनशैली दोनों को नियमित व उचित बनाए रखना आवश्यक होता है। ऐसे में मां को कुछ घरेलू चीजों के सेवन की सलाह भी दी जाती है। ऐसी ही एक चीज़ है, तिल। माना जाता है गर्भावस्था में तिल खाने से फायदा होता है। तो चलिये जानें गर्भावस्था में तिल के सेवन के क्या फायदे होते हैं -
Images source : © Getty Images

तिल में कैल्शियम काफी मात्रा में होता है, इसलिये गर्भावस्था में खासतौर से लाभदायक है। गर्भावस्था का समय वो समय होता है जब गर्भवती महिला को कैल्शियम की सबसे अधिक आवश्यकता होती है। साथ ही तिल के सेवन से दांत को मजबूती मिलती है और हड्डियां भी मजबूत रहती हैं।
Images source : © Getty Images

गर्भावस्था में कब्ज हो जाना महिलाओं की एक आम समस्या होती है और ऐसे में तिल इस समस्या को दूर करने का एक बेजोड़ इलाज है। नियमित तिल के सेवन से गर्भावस्था में होने वाली ये समस्या दूर हो जाती है।
Images source : © Getty Images

तिल का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होता है। इसके अलावा नियमित और संतुलित मात्रा में तिल के सेवन से सर्दी-जुकाम जैसी रोजमर्रा की बीमारियों का खतरा भी कम होता है।
Images source : © Getty Images

तिल कई प्रकार के पौष्टिक तत्वों जैसे, कैल्शियम, अमीनो एसिड, प्रोटीन, विटामिन और आयरन से युक्त होता है। ये वही सारे तत्व हैं जिन्हें गर्भावस्था में लेना हर महिला के लिये जरूरी होता है। ऐसे में तिल गर्भवती महिलाओं के लिये बेहद लाभदायक साबित होता है। हालांकि विशेषज्ञ ये जरूर कहते हैं कि तिल की मात्रा संतुलित होनी चाहिए।
Images source : © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।