जागने के तुरंत बाद क्यों पियें पानी
कई सारी बीमारियां हमारे पेट से ही जन्म लेती हैं इसलिए पेट को दुरुस्त रखना बहुत जरूरी है, तो क्यों न इसकी शुरूआत सुबह होने के बाद करें और उठने के तुरंत बाद खाली पेट पानी पियें और स्वस्थ रहें।

क्या आपको मालूम है कि अगर आप सुबह के समय उठते ही रोजाना खाली पेट पानी पियेंगे तो आपकी कितनी बीमारियां दूर हो सकती हैं? कई सारी बीमारियां हमारे पेट से ही जन्म लेती हैं और अगर आप खाली पेट पानी पियेगें तो आप इस खतरे को काबू में करने का पहला कदम उठाएंगे। आइये जानते हैं कि सुबह खाली पेट पानी पीने से हमारे शरीर को कौन-कौन से लाभ पहुंचते हैं।
Image Source - Getty Images

जब आप बहुत सारा पानी पीते हैं तो आपको अपने आप ही टॉयलेट जाने की इच्छा होने लगती है। अगर ऐसा रोजाना करेगें तब आपके पेट का सिस्टम गंदगी को बाहर निकालने लगेगा और आपका पेट साफ हो जाएगा। जिन लोगों को कब्ज़ की शिकायत रहती है उनके लिए ये नुस्खा बेहद कारगर साबित होता है।
Image Source - Getty Images

सुबह सुबह उठकर खाली पेट पानी पीने से आपके पेट के अंदर की हर प्रकार की गंदगी बाहर निकल जाती है। पानी शरीर से हर प्रकार की गंदगी को बाहर निकाल देता है। जब आप खाली पेट अधिक पानी पी कर पेशाब करते हैं, तब आपका शरीर गंदगी से छुटकारा पा लेता है और साथ ही, आपको ताजगी का एहसास होता है।
Image Source - Getty Images

जब सुबह पेट साफ नहीं हो पाता तो भूख भी नहीं लगती। ऐसे में आपके शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता। अगर आप सुबह उठते ही पानी पीते हैं तो आपका पेट साफ हो जाता है और इस प्रकार से आपको भूख लगती है। फिर आपका सुबह का नाश्ता अच्छा होता है।
Image Source - Getty Images

अक्सर लोगों को नींद पूरी करने के बावजूद सुबह सिर दर्द महसूस होता है। हममें से काफी लोगों को ये बात नहीं मालूम होती कि कई बार हमारे शरीर के अंदर पानी की कमी ही वजह से सिर में दर्द शुरु हो जाता है। अगर आपको भी ऐसी समस्या का सामना करना पड़ता है तो कोशिश करें कि सुबह खाली पेट बहुत सारा पानी पियें।
Image Source - Getty Images

पानी पीने से मेटोबॉलिज्म को भी मजबूती मिलती है। सुबह सुबह खाली पेट पानी पीने से आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म 24 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। इसका मतलब है कि आप खाने को जल्द पचा सकेगें। जब खाना ठीक से पच जाता है तो शरीर अन्य समस्याओं से भी बच जाता है।
Image Source - Getty Images

सुबह सुबह खाली पेट पानी पीना आपका खून भी बढ़ाता है। दरअसल, खाली पेट पानी पीने से रेड ब्लड सेल्स जल्दी जल्दी बढ़ने लगते हैं। इसलिए अगर आपको खून की कमी है तो आप इसकी आदत जरूर डाल लें।
Image Source - Getty Images

अगर आप ओवर वेट हैं, और वजन घटाना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट पानी पीना आपकी मद कर सकता है। सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर से खराब ट्रांसफैट बाहार निकल कर शरीर का फैट मैटोबॉलिज्म बढ़ाता है। इस वजह से आपको वजन घटाने में आसानी होती है।
Image Source - Getty Images

जब आप सुबह उठते ही सबसे पहले पानी पियेंगे, तो आपकी त्वचा चमकने लगेगी। इस आदत से चेहरे पर निकलने वाले कील-मुंहासे पानी पीने से साफ हो जाएंगे। दरअसल, चेहरे की चमक का पेट के स्वास्थ्य से गहरा संबंध होता है। जब पेट ठीक रहेगा तो आsपकी त्वचा स्वस्थ्य रहेगी।
Image Source - Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।